तुर्किये ने इजराइल से व्यापारिक रिश्ते तोड़े:कहा- पहले गाजा में जरूरी मदद पहुंचे; इजराइल बोला- एर्दोगन तानाशाह, उन्हें अपने व्यापारियों की चिंता नहीं
तुर्किये के राष्ट्रपति एर्दोगन ने कहा था कि हमास आतंकी संगठन नहीं है। वह आजादी की लड़ाई लड़ रहा है। गाजा पर इजराइल के हमलों का विरोध कर रहे तुर्किये ने अब इजराइल के साथ सभी व्यापारिक संबंध तोड़ दिए हैं।
गाजा पर इजराइल के हमलों का विरोध कर रहे तुर्किये ने अब इजराइल के साथ सभी व्यापारिक संबंध तोड़ दिए हैं। तुर्किये के व्यापार मंत्री ने कहा है कि जब तक इजराइल गाजा में पर्याप्त मानवीय सहायता पहुंचने नहीं देगा तब तक रिश्ते बहाल नहीं किए जाएंगे।
BBC के मुताबिक, पिछले साल दोनों देशों के बीच 58 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का व्यापार हुआ था। इजराइल के विदेश मंत्री ने इस फैसले के लिए तुर्किये के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन को तानाशाह कहा। साथ ही उन्होंने एर्दोगन पर तुर्किये के लोगों, व्यापारियों और अंतरराष्ट्रीय ट्रेड एग्रीमेंट को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया।
विदेश मंत्री ने कहा, “मैंने अपने मंत्रालय को आदेश दिया है कि वो तुर्किये के साथ व्यापार के दूसरे विकल्प खोजें और लोकल प्रोडक्शन को बढ़ावा दें। इसके अलावा दूसरे देशों के साथ भी निर्यात बढ़ाने पर काम किया जाए।”
कैसे बिगड़े इजराइल-तुर्किये के रिश्ते
हमास के खिलाफ जंग की शुरुआत से ही तुर्किये ने इजराइल के हमलों का विरोध किया है। हालांकि, इजराइल-तुर्किये के रिश्ते हमेशा से ऐसे नहीं थे।साल 1949 तुर्किये पहला ऐसा मुस्लिम देश था, जिसने इजराइल को मान्यता दी थी। हालांकि, धीरे-धीरे दोनों के रिश्ते खराब होते गए।
साल 2010 में इजराइली कमांडों की तुर्किये के 10 फिलिस्तीन समर्थक एक्टिविस्ट्स के साथ झड़प हो गई थी। दरअसल, इजराइल ने गाजा पट्टी पर समुद्री नाकाबंदी कर रखी थी। यानी कोई भी समुद्र के रास्ते गाजा में नहीं आ-जा सकता था। तुर्किये के एक्टिविस्ट्स इस पाबंदी को तोड़ने की कोशिश कर रहे थे। इजराइल के साथ झड़प में इनकी मौत हो गई।
इसके बाद तुर्किये ने इजराइल के साथ डिप्लोमैटिक संबंध खत्म कर दिए थे। इसके बाद साल 2016 में दोनों के रिश्तों की दोबारा शुरुआत हुई। हालांकि, अगले 2 साल में ही गाजा-इजराइल बॉर्डर पर तनाव की वजह से तुर्किये और इजराइल ने एक-दूसरे के डिप्लोमैट्स को देश से निकाल दिया।
‘गाजा पर नेतन्याहू का हमला हिटलर जैसा, हमास आजादी की लड़ाई लड़ रहा’
7 अक्टूबर 2023 को शुरू हुई इजराइल-हमास जंग के बाद से तुर्किये के राष्ट्रपति ने इजराइल की अलग-अलग मौकों पर आलोचना की है। इजराइल पर हमले के बाद एर्दोगन ने हमास का बचाव किया था। उन्होंने कहा था कि हमास आतंकी संगठन नहीं है। उसके सदस्य आजादी की जंग में हिस्सा लेने वाले मुजाहिदीन हैं। वे अपनी जमीन और नागरिकों को बचाने के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं।
