देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsWorld
दुनिया 3 बार पढ़ी गई

ब्रिटेन में विपक्षी नेता ने सुनक को पाकिस्तानी कहा:गाली भी दी, बोले- वह किसी काबिल नहीं; मस्जिद को पब बना देना चाहिए

एंड्र्यू पार्कर पार्ट-टाइम एक्टर हैं।

Abhishek Raghuvanshi29 जून 2024 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

ब्रिटेन में रिफॉर्म UK पार्टी के लीडर नाइजल फराज के लिए चुनावी कैंपेन करने वाले एक शख्स ने PM ऋषि सुनक पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। उनसे सुनक के लिए नस्लवादी शब्दों का इस्तेमाल करते हुए उन्हें गाली भी दी। ब्रिटेन के चैनल 4 न्यूज ने रिफॉर्म पार्टी के कार्यकर्ता एंड्र्यू पार्कर का एक वीडियो भी जारी किया है।

इसमें पार्कर ने कहा, “मैंने हमेशा से ब्रिटेन के चुनावों में कंजर्वेटिव पार्टी का समर्थन किया है, लेकिन अब वे भी लेबर पार्टी की तरह बन गए हैं। आज एक पाकिस्तानी हमारा नेतृत्व कर रहा है। वह किसी काबिल नहीं है।” पार्कर ने इस दौरान सुनक को गाली भी दी।

तस्वीरों में खबर3 फोटो
एंड्र्यू पार्कर पार्ट-टाइम एक्टर हैं। वे ब्रिटेन में इमिग्रेशन पर बैन लगाने की वकालत करते हैं। (क्रेडिट- चैनल 4 न्यूज) - Dainik Bhaskarसुनक ने कहा है कि नाइजल फराज को अपनी पार्टी के सदस्य के बयान के लिए जवाब देना होगा।ब्रिटेन के विपक्षी नेता कीयर स्टार्मर ने सुनक पर टिप्पणी की आलोचना की है। (फाइल)

उनके इस वीडियो पर सुनक ने नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा, “नाइजल फराज के लिए काम करने वाले शख्स ने मुझे गाली दी है। मुझे दुख है कि मेरी 2 बेटियों को यह सब सुनना पड़ा। मुझे इससे गुस्सा आ रहा है और फराज को इसका जवाब देना होगा।”

पार्कर ने कहा- इस्लाम धर्म के लोग सबको मुस्लिम बनाना चाहते हैं
सुनक पर टिप्पणी के अलावा पार्कर ने वीडियो में इस्लाम के लिए भी अभद्र शब्दों का इस्तेमाल किया। उसने इस्लाम को सबसे बेकार धर्म बताया। पार्कर ने कहा कि इस्लाम धर्म के लोग सभी को मुस्लिम बनाना चाहते हैं। उन्हें मस्जिदों से बाहर निकाल देना चाहिए। इसके बाद सभी मस्जिदों को पब और क्लब में बदल देना चाहिए।

पार्कर ने ब्रिटेन आने वाले अवैध प्रवासियों पर भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि सरकार को आर्मी में नए लोगों को भर्ती करना चाहिए। इन्हें निशाना लगाने की ट्रेनिंग देने के लिए अवैध प्रवासियों को शूट करने की इजाजत देनी चाहिए।

सुनक से माफी नहीं मांगेंगे नाइजल फराज
रिफॉर्म पार्टी के लीडर नाइजल फराज ने इस मुद्दे पर सुनक से माफी मांगने से इनकार कर दिया है। उन्होंने पार्कर के बयान को अपने खिलाफ एक साजिश बताया है। उन्होंने कहा कि पार्कर को उनकी विपक्षी पार्टियों ने यह सब कहने के पैसे दिए थे। वे पार्टी की छवि खराब करना चाहते हैं। हालांकि, मामले का खुलासा करने वाले चैनल 4 न्यूज के नाइजल के दावों को खारिज किया है।

वहीं पार्कर ने कहा है कि वह पार्ट टाइम एक्टर है और अपनी मर्जी से रिफॉर्म पार्टी के लिए कैंपेन करने पहुंचा था। नाइजल फराज ब्रिटेन के एक दक्षिणपंथी नेता हैं। वे इमिग्रेशन पर रोक लगाना चाहते हैं। यह आठवीं बार है जब फराज ब्रिटेन का सांसद बनने के लिए चुनाव लड़ रहे हैं।

नस्लवादी टिप्पणी करने पर रिफॉर्म पार्टी के 166 उम्मीदवारों को हटाया गया
ब्रिटेन में नस्लवाद के खिलाफ काम करने वाले ऑर्गेनाइजेशन होप नॉट हेट की रिपोर्ट के मुताबिक, रिफॉर्म UK पार्टी ने इस साल चुनाव से पहले अब तक 166 उम्मीदवारों के नाम वापस ले लिए हैं। इन सब पर नस्लवादी या आपत्तिजनक बयान देने के आरोप हैं।

