अमेरिकी पुलिस ने अश्वेत की गर्दन दबाई, मौत:वो चिल्लाता रहा- मेरी सांस फूल रही है, पुलिस ने पैर नहीं हटाया
पुलिस कर्मियों के बॉडीकैम से लिए गए फुटेज में फ्रैंक की गर्दन पर पुलिस का घुटना देखा जा सकता है। अमेरिका के ओहयो राज्य में एक अश्वेत शख्स की मौत के बाद वहां की पुलिस की कड़ी आलोचना की जा रही है।
पुलिस कर्मियों के बॉडीकैम से लिए गए फुटेज में फ्रैंक की गर्दन पर पुलिस का घुटना देखा जा सकता है।
अमेरिका के ओहयो राज्य में एक अश्वेत शख्स की मौत के बाद वहां की पुलिस की कड़ी आलोचना की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ओहायो के कैंटन पुलिस डिपार्टमेंट ने एक बार पर कार्रवाई की। इस दौरान एक शख्स की गर्दन को पैरों से जकड़ा और उसे हथकड़ियां लगाईं। कुछ देर में उसकी मौत हो गई।
उसकी पहचान 53 साल के फ्रैंक टायसन के तौर पर हुई। गिरफ्तारी के दौरान वह बार-बार कहता रहा कि वह सांस नहीं ले पा रहा है। हालांकि, पुलिस ने उसकी बात पर गौर नहीं किया। पुलिस वाला उसे कहता रहा कि तुम्हें कुछ नहीं हुआ है। तुम ठीक हो। हालांकि, टायसन ने पुलिस की कार्रवाई के 16 मिनट में ही दम तोड़ दिया।
ये सारी घटना पुलिसवालों के बॉडीकैम में रिकॉर्ड हो गई, जिसे कैंटन पुलिस ने रिलीज किया है। अमेरिकी न्यूज वेबसाइट अटलांटा ब्लैक स्टार के मुताबिक फ्रैंक 6 मिनट तक फर्श पर बेहोश पड़ा रहा। इस दौरान पुलिस बार में मजाक कर रही थी।
फ्रैंक पर आरोप- उसकी गाड़ी खंभे से टकराई थी
घटना 18 अप्रैल की बताई जा रही है। फ्रैंक टायसन की गाड़ी एक बिजली के खंभे से टकरा गई थी। पुलिस ने उसका पीछा किया तो रास्ते में मौजूद किसी ने जानकारी दी की टायसन पास ही के एक क्लब में मौजूद है। पुलिस जब क्लब पहुंची तो एक महिला ने कहा टायसन को बाहर लेकर जाओ।
पुलिस जैसे ही उसे पकड़ने के लिए आगे बढ़ती है, टायसन उन्हें कहता है, ‘शेरिफ को बुलाओ, तुम मुझे मार नहीं सकते।’ l तभी पुलिस वाले उसे पकड़ लेते हैं। एक पुलिस वाला टायसन की गर्दन पर पैर रखता है, जबकि दूसरा उसे हथकड़ी लगाता है।
फ्रैंक दम तोड़ रहा था, पुलिसवाला कह रहा था- मुझे हमेशा से बार में लड़ाई करनी थी
बॉडीकैम में टायसन ये कहते हुए सुनाई दे रहा है कि मुझे छोड़ दो। पुलिस उसे जवाब देती है- चुप रहो तुम बिल्कुल ठीक हो। इसके 6 मिनट बाद तक टायसन जमीन पर बेहोश पड़ा रहा। जबकि पुलिस वहां मौजूद लोगों से मजाक करती है। एक पुलिस वाला कहता है, मैं हमेशा से बार में लड़ाई करना चाहता था।’
6 मिनट बाद जब पुलिस वाले टायसन को चेक करते हैं तो उन्हें कोई रिस्पॉन्स नहीं मिलता। कुछ मेडिकल कर्मियों को बुलाया जाता है जो उसे CPR देते हैं। 10 मिनट में मेडिकल टीम घटनास्थल पर पहुंचती है। उसे मृत घोषित कर दिया जाता है।
