देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsWorld
दुनिया 0 बार पढ़ी गई

UAE में 57 बांग्लादेशियों को जेल भेजा गया:3 को उम्रकैद, 53 को 10 साल की जेल; बांग्लादेशी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया, दंगा भड़काया

फुटेज बंग्लादेश का है। यहां सरकारी नौकरियों में आरक्षण के खिलाफ 10 दिन से प्रदर्शन जारी है। संयुक्त अरब अमीरात की कोर्ट ने 57 बांग्लादेशियों को शेख हसीना की सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने पर जेल भेज दिया है।

Abhishek Raghuvanshi23 जुलाई 2024 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

संयुक्त अरब अमीरात की कोर्ट ने 57 बांग्लादेशियों को शेख हसीना की सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने पर जेल भेज दिया है। BBC के मुताबिक इनमें से तीन लोगों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है, जबकि 53 को 10 साल और एक को 11 साल की सजा दी गई है।

कोर्ट ने आदेश दिया कि सजा पूरी होने के बाद इन लोगों को वापस बांग्लादेश डिपोर्ट कर दिया जाए। दरअसल, ये प्रदर्शनकारी UAE में रहकर बांग्लादेश में आरक्षण का विरोध कर रहे थे। इनके वकील ने कहा, “प्रवासी बांग्लादेशियों का मकसद देश में शांति भंग करना नहीं था।” वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि प्रदर्शनकारी जल्द ही एक बड़ा मार्च निकालने की प्लानिंग कर रहे थे।

तस्वीरों में खबर3 फोटो
फुटेज बंग्लादेश का है। यहां सरकारी नौकरियों में आरक्षण के खिलाफ 10 दिन से प्रदर्शन जारी है। - Dainik Bhaskarबांग्लादेश में आरक्षण के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन से निपटने के लिए सेना को तैनात किया गया हैतस्वीर ढाका की है। जहां लोगों ने सुरक्षाबलों से बचने के लिए रोड पर आग लगाई और पेड़ों को काटकर रोड ब्लॉक कर दी।

खलीज टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, इन बांग्लादेशियों को 19 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था। इन पर UAE में हिंसा भड़काने और दंगे करने का आरोप था। 30 लोगों की टीम की तरफ से जांच पड़ताल करने के बाद सोमवार को सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां इन्हें सजा सुनाई गई।

मानवाधिकार संगठन एमनेस्टी इंटरनेशनल ने सजा की आलोचना की है। UAE में दूसरे देशों के खिलाफ प्रदर्शन करना गैरकानूनी है। UAE के अमीर के मुताबिक, इससे दूसरे देशों के साथ रिश्ते खराब होने का खतरा रहता है। दरअसल, UAE में 90% विदेशी रहते हैं। इनमें से एक-तिहाई बांग्लादेशी हैं।

बांग्लादेश में 12 जुलाई से हिंसा जारी
बांग्लादेश में सरकारी नौकरियों में आरक्षण के खिलाफ 12 जुलाई से हिंसा जारी है। इसमें अब तक 163 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 500 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। प्रधानमंत्री शेख हसीना ने 19 जुलाई से देश में कर्फ्यू लगा रखा है।

देश की सड़कों पर हिंसा काबू करने के लिए सेना को तैनात किया गया है। इसके साथ ही प्रदर्शनकारियों को देखते ही गोली मारने का आदेश दे दिया गया है।

सुप्रीम कोर्ट ने बदला आरक्षण का नियम
बांग्लादेश के सुप्रीम कोर्ट ने 21 जुलाई को सरकारी नौकरियों में 56% आरक्षण देने के ढाका हाईकोर्ट के फैसले को पलट दिया था। कोर्ट ने रविवार को आदेश जारी करते हुए आरक्षण को 56% से घटाकर 7% कर दिया था।

इसमें से स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार वालों को 5% आरक्षण मिलेगा, जो पहले 30% था। बाकी 2% में एथनिक माइनॉरिटी, ट्रांसजेंडर और दिव्यांग शामिल हैं। सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि 93% नौकरियां मेरिट के आधार पर मिलेंगी।

बांग्लादेश में कैसी थी आरक्षण की व्यवस्था
बांग्लादेश 1971 में आजाद हुआ था। बांग्लादेशी अखबार द डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक इसी साल से वहां पर 80 फीसदी कोटा सिस्टम लागू हुआ। इसमें स्वतंत्रता सेनानियों के बच्चों को नौकरी में 30%, पिछड़े जिलों के लिए 40%, महिलाओं के लिए 10% आरक्षण दिया गया। सामान्य छात्रों के लिए सिर्फ 20% सीटें रखी गईं।

1976 में पिछड़े जिलों के लिए आरक्षण को 20% कर दिया गया। इससे सामान्य छात्रों को 40% सीटें हो गईं। 1985 में पिछड़े जिलों का आरक्षण और घटा कर 10% कर दिया गया और अल्पसंख्यकों के लिए 5% कोटा जोड़ा गया। इससे सामान्य छात्रों के लिए 45% सीटें हो गईं।

