देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsJabalpur
जबलपुर 0 बार पढ़ी गई

नए नवेले डुमना एयरपोर्ट टर्मिनल बिल्डिंग का रूफ टॉप गिरा, देखें कैसे चकनाचूर हुई अधिकारी की कार

डुमना एयरपोर्ट पर एक बड़ा हादसा हुआ है. जबलपुर एयरपोर्ट की नई टर्मिनल बिल्डिंग का रूफ टॉप मामूली बारिश में ही धराशाई हो गया है.

Abhishek Raghuvanshi27 जून 2024 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

डुमना एयरपोर्ट पर एक बड़ा हादसा हुआ है. जबलपुर एयरपोर्ट की नई टर्मिनल बिल्डिंग का रूफ टॉप मामूली बारिश में ही धराशाई हो गया है. रूफ का हिस्सा गिरने से नीचे खड़ी एक हॉन्डा सिटी कार चकनाचूर हो गई है और उसमें सवार कार चालक बाल-बाल बचा है. बताया जा रहा है कि कार जबलपुर के ही एक इनकम टैक्स अधिकारी की है, जो एयरपोर्ट पहुंचे थे. गनीमत ये रही कि जब रूफ का हिस्सा कार पर गिरा तब कार चालक उससे दूर जा चुका था. घटना की जानकारी लगते ही सुरक्षा अधिकारी व पुलिस मौके पर पहुंचे हैं.

एयरपोर्ट के निर्माण कार्य पर उठे सवाल

मामूली बारिश से ही जबलपुर एयरपोर्ट के एंट्रेस पर बनी रूफ डिजाइन पानी भरने से धराशायी हो गई. गनीमत ये रही कि उस वक्त कोई नीचे नहीं था, वरना किसी की जान भी जा सकती थी. वहीं इस हादसे ने एयरपोर्ट के निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं.

साल 2024 में बनकर तैयारी हुआ डुमना एयरपोर्ट

इसी साल की शुरुआत में जबलपुर की नई एयरपोर्ट टर्मिनल बिल्डिंग तैयार हुई. चुनाव के ठीक पहले इसका इनॉगरेशन हुआ. इसे शहर और पूरे महाकौशल की शान माना जाने लगा. मगर यह दुर्घटना व्यवस्थाओं पर एक दाग बनकर उभरा है. फिलहाल इस घटना पर एयरपोर्ट अधिकारियों का बयान आना बाकी है. जैसे ही उनका पक्ष आता है इस आर्टिकल में अपडेट किया जाएगा.

सीएम ने की थी नामकरण की घोषणा

450 करोड़ रु की लागत से तैयार हुई नई टर्मिनल बिल्डिंग के बाद हाल ही में सीएम मोहन यादव ने इसके नामकरण की घोषणा भी की थी. सीएम ने दो दिन पहले ही ऐलान किया था कि जबलपुर का डुमना एयरपोर्ट वीरांगना रानी दुर्गावती के नाम पर जाना जाएगा.

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
TimeNewsJabalpurJabalpurजबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना के बेटे का निधन, दिल्ली में कर रहा था पढ़ाई, शनिवार को बिगड़ी थी तबीयत 872 दिन पहलेTimeNewsPoliticalPoliticalजबलपुर पहुंचे केंद्रीय ग्रह मंत्री अमित शाह ने जबलपुर में उत्तर मध्य विधानसभा के प्रमुख दावेदार धीरज पटेरिया को चर्चा के लिए बुलाया 1,090 दिन पहलेjabalpur में आया लव जिहाद का मामला ,परिजन हिंदू संगठन के पदाधिकारियों के साथ पहुंचे SP OfficeMadhyaPradeshjabalpur में आया लव जिहाद का मामला ,परिजन हिंदू संगठन के पदाधिकारियों के साथ पहुंचे SP Office 1,238 दिन पहलेTimeNewsJabalpurJabalpurरिश्वत लेते महिला पटवारी गिरफ्तार 1,321 दिन पहलेTimeNewsJabalpurJabalpurजबलपुर के रिसोर्ट में हुई युवती की हत्या का यह है पूरा मामला 1,441 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsजबलपुर हाईकोर्ट के एक वकील ने जमानत में जज द्वारा विपरीत टिप्पणी किए जाने के बाद आत्महत्या की.. साथी वकील लाश लेकर हाईकोर्ट पहुंचे , जमकर किया हंगामा 1,483 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsजबलपुर-नागपुर हाइवे में दो ट्रकों में जोरदार भिड़त, कंडक्टर की जिंदा जलने से मौत 1,486 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsजबलपुर के अस्‍पताल में आग से अफरातफरी, 7 मरीजों की मौत, 6 गंभीर 1,543 दिन पहले
↑