देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsWorld
दुनिया 1 बार पढ़ी गई

राष्ट्रपति बनने के 9 दिन भीतर चीन पहुंचे पुतिन:जिनपिंग ने रेड कारपेट वेलकम दिया; रूस-चीन 75 साल की दोस्ती का जश्न मनाएंगे

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन जिनपिंग से मिले। व्लादिमीर पुतिन 5वीं बार रूस के राष्ट्रपति बनने के बाद गुरुवार को चीन पहुंचे।

Abhishek Raghuvanshi16 मई 2024 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

व्लादिमीर पुतिन 5वीं बार रूस के राष्ट्रपति बनने के बाद गुरुवार को चीन पहुंचे। वे राष्ट्रपति बनने के 9 दिन के भीतर ये दौरा कर रहे हैं, वो भी ऐसे समय जब रूसी सेना ने यूक्रेन के खार्कीव शहर में घुस रही है। पुतिन 2 दिन चीन में रहेंगे। चीन पहुंचने पर राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने पुतिन को रेड कारपेट वेलकम दिया। इस दौरान सोवियत ऐरा की धुन बजाई गई।

कतर के न्यूज चैनल अलजजीरा के मुताबिक, पुतिन अपनी यात्रा के दौरान चीन से यूक्रेन जंग में समर्थन जारी रखने की मांग करेंगे। वे इससे पहले अक्टूबर 2023 में चीन गए थे। रूस-यूक्रेन जंग के शुरूआती दिनों में ही पुतिन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग कह चुके हैं कि उनकी आपसी साझेदारी की कोई सीमा नहीं है। जिनपिंग ने मार्च 2023 में मॉस्को का दौरा किया था, तब उन्होंने कहा था कि ये दोनों देशों के बीच नए युग की शुरुआत है।

तस्वीरों में खबर3 फोटो
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन जिनपिंग से मिले। - Dainik Bhaskarपुतिन 2 दिन के दौरे पर चीन पहुंचे हैं। यूक्रेन के साथ जंग के बाद किसी गैर सोवियत संघ देश में यह उनका पहला दौरा है।पुतिन और जिनपिंग शाम को शाही भोज में शामिल होंगे।

जिनपिंग से लंबी दूरी तक मार करने वाले ड्रोन खरीदेंगे पुतिन
जिनपिंग रूस से सस्ते दामों पर गैस आयात करने और पावर ऑफ साइबेरिया पाइपलाइन के बारे में चर्चा करेंगे। इस पाइपलाइन के जरिए रूस साइबेरिया से मंगोलिया होते हुए चीन को गैस सप्लाई करता है। वहीं, पुतिन इस यात्रा के दौरान यूक्रेन के खिलाफ आधुनिक हथियार और लंबी दूरी वाले ड्रोन की डील करने की कोशिश करेंगे। हालांकि, दोनों देशों ने ऐसी किसी भी बात से इनकार किया है।

चीनी विदेश मंत्रालय के मुताबिक, दोनों नेता द्विपक्षीय संबंधों, विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग और लोगों से जुड़े अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर बातचीत करेंगे। रूसी अधिकारियों के मुताबिक, दोनों नेता बातचीत के बाद एक संयुक्त घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर करेंगे। दोनों नेता रूस-चीन की 75 सालों की दोस्ती का जश्न मनाते हुए शाही भोज में भी शामिल होंगे।

पुतिन ने यूक्रेन जंग में मदद करने के लिए चीन की सराहना की
पुतिन ने अपनी यात्रा से पहले यूक्रेन जंग में मदद करने के लिए बीजिंग की इच्छा की सराहना की थी। पुतिन चीन के प्रधानमंत्री ली कियांग से भी मिलेंगे। साथ ही व्यापार और निवेश प्रदर्शनी के लिए पूर्वोत्तर शहर हार्बिन की यात्रा भी करेंगे।

