जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना के बेटे का निधन, दिल्ली में कर रहा था पढ़ाई, शनिवार को बिगड़ी थी तबीयत
जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना के बेटे अमोल सक्सेना का रविवार को दिल्ली में निधन हो गया। अमोल दिल्ली में फिल्म स्टडीज का कोर्स कर रहे थे। घटना की सूचना के बाद कलेक्टर दीपक सक्सेना दिल्ली पहुंच गए हैं।
जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना के बेटे अमोल सक्सेना का रविवार को दिल्ली में निधन हो गया। अमोल दिल्ली में फिल्म स्टडीज का कोर्स कर रहे थे। घटना की सूचना के बाद कलेक्टर दीपक सक्सेना दिल्ली पहुंच गए हैं। अमोल का पार्थिव शरीर जबलपुर लाया जा रहा है जहां अंतिम संस्कार किया जाएगा।
पोस्टमार्टम से होगा मौत की वजह का खुलासा
जानकारी के मुताबिक, अमोल की शनिवार को तबियत खराब हो गई थी और उसके बाद रविवार को उनका निधन हो गया है। अभी मृत्यु का वास्तविक कारण पता नहीं चल पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह का खुलासा होगा। दिल्ली में अमोल सक्सेना फिल्म स्टडीज का कोर्स कर रहे थे। कलेक्टर दीपक सक्सेना दिल्ली पहुंच गए हैं।
कलेक्टर की बेटी भी दिल्ली में हैं
कलेक्टर दीपक सक्सेना की एक बेटी भी है, जो दिल्ली में ही प्राइवेट कंपनी में जॉब करती है। वहीं बताया जा रहा है कि अमोल की शनिवार को तबियत खराब हो गई थी। लेकिन उनका निधन हो गया है।
सीएम ने जताया दुख
जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना के बेटे अमोल सक्सेना के निधन पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने दुख जताया है। सीएम ने X पर पोस्ट कर लिखा- ”जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना के युवा एवं होनहार पुत्र अमोल सक्सेना के असामयिक देहावसान का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ। बाबा महाकाल से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत की पुण्य आत्मा को शांति प्रदान कर अपने श्री चरणों में स्थान दें। मैं मध्यप्रदेश शासन की ओर से दिवंगत को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। ।।ॐ शांति।।”

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
MadhyaPradeshjabalpur में आया लव जिहाद का मामला ,परिजन हिंदू संगठन के पदाधिकारियों के साथ पहुंचे SP Office 1,238 दिन पहलेTimeNewsJabalpurJabalpurरिश्वत लेते महिला पटवारी गिरफ्तार 1,321 दिन पहलेTimeNewsJabalpurJabalpurजबलपुर के रिसोर्ट में हुई युवती की हत्या का यह है पूरा मामला 1,441 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsजबलपुर हाईकोर्ट के एक वकील ने जमानत में जज द्वारा विपरीत टिप्पणी किए जाने के बाद आत्महत्या की.. साथी वकील लाश लेकर हाईकोर्ट पहुंचे , जमकर किया हंगामा 1,483 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsजबलपुर-नागपुर हाइवे में दो ट्रकों में जोरदार भिड़त, कंडक्टर की जिंदा जलने से मौत 1,486 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsजबलपुर के अस्पताल में आग से अफरातफरी, 7 मरीजों की मौत, 6 गंभीर 1,543 दिन पहले