देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsWorld
दुनिया 2 बार पढ़ी गई

सऊदी से 18 साल बाद रिहा होगा भारतीय:अब्दुल की देखरेख में दिव्यांग बच्चे की हुई थी मौत, परिवार ने दी थी 34 करोड़ ब्लड मनी

रहीम नाम के इस शख्स पर 2006 में सऊदी के एक लड़के की मौत का आरोप लगा था। पिछले 18 साल से वह सऊदी की जेल में बंद है। सऊदी अरब की जेल में 18 साल से बंद भारतीय नागरिक अब्दुल रहीम जल्द ही रिहा होने वाला है।

Abhishek Raghuvanshi4 जुलाई 2024 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

सऊदी अरब की जेल में 18 साल से बंद भारतीय नागरिक अब्दुल रहीम जल्द ही रिहा होने वाला है। रियाद की कोर्ट ने उसे माफी दे दी है। साल 2006 में अब्दुल की देखरेख में एक दिव्यांग बच्चे की मौत के बाद कोर्ट ने उसे मौत की सजा सुनाई थी।

रिपोर्ट के मुताबिक, अब बच्चे के परिवार ने अब्दुल की माफी स्वीकार कर ली है। उन्होंने कोर्ट से उसे रिहा करने का आग्रह किया। 44 साल का अब्दुल रहीम केरल के कोझिकोड का रहने वाला है।

तस्वीरों में खबर2 फोटो
रहीम नाम के इस शख्स पर 2006 में सऊदी के एक लड़के की मौत का आरोप लगा था। पिछले 18 साल से वह सऊदी की जेल में बंद है। - Dainik Bhaskarतस्वीर में अब्दुल के परिजनों के साथ केरल सरकार में मंत्री पीए रियास।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब्दुल के वकील नसीब सीपी ने कहा कि कोर्ट जल्द ही अब्दुल की रिहाई का ऑर्डर जारी करेगा। इसके बाद रियाद प्रशासन उसे रिहा कर देगा। दस्तावेजी कार्रवाई पूरी होने के बाद अब्दुल अपने देश लौट सकता है। कोर्ट में सुनवाई के दौरान सऊदी में मौजूद भारतीय दूतावास के अधिकारी यूसुफ काकनचेरी भी कोर्ट में मौजूद थे।

झगड़े में बच्चे के गले का पाइप हटा
स्थानीय लोगों के मुताबिक, रहीम को सऊदी अरब के एक परिवार ने अपने 15 साल के स्पेशली एबल्ड बच्चे के ड्राइवर और केयरटेकर के तौर पर रखा गया था। 2006 में एक विवाद के दौरान रहीम की गलती से बच्चे के गले का पाइप अपनी जगह से हट गया।

जब तक रहीम को यह समझ आया कि ऑक्सीजन की कमी से लड़का बेहोश हो गया है और उसे अस्पताल लेकर गया, तब तक लड़के की मौत हो गई। लड़के की मौत के लिए रहीम को जिम्मेदार ठहराया गया और 2012 में उसे जेल में डाल दिया गया।

ब्लड मनी नहीं मिलने पर सिर कलम करने की सजा
उस लड़के के परिवार ने रहीम को माफी देने से इनकार कर दिया। सबसे पहले उसे 2018 में मौत की सजा दी गई और उसके बाद 2022 तक इसे बरकरार रखा गया। उसके पास दो ही रास्ते थे। या तो सिर कलम करवाकर मौत को चुने या 34 करोड़ ब्लड मनी का इंतजाम कर लड़के के परिवार को दे।

अब्दुल की रिहाई के लिए एक कमेटी का गठन हुआ। इसके जरिए दुनियाभर के लोगों और खासकर भारतीयों से अब्दुल की रिहाई के लिए पैसा जुटाने में मदद की अपील की गई।

