आज शुजालपुर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नगर ईकाई द्वारा लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया। लोकसभा सदन में राहुल गांधी द्वारा हिंदूओं को हिंसक बताएं जाने और अभद्र टिप्पणी से नाराज युवा मोर्चा ने राहुल गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। विद्यार्थी परिषद छात्र संगठन ने कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही उन्होंने यदि सदन में पूरे हिंदू समाज से माफी नहीं मांगी तो उनके खिलाफ उग्र आंदोलन किया जाएगा।
