पाकिस्तान के कई शहरों में 50°C के करीब पारा:कराची में 20 घंटों की बिजली कटौती, लोगों ने विरोध में टायर फूंके, सड़कें जाम कीं
पाकिस्तान के कई शहरों में बिजली कटौती को लेकर लोगों ने विरोध प्रर्दशन किया। पाकिस्तान में गुरुवार को लरकाना, मोहनजोदड़ो का तापमान 50°C तक पहुंच सकता है। वहीं, सिंध के जकोबाबाद का तापामान बुधवार को 48°C हो गया।
पाकिस्तान में गुरुवार को लरकाना, मोहनजोदड़ो का तापमान 50°C तक पहुंच सकता है। वहीं, सिंध के जकोबाबाद का तापामान बुधवार को 48°C हो गया। पाकिस्तान में तेज गर्मी के बीच कई शहरों में 20 घंटों तक की बिजली कटौती की जा रही है। पाकिस्तानी न्यूज चैनल जियो न्यूज के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों से कराची और पेशावर में इसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं।
पाकिस्तान के मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में और ज्यादा गर्मी बढ़ने की बात कही है। कराची, थट्टा, बदीन और सुजावल में लू चलने की भी संभावना जताई है। ऐसे में बिजली कटौती से लोगों की मुश्किलें बढ़ती रही हैं।
कराची के गोलिमार में बुधवार को दो घंटे तक लोगों ने शहर की मुख्य सड़क को जाम कर दिया, जिससे वहां भीषण जाम लग गया। लोगों का कहना है कि वहां 20 घंटों से लाइट नहीं आ रही है। सरकार को बिजली कटौती कम करनी चाहिए। इससे पहले सिंध प्रांत के मोहनजोदड़ो में सोमवार को पारा 52 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया था।
PoK में 12 घंटे ही आ रही बिजली
PoK के गिलगित-बाल्टिस्तान में लोगों ने बिजली कटौती के खिलाफ शहर में दुकानों पर ताले जड़ दिए थे। यहां दिनभर में केवल 12 घंटे ही बिजली आ रही है। लोगों ने शहर के मुख्य चौराहे पर टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। पाकिस्तान के सिंध के नौ जिलों में इंटरमीडिएट की परीक्षा दे रहे छात्रों को भी बिना बिजली के पेपर देना पड़ रहा है। मटियारी जिले में 12-18 घंटे की कटौती की जा रही है।
पाकिस्तानी अधिकारियों का कहना है कि जलवायु परिवर्तन के कारण तापमान बढ़ रहा है। हीटवेव से कराची, हैदराबाद, लरकाना और जैकोबाबाद में कई लोगों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
इससे एक दिन पहले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने बिजली अधिकारियों को कटौती न करने का आदेश दिया था। साथ ही बिजली चोरी की घटनाओं पर सख्ती से निपटेगी की बात कही थी। कराची की एकमात्र बिजली आपूर्तिकर्ता ने कहा है कि यदि लोग बिजली के बिलों का भुगतान नहीं करते हैं, तो वह बिजली की कटौती करते रहेंगे।
पाकिस्तान में मोहनजोदड़ो सबसे गर्म जगह
पाकिस्तान में भीषण गर्मी की वजह से हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। यहां सिंध प्रांत के मोहनजोदड़ो में सोमवार को पारा 52 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया था। इसी के साथ यह इस साल पाकिस्तान का सबसे गर्म दिन बन गया। हीटवेव के बीच यहां कई इलाकों में बिजली भी गुल हो गई है।
सिंधु घाटी सभ्यता के समय 2500 BC में बने इस शहर में हीटवेव की वजह से दुकानें बंद कर दी गई। जो दुकाने खुली थी, वहां गर्मी के चलते ग्राहक नहीं पहुंच रहे हैं। पाकिस्तान के मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि अगले कुछ दिन तक पाकिस्तान में अधिकतम तापमान नॉर्मल टेम्परेचर से 3-4 डिग्री ज्यादा रिकॉर्ड किया जाएगा।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Worldपाकिस्तान, सऊदी और तुर्की के नेता टेहरान में बैठक के लिए तैयार 3 मिनट पहले
Worldबुएलो और ऑस्टेन ने उत्तरी यूरोप में 150,000 घरों में बिजली कटौती की 6 घंटे पहले
Worldसर्बिया में खुशी जब वुचिक ने छात्र आंदोलन को स्वीकार किया 6 घंटे पहले
Worldमैरिया कॉरिना माचाडो लौटे, वेंज़ुएला में विपक्षी नेता 13 घंटे पहले
WorldMaría Machado की वापसी: वेनेज़ुएला में लोकतांत्रिक बदलाव का नया अध्याय 13 घंटे पहले
Worldओबामा ने ओहायो रैली में ट्रम्प पर ‘क्रूरता और भ्रष्टाचार’ का आरोप लगाया 1 दिन पहले
Worldफ्रांस में प्रचंड विरोध, 1,000 से अधिक गिरफ्तार 1 दिन पहले
Worldइज़राइल में चुनाव से पहले हजारों ने नेतन्याहू सरकार पर विरोध किया 1 दिन पहले
Worldरूस-अमेरिका ने खंडन किया: हबर्ड को ज़्विनचुक के बदले में रिहा नहीं 2 दिन पहले
Worldफ्रांस में प्रोटेस्ट के लिए तैयार, मैक्रॉन के बाद चुनाव 2 दिन पहले
Worldट्रम्प को 11 दिसंबर तक डिफ़ैमेशन केस में गवाही देने का आदेश 3 दिन पहले
Worldट्रंप ने इल्हान ओमार से तुरंत इस्तीफा मांगते हुए फर्जी नाम का आरोप लगाया 3 दिन पहले
Worldट्रम्प ने इज़राइल के PM नेतन्याहू को पुनः चुनाव में समर्थन दिया 6 दिन पहले
India Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 6 दिन पहले
Worldलंदन में भारतीय प्रवासी ने मोदी सरकार का समर्थन करते हुए काउंटर-प्रदर्शन किया 9 दिन पहले
Worldईरान ने सऊदी के हूथी उकसाने के आरोप को ‘अविश्वसनीय’ कहा 9 दिन पहले
Worldहुमैउन कोबिर का ब्रिटिश पासपोर्ट पर लंदन यात्रा 12 दिन पहले
Worldएलोन मस्क बन गए सबसे बड़े यूएस मिडटर्म दाता, 276 मिलियन डॉलर दान 12 दिन पहले
Worldसऊदी ने हौथी हमलों पर गंभीर जवाब की वादा किया, 18 मौतें 13 दिन पहले
Worldतुला की ‘मॉडल पुलिस अधिकारी’ पर 2,00,000 रूबल रिश्वत का आरोप, गिरफ्तार 13 दिन पहले
Worldरॉस्तोव ऑइल टर्मिनल पर यूक्रेन ड्रोन हमले के बाद तीसरा दिन जलता हुआ 13 दिन पहले
Worldसऊदी-हौथी युद्ध लाइव: ड्रोन व मिसाइल खतरे पर सऊदी गठबंधन की प्रतिक्रिया 13 दिन पहले
Worldरियाद एयरपोर्ट पर भारतीय नागरिक की मौत, 10 घायल 13 दिन पहले
WorldStarlink का ब्लैक मार्केट खतरा: भारत में लॉन्च पर रोक 13 दिन पहले

