जबलपुर-नागपुर हाइवे में दो ट्रकों में जोरदार भिड़त, कंडक्टर की जिंदा जलने से मौत
जबलपुर।

जबलपुर। शहर के बरगी थाना अंतर्गत जबलपुर नागपुर नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया. हादसा इतना भयाभय था कि ट्रक में आग लगने से ट्रक में फंसा कंडक्टर जिंदा जल गया, वहीं पायलट ने कूदकर बमुश्किल अपनी जान बचाई.
ट्रकों में टक्कर के बाद भीषण आग:
बरगी थाना क्षेत्र के बहोरीपर टोल नाका के पास से आज सुबह 6 बजे करीब एनएचआई को सूचना मिली कि, जबलपुर नागपुर रोड पर बहोरीपार टोल नाके के आगे दो ट्रकों में भीषण भिड़ंत हो गई है. सूचना पर ईएमटी प्रदीप डेहरिया और पायलट शंकर सिंह के साथ एनएचआई की पूरी टीम, एम्बुलेंस लेकर तत्काल मौके पर रवाना हुए, घटना स्थल पर देखा की दो ट्रकों में आपस में भीषण भिड़ंत हुई है. इस हादसे में टक्कर लगने के कारण पीछे के वाहन में भयानक आग लगी हुई थी, एनएचआई की टीम ने गंभीर अवस्था में चालक का रेस्क्यू कर ट्रक से निकाला. वहीं जब दूसरे व्यक्ति को बादर निकाल पाते, उसकी जिंदा जलने से मौत हो गई.
जैसे-तैसे बची चालक की जान:
चालक ने अपना नाम शादाब खान बताया, उसने बताया कि उसका भाई ट्रक में ही फंसा हुआ है. जब तक दूसरे वाहन चालक का रेस्क्यू कर पाती, तब तक जोरदार तरीके से वाहन में आग लग गई. इस कारण ट्रक में फंसे कंडक्टर की जिंदा जलने से मौके पर ही मौत हो गई, बता दें कि मृतक और शादाब यूपी बरेली के रहने वाले हैं.
जांच में जुटी पुलिस:
बाद में फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने मौके पर पहुंच कर आग बुझाई, जबतक रोड के दोने तरफ लंबा जाम लग गया. फिलहाल पुलिस ने कंडक्टर के शव को पीएम के लिए भेजते हुए जांच शुरू कर दी.

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
MadhyaPradeshjabalpur में आया लव जिहाद का मामला ,परिजन हिंदू संगठन के पदाधिकारियों के साथ पहुंचे SP Office 1,238 दिन पहलेTimeNewsJabalpurJabalpurरिश्वत लेते महिला पटवारी गिरफ्तार 1,321 दिन पहलेTimeNewsJabalpurJabalpurजबलपुर के रिसोर्ट में हुई युवती की हत्या का यह है पूरा मामला 1,441 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsजबलपुर हाईकोर्ट के एक वकील ने जमानत में जज द्वारा विपरीत टिप्पणी किए जाने के बाद आत्महत्या की.. साथी वकील लाश लेकर हाईकोर्ट पहुंचे , जमकर किया हंगामा 1,483 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsजबलपुर के अस्पताल में आग से अफरातफरी, 7 मरीजों की मौत, 6 गंभीर 1,543 दिन पहले