चीन के डिप्लोमेट ने नेपाली पत्रकार को धमकाया:पत्रकार ने कहा था-चीन 2% ब्याज पर कर्ज देकर 5% वसूल रहा; राजदूत ने कहा- माफी मांगो
तस्वीर नेपाल में चीन के राजदूत चेंग सोंग की है। (फाइल फोटो) नेपाल में चीन के राजदूत चेंग सोंग की वहां के एक पत्रकार से बहस हो गई।
नेपाल में चीन के राजदूत चेंग सोंग की वहां के एक पत्रकार से बहस हो गई। दरअसल, नेपाल की टकसाल मैग्जीन में काम करने वाले एक पत्रकार गजेंद्र बुधाथोकी ने 27 मई को दावा किया कि चीन ने पोखरा में इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनाने के लिए 5% की ब्याज पर लोन दिया जबकि डॉक्यूमेंट्स में सिर्फ 2% मेंशन किया गया है।
इसे नेपाल में चीन के राजदूत चेंग सोंग ने गलत बताया। उन्होंने गजेंद्र के ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा कि अगर आपके पास ये साबित करने के लिए डॉक्यूमेंट है तो उसे पब्लिश करें। अगर सबूत नहीं हैं तो ऐसे झूठ फैलाने के पीछे क्या इरादा है ये बताएं।
‘मुझे धमकाओ मत’
चीन के राजदूत ने पत्रकार गजेंद्र से माफी मांगने को कहा। इस पर गजेंद्र ने जवाब दिया कि मुझे धमकाओ मत और अपनी हद में रहो। मेरे पास सबूत हैं और मैं इन्हें अपनी मैग्जीन में जरूर छापूंगा। दरअसल, नेपाल के पोखरा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को चीन की कंपनी ने बनाया है। इसके लिए चीन ने नेपाल को कर्ज दिया था।
क्या है पूरा मामला?
अगस्त 2013 में पोखरा एयरपोर्ट बनाने का प्रोजेक्ट चीन के पास गया। उसने बताया कि इसमें 26 करोड़ 40 लाख डॉलर का खर्च आएगा। चीनी कंपनी ने बाद में इसे बढ़ाकर 30 करोड़ 50 लाख डॉलर कर दिया। नेपाल के आपत्ति जताने पर चीनी कंपनी ने खर्च का अनुमान घटाकर 22 करोड़ डॉलर से 30 करोड़ डॉलर कर दिया।
इसके बाद नेपाल ने चीन के एग्जिम बैंक से 21 करोड़ 60 लाख डॉलर का लोन लिया गया। इसमें 25% रिआयती दर पर और 75% लोन 2 प्रतिशत की ब्याज दर पर दिया। पोखरा एयरपोर्ट को बनाने का ठेका चीनी कंपनी सीएएमसी इंजीनियरिंग को दिया गया था।
2023 में यह एयरपोर्ट बनकर तैयार हो गया। हालांकि, उद्घाटन के 2 हफ्ते बाद ही यहां प्लेन दुर्घटना हो गई। इसमें 68 लोगों की मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एयरपोर्ट अब ये वित्तीय संकट झेल रहा है। गजेंद्र की मानें तो अब नेपाल को 2 नहीं बल्कि 5 प्रतिशत की दर से चीनी लोन पर ब्याज देना होगा।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Worldपाकिस्तान, सऊदी और तुर्की के नेता टेहरान में बैठक के लिए तैयार 1 घंटा पहले
Worldबुएलो और ऑस्टेन ने उत्तरी यूरोप में 150,000 घरों में बिजली कटौती की 7 घंटे पहले
Worldसर्बिया में खुशी जब वुचिक ने छात्र आंदोलन को स्वीकार किया 8 घंटे पहले
Worldमैरिया कॉरिना माचाडो लौटे, वेंज़ुएला में विपक्षी नेता 14 घंटे पहले
WorldMaría Machado की वापसी: वेनेज़ुएला में लोकतांत्रिक बदलाव का नया अध्याय 15 घंटे पहले
Worldओबामा ने ओहायो रैली में ट्रम्प पर ‘क्रूरता और भ्रष्टाचार’ का आरोप लगाया 1 दिन पहले
Worldफ्रांस में प्रचंड विरोध, 1,000 से अधिक गिरफ्तार 1 दिन पहले
Worldइज़राइल में चुनाव से पहले हजारों ने नेतन्याहू सरकार पर विरोध किया 1 दिन पहले
Worldरूस-अमेरिका ने खंडन किया: हबर्ड को ज़्विनचुक के बदले में रिहा नहीं 2 दिन पहले
Worldफ्रांस में प्रोटेस्ट के लिए तैयार, मैक्रॉन के बाद चुनाव 2 दिन पहले
Worldट्रम्प को 11 दिसंबर तक डिफ़ैमेशन केस में गवाही देने का आदेश 3 दिन पहले
Worldट्रंप ने इल्हान ओमार से तुरंत इस्तीफा मांगते हुए फर्जी नाम का आरोप लगाया 3 दिन पहले
Worldट्रम्प ने इज़राइल के PM नेतन्याहू को पुनः चुनाव में समर्थन दिया 7 दिन पहले
India Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 7 दिन पहले
Worldलंदन में भारतीय प्रवासी ने मोदी सरकार का समर्थन करते हुए काउंटर-प्रदर्शन किया 9 दिन पहले
Worldईरान ने सऊदी के हूथी उकसाने के आरोप को ‘अविश्वसनीय’ कहा 9 दिन पहले
Worldहुमैउन कोबिर का ब्रिटिश पासपोर्ट पर लंदन यात्रा 13 दिन पहले
Worldएलोन मस्क बन गए सबसे बड़े यूएस मिडटर्म दाता, 276 मिलियन डॉलर दान 13 दिन पहले
Worldसऊदी ने हौथी हमलों पर गंभीर जवाब की वादा किया, 18 मौतें 13 दिन पहले
Worldतुला की ‘मॉडल पुलिस अधिकारी’ पर 2,00,000 रूबल रिश्वत का आरोप, गिरफ्तार 13 दिन पहले
Worldरॉस्तोव ऑइल टर्मिनल पर यूक्रेन ड्रोन हमले के बाद तीसरा दिन जलता हुआ 13 दिन पहले
Worldसऊदी-हौथी युद्ध लाइव: ड्रोन व मिसाइल खतरे पर सऊदी गठबंधन की प्रतिक्रिया 13 दिन पहले
Worldरियाद एयरपोर्ट पर भारतीय नागरिक की मौत, 10 घायल 14 दिन पहले
WorldStarlink का ब्लैक मार्केट खतरा: भारत में लॉन्च पर रोक 14 दिन पहले