इसके अलावा एर्दोगन इजराइली प्रधानमंत्री को वॉर क्रिमिनल भी कह चुके हैं। जनवरी में एर्दोगन ने कहा था कि नेतन्याहू जो गाजा में कर रहे हैं वो हिटलर जैसा है। इसके जवाब में नेतन्याहू ने कहा था कि एर्दोगन कुर्दिश लोगों के खिलाफ नरसंहार करते हैं। तुर्किये में एर्दोगन के खिलाफ आवाज उठाने वाले पत्रकारों को जेल में डाल दिया जाता है।
गाजा को दोबारा बसाने में लगेंगे 80 साल
दूसरी तरफ UN ने गुरुवार को बताया कि इजराइली हमले की वजह से गाजा में जो तबाही हुई है, वो वर्ल्ड वॉर 2 के बाद अब तक की सबसे ज्यादा तबाही है। UN डेवलपमेंट प्रोग्राम (UNDP) में अरब देशों के क्षेत्रीय ब्यूरो हेड ने कहा, “गाजा में 70% से ज्यादा रिहायशी इलाका तबाह हो चुका है।”
UN ने आगे कहा, “वहां करीब 3.7 हजार करोड़ किलो का मलबा हटाना होगा। पिछले 40 सालों में गाजा में हुआ विकास खत्म हो चुका है। उसे दोबारा बसाने में करीब 4.16 लाख करोड़ का खर्च आएगा। गाजा को पूरी तरह से वापस बसाने में करीब 80 साल का समय लग सकता है।”

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Worldओबामा ने ओहायो रैली में ट्रम्प पर ‘क्रूरता और भ्रष्टाचार’ का आरोप लगाया 12 घंटे पहले
Worldफ्रांस में प्रचंड विरोध, 1,000 से अधिक गिरफ्तार 13 घंटे पहले
Worldइज़राइल में चुनाव से पहले हजारों ने नेतन्याहू सरकार पर विरोध किया 19 घंटे पहले
Worldनैरोबी इमारत ढहने से दो बचाए, पाँच गुम 20 घंटे पहले
Worldअमेरिका में डेटा सेंटर विस्तार पर चुनावी चुनौती बढ़ रही है 1 दिन पहले
WorldUN मुख्यालय न्यूयॉर्क: 7 रोचक तथ्य और इतिहास 1 दिन पहले
World2026 के मिडटर्म चुनाव: 10 राज्य जो तय करेंगे सीनेट का नियंत्रण 1 दिन पहले
Worldपोलैंड-भारत: रक्षा, व्यापार और निवेश में गहरी साझेदारी की दिशा 1 दिन पहले
India Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 6 दिन पहले
Worldलंदन में भारतीय प्रवासी ने मोदी सरकार का समर्थन करते हुए काउंटर-प्रदर्शन किया 8 दिन पहले
Worldईरान ने सऊदी के हूथी उकसाने के आरोप को ‘अविश्वसनीय’ कहा 8 दिन पहले
Worldमुकदमा: भारतीय नागरिक को अमेरिकी चुनाव में अवैध मतदान के लिए गिरफ्तार 8 दिन पहले
World31 वर्षीय भारतीय मूल के व्यक्ति ने शिकागो में पत्नी को हत्या की 9 दिन पहले
Worldओरेगन के स्कूल में शूटर की हत्या, 4 मौतें, 16 वर्षीय संदिग्ध मारा 9 दिन पहले
Worldट्रम्प ने फोर्ट हड शूटर की फायरिंग स्क्वाड निष्पादन का लाइवस्ट्रीम योजना रद्द की 9 दिन पहले
Worldरूस ने पर्सन-टू-पर्सन क्रिप्टो ट्रेड पर प्रतिबंध 2027 में 9 दिन पहले
Worldसऊदी-हौथी युद्ध लाइव: ड्रोन व मिसाइल खतरे पर सऊदी गठबंधन की प्रतिक्रिया 13 दिन पहले
Worldरियाद एयरपोर्ट पर भारतीय नागरिक की मौत, 10 घायल 13 दिन पहले
WorldStarlink का ब्लैक मार्केट खतरा: भारत में लॉन्च पर रोक 13 दिन पहले
Worldईरान ने सीमाओं पर 50 से अधिक सैन्य इकाइयाँ तैनात कीं 15 दिन पहले
Worldडोनाल्ड ट्रम्प ने नवी पिलाय को नोबेल शांति पुरस्कार देने पर आलोचना की 15 दिन पहले
Worldपनामा ने 7.7-मैग्निट्यूड भूकंप के बाद ‘मेजर डिसास्टर’ घोषित किया 15 दिन पहले
WorldFlydubai सह-पायलट ने 9/11 से प्रेरित होकर बेंगुरियन एयरपोर्ट पर आत्मघाती हमला योजना बनाई 15 दिन पहले
Worldमोंटेनेग्रो ने राइबर को सुरक्षा कारणों से निष्कासित किया 15 दिन पहले
