मप्र में आदर्श विधानसभा बनाने के लक्ष्य को लेकर जुटे सभी विधायक
आदर्श विधानसभा बनाने के लक्ष्य को लेकर जुटें सभी विधायकगण– जल संरक्षण एवं पौधारोपण के प्रति जनजागरण चलाएं– शिवप्रकाश– अगले 5 वर्ष में मध्यप्रदेश का बजट दोगुना करने का लक्ष्य लेकर कार्य रही प्रदेश सरकार– सभी विधायक अपने-अपने क्षेत्र के लिए 5 साल का विजन डाक्यूमेंट बनाकर कार्य करें– डॉ. मोहन यादव– हर बूथ जीतने का लक्ष्य लेकर कार्य करें विधायक व कार्यकर्ता– लोकसभा चुनाव के ऐतिहासिक विजय में बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका– हितानंदभोपाल, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश जी ने मुख्यमंत्री आवास में आयोजित भाजपा विधायक दल की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि सभी विधायकगण अपने विधानसभा क्षेत्र को एक आदर्श विधानसभा बनाने के लक्ष्य को लेकर जुटें।
आदर्श विधानसभा बनाने के लक्ष्य को लेकर जुटें सभी विधायकगण
– जल संरक्षण एवं पौधारोपण के प्रति जनजागरण चलाएं
– शिवप्रकाश
– अगले 5 वर्ष में मध्यप्रदेश का बजट दोगुना करने का लक्ष्य लेकर कार्य रही प्रदेश सरकार
– सभी विधायक अपने-अपने क्षेत्र के लिए 5 साल का विजन डाक्यूमेंट बनाकर कार्य करें
– डॉ. मोहन यादव
– हर बूथ जीतने का लक्ष्य लेकर कार्य करें विधायक व कार्यकर्ता
– लोकसभा चुनाव के ऐतिहासिक विजय में बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका
– हितानंद
भोपाल,
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश जी ने मुख्यमंत्री आवास में आयोजित भाजपा विधायक दल की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि सभी विधायकगण अपने विधानसभा क्षेत्र को एक आदर्श विधानसभा बनाने के लक्ष्य को लेकर जुटें। सामाजिक उत्तरदायित्व के निर्वहन एवं जल संरक्षण व पौधारोपण के प्रति जनजागरण अभियान भी चलाएं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित संगठन है। हम सभी कार्यकर्ताओं एक टीम के रूप में कार्य करते हुए इस लोकसभा चुनाव में मध्यप्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों पर विजय प्राप्त की है। भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ आप सभी विधायकों के मेहनत और परिश्रम से यह सफलता प्राप्त हुई है। आज मध्यप्रदेश में भाजपा सरकार ने जो बजट प्रस्तुत किया है, उस बजट में जनता पर कोई नया कर लगाए बिना, हर समाज, वर्ग के कल्याण और उत्थान के लिए बजट का प्रावधान किया गया है। भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने कहा कि लोेकसभा चुनाव में मिली ऐतिहासिक विजय में बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। लोकसभा चुनाव में मध्यप्रदेश में भाजपा को 203 विधानसभाओं में ऐतिहासिक विजय प्राप्त हुई है। बैठक का संचालन संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने किया।
मध्यप्रदेश के आदर्श संगठन की शक्ति पूरे देश ने देखी- शिवप्रकाश
भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश ने कहा कि विधायकगण अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र को आदर्श विधानसभा बनाने के लिए कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों के साथ मिलकर रूपरेखा तैयार करें। मध्यप्रदेश का संगठन देश में आदर्श संगठन है। इसकी शक्ति चुनाव में देखने को मिली है। लोकसभा के चुनाव में मध्यप्रदेश ऐसा राज्य है जिसने अपने प्रदर्शन को और उत्कृष्ट करते हुए प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटें जीती है। मध्यप्रदेश की सरकार एक आदर्श सरकार बनें, इसके लिए विधायकगणों को अपने-अपने क्षेत्रों का चहुंमुखी विकास करने के साथ ही पर्यावरण संरक्षण के लिए भी काम करना होगा। इस महत्वपूर्ण कार्य में सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं का भी सहयोग लें। अपनी विधानसभा आदर्श विधानसभा बनें, यह लक्ष्य लेकर दिन प्रतिदिन पूर्णता की ओर ले जाने के लिए कार्य करें।
विधायक विजन डॉक्यूमेंट बनाएं, शासन की योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाएं-डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भाजपा सरकार जिस तरह से पूरे प्रदेश का समुचित विकास कर रही है, हर क्षेत्र में प्रदेश को आगे ले जाने का कार्य कर रही है। उसी तरह आप सभी विधायक अपनी-अपनी विधानसभा के विकास के लिए आगामी 5 वर्षों के विकास कार्यों का विजन डॉक्यूमेंट बनाकर कार्य करें। यह बजट मध्यप्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने के साथ अगले 5 सालों में मौजूदा बजट राशि को दोगुना करने के लक्ष्य लेकर बनाया गया है। चुनाव लड़ते समय आप सभी ने अपने-अपने क्षेत्र में विकास के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर तय किया होगा। उन सभी कार्यों के साथ आगामी 5 साल के विकास का रोडमैप बनाकर क्षेत्र का विकास करें। भाजपा की केंद्र और मध्यप्रदेश सरकार बड़ी संख्या में गरीबों के कल्याण के साथ विकास की योजनाएं संचालित कर रही है। आप सभी विधायक क्षेत्र में भाजपा की डबल इंजन सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाएं।
