देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsWorld
दुनिया 18 बार पढ़ी गई

गाजा में 76 साल पुराने नुसीरत रिफ्यूजी कैंप पर हमला:इजराइल ने एयरस्ट्राइक में स्कूल को निशाना बनाया, महिलाओं-बच्चों समेत 32 की मौत

गाजा के स्कूल पर इजराइली एयरस्ट्राइक में कई फिलिस्तीनियों की मौत हो गई। इस दौरान घायल हुए लोगों को अल-अक्सा अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Abhishek Raghuvanshi6 जून 2024 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

हमास के खिलाफ जंग के बीच इजराइल ने सेंट्रल गाजा में 76 साल पुराने नुसीरत रिफ्यूजी कैंप पर हमला किया। इस दौरान एक स्कूल को निशाना बनाया गया। फाइटर जेट से की गई इस एयरस्ट्राइक में 32 लोगों की मौत हुई है। इनमें महिलाएं और बच्चे शामिल हैं।

वहीं हमास के अल-अक्सा मीडिया ने बताया कि अटैक में 39 लोगों ने जान गंवाई है। इजराइल की डिफेंस फोर्स IDF ने इस हमले की पुष्टि की है। IDF ने दावा किया है कि UNRWA के इस स्कूल में हमास की नुखबा फोर्स के लड़ाकों ने पनाह ले रखी थी। इजराइल ने एयरस्ट्राइक में उन्हें ही निशाना बनाया।

तस्वीरों में खबर3 फोटो
गाजा के स्कूल पर इजराइली एयरस्ट्राइक में कई फिलिस्तीनियों की मौत हो गई। इस दौरान घायल हुए लोगों को अल-अक्सा अस्पताल में भर्ती कराया गया। - Dainik Bhaskarइजराइल की सेना ने गाजा के स्कूल की एरियल फोटो जारी की। इसमें स्कूल की उस इमारत को दिखाया गया है, जिस पर इजराइल ने हमला किया।गाजा के नुसीरत रिफ्यूजी कैंप पर इजराइल के हमले में 13 हजार से ज्यादा टेम्पररी घर तबाह हो चुके हैं।

दरअसल, इजराइल-हमास के बीच जंग शुरू होने के बाद से 10 लाख से ज्यादा लोग बेघर हुए हैं। इन्होंने गाजा में अलग-अलग जगहों पर स्कूलों और अस्पतालों में पनाह ले रखी है। न्यूज एजेंसी AP के मुताबिक, नुसीरत रिफ्यूजी कैंप गाजा पट्टी के बीचों-बीच मौजूद है। 1948 में इजराइल की स्थापना के बाद लाखों फिलिस्तीन बेघर हो गए थे। इन्हें पनाह देने के लिए नुसीरत कैंप बनाया गया था।

इजराइल का दावा- हमले में आम नागरिकों को बचाने की कोशिश की
IDF ने दावा किया है कि स्कूल पर हमले से पहले इसके लिए पूरी प्लानिंग की गई थी। इस दौरान इस बात पर खास ध्यान दिया गया था कि वहां मौजूद आम नागरिकों को ज्यादा नुकसान न पहुंचे। इसके लिए इलाके की हवाई निगरानी की गई थी। साथ ही वहां मौजूद इजराइल के इंटेलिजेंस सोर्स के जरिए भी जानकारी इकट्ठा की गई थी।

इजराइल के हमले के बाद गाजा में मौजूद हमास के नेतृत्व वाली सरकार के मीडिया ऑफिस ने भी बयान जारी किया। उन्होंने स्कूल पर हमले को नरसंहार बताया। मीडिया ऑफिस के प्रवक्ता इस्माइल अल-थावब्ता ने कहा कि घायलों को अल-अक्सा मार्टियर अस्पताल में भर्ती किया गया है।

गाजा के 183 स्कूलों को रिफ्यूजी कैंप बनाया गया
अलजजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, UN की रिलीफ एंड वर्क एजेंसी (UNRWA) जंग से पहले तक गाजा में 183 स्कूलों को ऑपरेट करता था। जंग शुरू होने के बाद से इन स्कूलों की इमारतों को रिफ्यूजी कैंप में तब्दील कर दिया गया है।

8 महीने से जारी इजराइल के हमलों में UNRWA की फैसेलिटीज में पनाह ले रहे 455 लोगों की मौत हुई है। इजराइल ने इससे पहले 11 और 13 अप्रैल को भी नुसीरत रिफ्यूजी कैंप में मौजूद स्कूलों पर 3 बार हमला किया था। इस दौरान 7 लोगों की मौत हुई थी।

गाजा के स्कूलों पर पहली भी हमला कर चुका इजराइल
पिछले साल दिसंबर में भी इजराइल ने गाजा के 2 स्कूलों पर एयरस्ट्राइक की थी। इसमें 50 लोगों की मौत हो गई थी, वहीं सैकड़ों लोग घायल हुए थे। 7 अक्टूबर से लेकर अब तक इजराइल ने 430 बार UNRWA के परिसरों पर हमला किया है।