पिछले हफ्ते BBC को दिए एक इंटरव्यू में फराज ने कहा था कि पश्चिमी देशों ने रूस को यूक्रेन पर हमला करने के लिए उकसाया था। उनके इस बयान की काफी आलोचना हुई थी।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
Dictionary.com ने चुना ‘maxxing’ 2026 का शब्द वर्षWorldDictionary.com ने चुना ‘maxxing’ 2026 का शब्द वर्ष 8 मिनट पहलेTrump पर निजी नागरिकों का मुकदमा: व्हाइट हाउस मीडिया पहुँच पर प्रतिबंधWorldTrump पर निजी नागरिकों का मुकदमा: व्हाइट हाउस मीडिया पहुँच पर प्रतिबंध 6 घंटे पहलेब्राज़ील के राष्ट्रपति लूला ने चौथा कार्यकाल जीतकर फ्लावियो बोलसोनारो को हरायाWorldब्राज़ील के राष्ट्रपति लूला ने चौथा कार्यकाल जीतकर फ्लावियो बोलसोनारो को हराया 7 घंटे पहलेपाकिस्तान, सऊदी और तुर्की के नेता टेहरान में बैठक के लिए तैयारWorldपाकिस्तान, सऊदी और तुर्की के नेता टेहरान में बैठक के लिए तैयार 17 घंटे पहलेबुएलो और ऑस्टेन ने उत्तरी यूरोप में 150,000 घरों में बिजली कटौती कीWorldबुएलो और ऑस्टेन ने उत्तरी यूरोप में 150,000 घरों में बिजली कटौती की 23 घंटे पहलेसर्बिया में खुशी जब वुचिक ने छात्र आंदोलन को स्वीकार कियाWorldसर्बिया में खुशी जब वुचिक ने छात्र आंदोलन को स्वीकार किया 1 दिन पहलेमैरिया कॉरिना माचाडो लौटे, वेंज़ुएला में विपक्षी नेताWorldमैरिया कॉरिना माचाडो लौटे, वेंज़ुएला में विपक्षी नेता 1 दिन पहलेMaría Machado की वापसी: वेनेज़ुएला में लोकतांत्रिक बदलाव का नया अध्यायWorldMaría Machado की वापसी: वेनेज़ुएला में लोकतांत्रिक बदलाव का नया अध्याय 1 दिन पहले
2026 के मिडटर्म चुनाव: 10 राज्य जो तय करेंगे सीनेट का नियंत्रणWorld2026 के मिडटर्म चुनाव: 10 राज्य जो तय करेंगे सीनेट का नियंत्रण 2 दिन पहलेपोलैंड-भारत: रक्षा, व्यापार और निवेश में गहरी साझेदारी की दिशाWorldपोलैंड-भारत: रक्षा, व्यापार और निवेश में गहरी साझेदारी की दिशा 2 दिन पहलेशेरेमेतेवो हवाई अड्डा फिर से खुला, यूक्रेनी ड्रोन खतरे के बादWorldशेरेमेतेवो हवाई अड्डा फिर से खुला, यूक्रेनी ड्रोन खतरे के बाद 2 दिन पहलेरूस-अमेरिका ने खंडन किया: हबर्ड को ज़्विनचुक के बदले में रिहा नहींWorldरूस-अमेरिका ने खंडन किया: हबर्ड को ज़्विनचुक के बदले में रिहा नहीं 2 दिन पहलेफ्रांस में प्रोटेस्ट के लिए तैयार, मैक्रॉन के बाद चुनावWorldफ्रांस में प्रोटेस्ट के लिए तैयार, मैक्रॉन के बाद चुनाव 2 दिन पहलेट्रम्प को 11 दिसंबर तक डिफ़ैमेशन केस में गवाही देने का आदेशWorldट्रम्प को 11 दिसंबर तक डिफ़ैमेशन केस में गवाही देने का आदेश 3 दिन पहलेट्रंप ने इल्हान ओमार से तुरंत इस्तीफा मांगते हुए फर्जी नाम का आरोप लगायाWorldट्रंप ने इल्हान ओमार से तुरंत इस्तीफा मांगते हुए फर्जी नाम का आरोप लगाया 3 दिन पहलेट्रम्प ने इज़राइल के PM नेतन्याहू को पुनः चुनाव में समर्थन दियाWorldट्रम्प ने इज़राइल के PM नेतन्याहू को पुनः चुनाव में समर्थन दिया 7 दिन पहले
लुकाशेंको ने लातविया पर सीमा उल्लंघन का मंचन करने का आरोप खारिज कियाWorldलुकाशेंको ने लातविया पर सीमा उल्लंघन का मंचन करने का आरोप खारिज किया 12 दिन पहलेरूस ने जापानी पत्रकार को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार कियाWorldरूस ने जापानी पत्रकार को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया 12 दिन पहलेAnthropic ने चेतावनी दी: AI घर के उपकरणों पर स्वयं प्रतिकृति बना सकता हैWorldAnthropic ने चेतावनी दी: AI घर के उपकरणों पर स्वयं प्रतिकृति बना सकता है 12 दिन पहलेहुमैउन कोबिर का ब्रिटिश पासपोर्ट पर लंदन यात्राWorldहुमैउन कोबिर का ब्रिटिश पासपोर्ट पर लंदन यात्रा 13 दिन पहलेएलोन मस्क बन गए सबसे बड़े यूएस मिडटर्म दाता, 276 मिलियन डॉलर दानWorldएलोन मस्क बन गए सबसे बड़े यूएस मिडटर्म दाता, 276 मिलियन डॉलर दान 13 दिन पहलेसऊदी ने हौथी हमलों पर गंभीर जवाब की वादा किया, 18 मौतेंWorldसऊदी ने हौथी हमलों पर गंभीर जवाब की वादा किया, 18 मौतें 13 दिन पहलेतुला की ‘मॉडल पुलिस अधिकारी’ पर 2,00,000 रूबल रिश्वत का आरोप, गिरफ्तारWorldतुला की ‘मॉडल पुलिस अधिकारी’ पर 2,00,000 रूबल रिश्वत का आरोप, गिरफ्तार 13 दिन पहलेरॉस्तोव ऑइल टर्मिनल पर यूक्रेन ड्रोन हमले के बाद तीसरा दिन जलता हुआWorldरॉस्तोव ऑइल टर्मिनल पर यूक्रेन ड्रोन हमले के बाद तीसरा दिन जलता हुआ 13 दिन पहले
↑