पोलिंग एजेंट का आभार जताएं, बूथ कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाएं : हितानंद
उपस्थित विधायकों को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने कहा कि लोकसभा चुनाव में हमने लगभग 2200 ऐसे बूथों पर जीत दर्ज की है, जिन पर पहले हमें पराजय का सामना करना पड़ा था। इसलिए सभी विधायक अपने-अपने क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित कर बूथ कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करें। हितानंद ने कहा कि चुनावी जीत में पोलिंग एजेंट की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है, लेकिन उनके लिए कोई कार्यक्रम नहीं होते। अधिकांश पोलिंग एजेंट पार्टी के ही वरिष्ठ कार्यकर्ता होते हैं। इसलिए कार्यक्रम आयोजित कर आभार स्वरूप पोलिंग एजेंट्स का सम्मान करें। पार्टी के कार्यक्रमों की चर्चा करते हुए हितानंद ने कहा कि 23 जून को डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस से पार्टी ने पौधरोपण का अभियान शुरू किया है। इसलिए सभी विधायक इस कार्यक्रम में सहभागिता करें। पौधरोपण के लिए विद्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थाओं में सामूहिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम से आमजन को जोड़ें और अधिक से अधिक लोगों को पालक बनाकर रोपे गए पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन की योजना बनाएं। उन्होंने कहा कि पौधरोपण का यह कार्यक्रम 6 जुलाई के उपरांत भी जारी रखा जा सकता है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Bhopalसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभ 2 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 6 दिन पहले
Bhopalसेवा संकल्प यात्रा उज्जैन पहुंची, युवा संवाद में मुख्यमंत्री वर्चुअली जुड़े 20 दिन पहले
Bhopal13वें भोपाल विज्ञान मेले में एम पी ट्रांसको का स्टॉल बना आकर्षण का केंद्र 26 दिन पहले
Bhopalप्रदेश में 25 सितम्बर से मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा का शुभारंभ 26 दिन पहले
BhopalNEET: सीएम डॉ. मोहन ने की समीक्षा, कहा- जरूरत पड़े तो पुलिस-अधिकारी अपनी गाड़ी से ले जाएं परीक्षार्थियों को 127 दिन पहले
Bhopalमुख्यमंत्री डॉ. यादव का संदेश, विकसित भारत के निर्माण में सभी दें योगदान 132 दिन पहले
Bhopalश्रीमती ट्विशा शर्मा की मृत्यु के प्रकरण की जांच केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को 152 दिन पहले
Bhopalएक ही थाने में जमे पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, 16 जून तक अनिवार्य तबादले के आदेशवर्षों से जमे जमाए अफसरों की अब खैर नहीं 496 दिन पहले
Bhopalभोपाल। बकरीद (Bakrid) से ठीक पहले मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के IAS अफसर नियाज खान (IAS officer Niaz Khan) के पशु कुर्बानी को लेकर दिए गए बयान ने विवाद खड़ा कर दिया है 501 दिन पहले
Bhopalभोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की शुरुआत हो गई है। 604 दिन पहले
Bhopalएकाउंट में एमाउंट पहुंचते ही चहके स्टूडेंट्स, मोहन यादव ने कहा” लैपटॉप की राशि अन्यत्र खर्च न करें” 606 दिन पहलेTimeNewsBhopalBhopalसौरभ शर्मा को कोर्ट के बाहर से लोकायुक्त ने पकड़ा… 631 दिन पहलेTimeNewsBhopalBhopalभोपाल में 3 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म मामले पर सीएम गंभीर, मुख्य सचिव को कहा-हाईकोर्ट से बात करें, कठोर सजा दिलाएं 761 दिन पहलेTimeNewsBhopalBhopal27 अगस्त को फिर 5 हज़ार करोड़ कर्जा लेने जा रही मध्य प्रदेश सरकार 787 दिन पहलेTimeNewsBhopalBhopalशरारतन ढंग से कराए विज्ञापन प्रकाशन पर रायसेन कलेक्टर ने दर्ज करवाई एफआईआर 795 दिन पहले
Bhopalराजधानी भोपाल मैं ज्योति टॉकीज चौराहे पर छात्रों का बड़ा प्रदर्शन 966 दिन पहलेTimeNewsBhopalBhopalभोपाल मास्टर प्लान का नया ड्रॉफ्ट 2047 की आबादी को ध्यान में रखकर तैयार होगा 970 दिन पहलेTimeNewsBhopalBhopalराम मंदिर के लिए मंत्रिपरिषद ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया धन्यवाद 975 दिन पहलेTimeNewsBhopalBhopalदुष्कर्म पीड़िता को सुरक्षा देने की बजाय उसे डर का एहसास कराना, राज्य सरकार का अपराधियों के सामने आत्मसमर्पण : जीतू पटवारी 991 दिन पहलेTimeNewsBhopalBhopalमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रालय में जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हुई बैठक 1,029 दिन पहलेTimeNewsBhopalBhopalमुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सभी संभागों के प्रभारी अधिकारियों (ACS और ADG) की बैठक में दिए निर्देश 1,030 दिन पहलेTimeNewsBhopalBhopalलोक सेवा गारंटी के तहत मिलेंगे होम एवं पर्यटन बार लाइसेंस 1,037 दिन पहले