चीनी सीमा शुल्क आंकड़ों के मुताबिक, यूक्रेन पर हमले के बाद से चीन-रूस व्यापार में तेजी आई है। वर्ष 2023 में व्यापार 20 लाख करोड़ रुपए हो गया है, लेकिन मार्च और अप्रैल के दौरान रूस को चीनी निर्यात में गिरावट आई। इसकी वजह अमेरिका को बताया गया है। इसके बाद चीनी बैंकों ने रूसी ग्राहकों के साथ लेनदेन रोक दिया है या कम कर दिया है।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
ट्रंप ने इल्हान ओमार से तुरंत इस्तीफा मांगते हुए फर्जी नाम का आरोप लगायाWorldट्रंप ने इल्हान ओमार से तुरंत इस्तीफा मांगते हुए फर्जी नाम का आरोप लगाया 2 दिन पहलेट्रम्प ने इज़राइल के PM नेतन्याहू को पुनः चुनाव में समर्थन दियाWorldट्रम्प ने इज़राइल के PM नेतन्याहू को पुनः चुनाव में समर्थन दिया 6 दिन पहलेट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असरIndia Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 6 दिन पहलेलंदन में भारतीय प्रवासी ने मोदी सरकार का समर्थन करते हुए काउंटर-प्रदर्शन कियाWorldलंदन में भारतीय प्रवासी ने मोदी सरकार का समर्थन करते हुए काउंटर-प्रदर्शन किया 8 दिन पहलेईरान ने सऊदी के हूथी उकसाने के आरोप को ‘अविश्वसनीय’ कहाWorldईरान ने सऊदी के हूथी उकसाने के आरोप को ‘अविश्वसनीय’ कहा 8 दिन पहलेमुकदमा: भारतीय नागरिक को अमेरिकी चुनाव में अवैध मतदान के लिए गिरफ्तारWorldमुकदमा: भारतीय नागरिक को अमेरिकी चुनाव में अवैध मतदान के लिए गिरफ्तार 8 दिन पहले31 वर्षीय भारतीय मूल के व्यक्ति ने शिकागो में पत्नी को हत्या कीWorld31 वर्षीय भारतीय मूल के व्यक्ति ने शिकागो में पत्नी को हत्या की 9 दिन पहलेओरेगन के स्कूल में शूटर की हत्या, 4 मौतें, 16 वर्षीय संदिग्ध माराWorldओरेगन के स्कूल में शूटर की हत्या, 4 मौतें, 16 वर्षीय संदिग्ध मारा 9 दिन पहले
तुला की ‘मॉडल पुलिस अधिकारी’ पर 2,00,000 रूबल रिश्वत का आरोप, गिरफ्तारWorldतुला की ‘मॉडल पुलिस अधिकारी’ पर 2,00,000 रूबल रिश्वत का आरोप, गिरफ्तार 12 दिन पहलेरॉस्तोव ऑइल टर्मिनल पर यूक्रेन ड्रोन हमले के बाद तीसरा दिन जलता हुआWorldरॉस्तोव ऑइल टर्मिनल पर यूक्रेन ड्रोन हमले के बाद तीसरा दिन जलता हुआ 12 दिन पहलेसऊदी-हौथी युद्ध लाइव: ड्रोन व मिसाइल खतरे पर सऊदी गठबंधन की प्रतिक्रियाWorldसऊदी-हौथी युद्ध लाइव: ड्रोन व मिसाइल खतरे पर सऊदी गठबंधन की प्रतिक्रिया 13 दिन पहलेरियाद एयरपोर्ट पर भारतीय नागरिक की मौत, 10 घायलWorldरियाद एयरपोर्ट पर भारतीय नागरिक की मौत, 10 घायल 13 दिन पहलेStarlink का ब्लैक मार्केट खतरा: भारत में लॉन्च पर रोकWorldStarlink का ब्लैक मार्केट खतरा: भारत में लॉन्च पर रोक 13 दिन पहलेईरान ने सीमाओं पर 50 से अधिक सैन्य इकाइयाँ तैनात कींWorldईरान ने सीमाओं पर 50 से अधिक सैन्य इकाइयाँ तैनात कीं 15 दिन पहलेडोनाल्ड ट्रम्प ने नवी पिलाय को नोबेल शांति पुरस्कार देने पर आलोचना कीWorldडोनाल्ड ट्रम्प ने नवी पिलाय को नोबेल शांति पुरस्कार देने पर आलोचना की 15 दिन पहलेपनामा ने 7.7-मैग्निट्यूड भूकंप के बाद ‘मेजर डिसास्टर’ घोषित कियाWorldपनामा ने 7.7-मैग्निट्यूड भूकंप के बाद ‘मेजर डिसास्टर’ घोषित किया 15 दिन पहले
↑