अलजजीरा के मुताबिक, अप्रैल में भी इजराइल ने गाजा के नुसीरत रिफ्यूजी कैंप पर हमला किया था। इसमें 75 लोगों की मौत हो गई थी और 348 लोग घायल हुए थे। इसके अलावा इजराइल के हमले में 13 हजार से ज्यादा टेम्पररी घर तबाह हो गए थे।

इजराइल की जंग का आखिरी पड़ाव है गाजा का दक्षिणी छोर राफा
7 महीने से जारी इजराइल-हमास जंग में अब तक करीब 36 हजार 586 फिलिस्तीनियों की मौत हो चुकी है। इनमें 15 हजार से ज्यादा बच्चे हैं। गाजा पर इजराइल के हमले के आखिरी पड़ाव राफा पर हमले के बाद 8 लाख लोग शहर छोड़ चुके हैं।

दरअसल, इजराइल का तर्क है कि उन्होंने अब तक हमास की 24 बटालियन को खत्म कर दिया है, लेकिन अब भी 4 बटालियन राफा में छिपी हुई हैं। इनके खात्मे के लिए राफा में ऑपरेशन चलाना जरूरी है। हालांकि, इस बीच इजराइल नॉर्थ और सेंट्रल गाजा में भी कई जगहों पर हमले कर चुका है। इजराइली सेना ने दावा किया है कि राफा पर हमले के बीच कई हमास लड़ाके वहां जाकर छिप गए हैं।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
पाकिस्तान, सऊदी और तुर्की के नेता टेहरान में बैठक के लिए तैयारWorldपाकिस्तान, सऊदी और तुर्की के नेता टेहरान में बैठक के लिए तैयार 5 घंटे पहलेबुएलो और ऑस्टेन ने उत्तरी यूरोप में 150,000 घरों में बिजली कटौती कीWorldबुएलो और ऑस्टेन ने उत्तरी यूरोप में 150,000 घरों में बिजली कटौती की 11 घंटे पहलेसर्बिया में खुशी जब वुचिक ने छात्र आंदोलन को स्वीकार कियाWorldसर्बिया में खुशी जब वुचिक ने छात्र आंदोलन को स्वीकार किया 12 घंटे पहलेमैरिया कॉरिना माचाडो लौटे, वेंज़ुएला में विपक्षी नेताWorldमैरिया कॉरिना माचाडो लौटे, वेंज़ुएला में विपक्षी नेता 18 घंटे पहलेMaría Machado की वापसी: वेनेज़ुएला में लोकतांत्रिक बदलाव का नया अध्यायWorldMaría Machado की वापसी: वेनेज़ुएला में लोकतांत्रिक बदलाव का नया अध्याय 19 घंटे पहलेओबामा ने ओहायो रैली में ट्रम्प पर ‘क्रूरता और भ्रष्टाचार’ का आरोप लगायाWorldओबामा ने ओहायो रैली में ट्रम्प पर ‘क्रूरता और भ्रष्टाचार’ का आरोप लगाया 1 दिन पहलेफ्रांस में प्रचंड विरोध, 1,000 से अधिक गिरफ्तारWorldफ्रांस में प्रचंड विरोध, 1,000 से अधिक गिरफ्तार 1 दिन पहलेइज़राइल में चुनाव से पहले हजारों ने नेतन्याहू सरकार पर विरोध कियाWorldइज़राइल में चुनाव से पहले हजारों ने नेतन्याहू सरकार पर विरोध किया 1 दिन पहले
रूस-अमेरिका ने खंडन किया: हबर्ड को ज़्विनचुक के बदले में रिहा नहींWorldरूस-अमेरिका ने खंडन किया: हबर्ड को ज़्विनचुक के बदले में रिहा नहीं 2 दिन पहलेफ्रांस में प्रोटेस्ट के लिए तैयार, मैक्रॉन के बाद चुनावWorldफ्रांस में प्रोटेस्ट के लिए तैयार, मैक्रॉन के बाद चुनाव 2 दिन पहलेट्रम्प को 11 दिसंबर तक डिफ़ैमेशन केस में गवाही देने का आदेशWorldट्रम्प को 11 दिसंबर तक डिफ़ैमेशन केस में गवाही देने का आदेश 3 दिन पहलेट्रंप ने इल्हान ओमार से तुरंत इस्तीफा मांगते हुए फर्जी नाम का आरोप लगायाWorldट्रंप ने इल्हान ओमार से तुरंत इस्तीफा मांगते हुए फर्जी नाम का आरोप लगाया 3 दिन पहलेट्रम्प ने इज़राइल के PM नेतन्याहू को पुनः चुनाव में समर्थन दियाWorldट्रम्प ने इज़राइल के PM नेतन्याहू को पुनः चुनाव में समर्थन दिया 7 दिन पहलेट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असरIndia Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 7 दिन पहलेलंदन में भारतीय प्रवासी ने मोदी सरकार का समर्थन करते हुए काउंटर-प्रदर्शन कियाWorldलंदन में भारतीय प्रवासी ने मोदी सरकार का समर्थन करते हुए काउंटर-प्रदर्शन किया 9 दिन पहलेईरान ने सऊदी के हूथी उकसाने के आरोप को ‘अविश्वसनीय’ कहाWorldईरान ने सऊदी के हूथी उकसाने के आरोप को ‘अविश्वसनीय’ कहा 9 दिन पहले
↑