इसके बाद रियाद की 75 संस्थाओं, केरल के बिजनेसमैन, कई राजनीतिक संस्थाओं और आम लोगों ने मिलकर पैसा जुटाने में मदद की। आखिरकार अब्दुल के परिवार ने पिछले साल दिसंबर में 34 करोड़ की ब्लड मनी सऊदी के पीड़ित परिवार तक पहुंचा दी।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
फ्लावियो बोल्सोनारो की पार्टी ने ब्राज़ील चुनाव के परिणाम स्वीकार किएWorldफ्लावियो बोल्सोनारो की पार्टी ने ब्राज़ील चुनाव के परिणाम स्वीकार किए 1 घंटा पहलेDictionary.com ने चुना ‘maxxing’ 2026 का शब्द वर्षWorldDictionary.com ने चुना ‘maxxing’ 2026 का शब्द वर्ष 2 घंटे पहलेTrump पर निजी नागरिकों का मुकदमा: व्हाइट हाउस मीडिया पहुँच पर प्रतिबंधWorldTrump पर निजी नागरिकों का मुकदमा: व्हाइट हाउस मीडिया पहुँच पर प्रतिबंध 8 घंटे पहलेब्राज़ील के राष्ट्रपति लूला ने चौथा कार्यकाल जीतकर फ्लावियो बोलसोनारो को हरायाWorldब्राज़ील के राष्ट्रपति लूला ने चौथा कार्यकाल जीतकर फ्लावियो बोलसोनारो को हराया 9 घंटे पहलेपाकिस्तान, सऊदी और तुर्की के नेता टेहरान में बैठक के लिए तैयारWorldपाकिस्तान, सऊदी और तुर्की के नेता टेहरान में बैठक के लिए तैयार 19 घंटे पहलेबुएलो और ऑस्टेन ने उत्तरी यूरोप में 150,000 घरों में बिजली कटौती कीWorldबुएलो और ऑस्टेन ने उत्तरी यूरोप में 150,000 घरों में बिजली कटौती की 1 दिन पहलेसर्बिया में खुशी जब वुचिक ने छात्र आंदोलन को स्वीकार कियाWorldसर्बिया में खुशी जब वुचिक ने छात्र आंदोलन को स्वीकार किया 1 दिन पहलेमैरिया कॉरिना माचाडो लौटे, वेंज़ुएला में विपक्षी नेताWorldमैरिया कॉरिना माचाडो लौटे, वेंज़ुएला में विपक्षी नेता 1 दिन पहले
2026 के अमेरिकी मध्यकालीन चुनाव में भारतीय-अमेरिकी मतदाता प्रमुख फोकसWorld2026 के अमेरिकी मध्यकालीन चुनाव में भारतीय-अमेरिकी मतदाता प्रमुख फोकस 12 दिन पहलेलुकाशेंको ने लातविया पर सीमा उल्लंघन का मंचन करने का आरोप खारिज कियाWorldलुकाशेंको ने लातविया पर सीमा उल्लंघन का मंचन करने का आरोप खारिज किया 12 दिन पहलेरूस ने जापानी पत्रकार को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार कियाWorldरूस ने जापानी पत्रकार को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया 12 दिन पहलेAnthropic ने चेतावनी दी: AI घर के उपकरणों पर स्वयं प्रतिकृति बना सकता हैWorldAnthropic ने चेतावनी दी: AI घर के उपकरणों पर स्वयं प्रतिकृति बना सकता है 12 दिन पहलेहुमैउन कोबिर का ब्रिटिश पासपोर्ट पर लंदन यात्राWorldहुमैउन कोबिर का ब्रिटिश पासपोर्ट पर लंदन यात्रा 13 दिन पहलेएलोन मस्क बन गए सबसे बड़े यूएस मिडटर्म दाता, 276 मिलियन डॉलर दानWorldएलोन मस्क बन गए सबसे बड़े यूएस मिडटर्म दाता, 276 मिलियन डॉलर दान 13 दिन पहलेसऊदी ने हौथी हमलों पर गंभीर जवाब की वादा किया, 18 मौतेंWorldसऊदी ने हौथी हमलों पर गंभीर जवाब की वादा किया, 18 मौतें 13 दिन पहलेतुला की ‘मॉडल पुलिस अधिकारी’ पर 2,00,000 रूबल रिश्वत का आरोप, गिरफ्तारWorldतुला की ‘मॉडल पुलिस अधिकारी’ पर 2,00,000 रूबल रिश्वत का आरोप, गिरफ्तार 13 दिन पहले
↑