शुरू में स्वतंत्रता सेनानियों के बेटे-बेटियों को ही आरक्षण मिलता था, लेकिन 2009 से इसमें पोते-पोतियों को भी जोड़ दिया गया। 2012 विकलांग छात्रों के लिए भी 1% कोटा जोड़ दिया गया। इससे कुल कोटा 56% हो गया।

बांग्लादेश की सरकार ने 2018 में अलग-अलग कैटेगरी को मिलने वाला 56% आरक्षण खत्म कर दिया था, लेकिन इस साल 5 जून को वहां के हाईकोर्ट ने सरकार के फैसले को पलटते हुए दोबारा आरक्षण लागू कर दिया था। इसके बाद से ही बांग्लादेश में हिंसा का दौर शुरू हो गया था।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
फ्लावियो बोल्सोनारो की पार्टी ने ब्राज़ील चुनाव के परिणाम स्वीकार किएWorldफ्लावियो बोल्सोनारो की पार्टी ने ब्राज़ील चुनाव के परिणाम स्वीकार किए 14 घंटे पहलेDictionary.com ने चुना ‘maxxing’ 2026 का शब्द वर्षWorldDictionary.com ने चुना ‘maxxing’ 2026 का शब्द वर्ष 15 घंटे पहलेTrump पर निजी नागरिकों का मुकदमा: व्हाइट हाउस मीडिया पहुँच पर प्रतिबंधWorldTrump पर निजी नागरिकों का मुकदमा: व्हाइट हाउस मीडिया पहुँच पर प्रतिबंध 21 घंटे पहलेब्राज़ील के राष्ट्रपति लूला ने चौथा कार्यकाल जीतकर फ्लावियो बोलसोनारो को हरायाWorldब्राज़ील के राष्ट्रपति लूला ने चौथा कार्यकाल जीतकर फ्लावियो बोलसोनारो को हराया 22 घंटे पहलेपाकिस्तान, सऊदी और तुर्की के नेता टेहरान में बैठक के लिए तैयारWorldपाकिस्तान, सऊदी और तुर्की के नेता टेहरान में बैठक के लिए तैयार 1 दिन पहलेबुएलो और ऑस्टेन ने उत्तरी यूरोप में 150,000 घरों में बिजली कटौती कीWorldबुएलो और ऑस्टेन ने उत्तरी यूरोप में 150,000 घरों में बिजली कटौती की 1 दिन पहलेसर्बिया में खुशी जब वुचिक ने छात्र आंदोलन को स्वीकार कियाWorldसर्बिया में खुशी जब वुचिक ने छात्र आंदोलन को स्वीकार किया 1 दिन पहलेमैरिया कॉरिना माचाडो लौटे, वेंज़ुएला में विपक्षी नेताWorldमैरिया कॉरिना माचाडो लौटे, वेंज़ुएला में विपक्षी नेता 1 दिन पहले
2026 के अमेरिकी मध्यकालीन चुनाव में भारतीय-अमेरिकी मतदाता प्रमुख फोकसWorld2026 के अमेरिकी मध्यकालीन चुनाव में भारतीय-अमेरिकी मतदाता प्रमुख फोकस 13 दिन पहलेलुकाशेंको ने लातविया पर सीमा उल्लंघन का मंचन करने का आरोप खारिज कियाWorldलुकाशेंको ने लातविया पर सीमा उल्लंघन का मंचन करने का आरोप खारिज किया 13 दिन पहलेरूस ने जापानी पत्रकार को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार कियाWorldरूस ने जापानी पत्रकार को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया 13 दिन पहलेAnthropic ने चेतावनी दी: AI घर के उपकरणों पर स्वयं प्रतिकृति बना सकता हैWorldAnthropic ने चेतावनी दी: AI घर के उपकरणों पर स्वयं प्रतिकृति बना सकता है 13 दिन पहलेहुमैउन कोबिर का ब्रिटिश पासपोर्ट पर लंदन यात्राWorldहुमैउन कोबिर का ब्रिटिश पासपोर्ट पर लंदन यात्रा 14 दिन पहलेएलोन मस्क बन गए सबसे बड़े यूएस मिडटर्म दाता, 276 मिलियन डॉलर दानWorldएलोन मस्क बन गए सबसे बड़े यूएस मिडटर्म दाता, 276 मिलियन डॉलर दान 14 दिन पहलेसऊदी ने हौथी हमलों पर गंभीर जवाब की वादा किया, 18 मौतेंWorldसऊदी ने हौथी हमलों पर गंभीर जवाब की वादा किया, 18 मौतें 14 दिन पहलेतुला की ‘मॉडल पुलिस अधिकारी’ पर 2,00,000 रूबल रिश्वत का आरोप, गिरफ्तारWorldतुला की ‘मॉडल पुलिस अधिकारी’ पर 2,00,000 रूबल रिश्वत का आरोप, गिरफ्तार 14 दिन पहले
↑