प्रदेश से लेकर नगर तक भाजपा की सरकार है,अब अगर ऐसे नगर पालिका क्षेत्र में वार्ड विकास से अछूते रहें तो इसमें क्या कहा जा सकता है,हम बात कर रहे हैं..नगर पालिका परिषद के वार्ड क्रमांक 6 की जहां पर आज भी कई गलियों में विकास नहीं हुआ तो वहीं पानी के लिए लोग परेशान हो रहे हैं!जल आवर्धन योजना की पाइपलाइन मात्र शोपीस बनी हुई है! इन गलियों में नगर पालिका करीब 1 महीने से टैंकर से पानी सप्लाई कर रही है,वार्ड नंबर 6 के नागरिकों का कहना है कि भाजपा पार्षद मनीष विश्वकर्मा आम जनता का फोन तक नहीं उठाता,अगर कोई गलियों की समस्या लेकर जाता है तो वह बोलता है कि मेरे घर पर कोई भी मत आना,क्या आम जनता ने इसीलिए वोट देकर पार्षद बनाया था कि उसकी समस्या को दरकिनार किया जाए,पार्षद की मनमानी और है हठधर्मिता के कारण वार्ड क्रमांक 6 की कई गलियों का निर्माण नहीं हो पा रहा है..जबकि वार्ड क्रमांक 6 की कई गलियां पूर्व से बनी हुई है उनमें पुनः निर्माण कार्य चल रहे हैं। नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती शशि अनिल यादव को इस ओर ध्यान देना चाहिए और वार्ड क्रमांक 6 में रुके हुए विकास को गति देना चाहिए। पार्षद मनीष विश्वकर्मा शायद भूल गए कि वह 5 वर्ष के लिए पार्षद बने हैं और आम जनता को हमेशा इसी वार्ड में रहना है! आने वाले चुनाव में जनता तो अपना हिसाब कर ही लेगी फिर पार्षद मनीष विश्वकर्मा का क्या होगा…पूर्व पार्षद पृथ्वी सिंह रघुवंशी ने भी मनीष विश्वकर्मा की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं…?