फ्रैंक की मौत ने जॉर्ज फ्लॉयड की याद दिलाई
गर्दन पर घुटना रखकर गिरफ्तार करने की अमेरिकी पुलिस की यह पहली कार्रवाई नहीं है। आलोचनाओं के बावजूद पुलिस अपनी कार्रवाई में इसका इस्तेमाल करती है। 2020 में इस तरह की कार्रवाई करने से जॉर्ज फ्लॉयड नाम के एक शख्स की मौत हो गई थी।
वाकया 25 मई 2020 की दोपहर का है। मिनेसोटा राज्य के मिनेपोलिस शहर की पुलिस के नंबर 911 पर एक कॉल आता है। एक व्यक्ति पुलिस को बताता है कि यहां रहने वाले अश्वेत नागरिक जॉर्ज फ्लॉयड ने 20 डॉलर के नकली नोट से सिगरेट खरीदी है।
पुलिस ने जो तरीके अपनाए, वो नियमों के खिलाफ थे
घटना के कुछ वीडियोज में वहां मौजूद लोगों ने बनाए तो कुछ सिक्योरिटी सर्विलांस कैमरों में दर्ज हुए। पुलिस ने फ्लॉयड पर जो भी तरीके आजमाए वो विभागीय नियमों का उल्लंघन थे। पुलिस अफसर दम घोंटता रहा, जॉर्ज ही नहीं बाकी लोग भी उसे छोड़ देने की अपील करते रहे थे, लेकिन पुलिस की बर्बरता के आगे किसी की एक न चली। फ्लॉयड की मौत के अगले दिन घटना में शामिल सभी चार पुलिस अफसरों को बर्खास्त कर दिया गया था। हेनेपिन काउंटी के अटॉर्नी माइक फ्रीमैन ने कहा था कि जॉर्ज का गला दबाने वाले डेरेक चौवेन के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया जाएगा।
करीब 9 मिनट तक फ्लॉयड की गर्दन घुटने से दबाई थी
चौवेन के खिलाफ दर्ज केस में साफ कहा गया कि उन्होंने 8 मिनट 46 सेकंड तक जॉर्ज की गर्दन अपने घुटने से दबाए रखी। हैरानी की बात ये है कि चौवेन ने फ्लॉयड की सांस रुकने के बाद भी घुटना नहीं हटाया। वो तब हटे जब मेडिकल टीम वहां पहुंच गई। घटना में तीन और अफसर शामिल थे। इनके नाम हैं- थॉमस लेन, जे. एलेक्जेंडर और टोउ थाओ।
जॉर्ज फ्लॉयड के परिवार और मिनेपोलिस की सिटी काउंसिल के बीच 2021 में एक समझौता हो गया था। हर्जाने के तौर पर फ्लॉयड के परिवार को 2.7 करोड़ डॉलर (करीब 196 करोड़ रुपए) मिले थे।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Worldओबामा ने ओहायो रैली में ट्रम्प पर ‘क्रूरता और भ्रष्टाचार’ का आरोप लगाया 7 घंटे पहले
Worldफ्रांस में प्रचंड विरोध, 1,000 से अधिक गिरफ्तार 8 घंटे पहले
Worldइज़राइल में चुनाव से पहले हजारों ने नेतन्याहू सरकार पर विरोध किया 14 घंटे पहले
Worldनैरोबी इमारत ढहने से दो बचाए, पाँच गुम 15 घंटे पहले
Worldअमेरिका में डेटा सेंटर विस्तार पर चुनावी चुनौती बढ़ रही है 21 घंटे पहले
WorldUN मुख्यालय न्यूयॉर्क: 7 रोचक तथ्य और इतिहास 1 दिन पहले
World2026 के मिडटर्म चुनाव: 10 राज्य जो तय करेंगे सीनेट का नियंत्रण 1 दिन पहले
Worldपोलैंड-भारत: रक्षा, व्यापार और निवेश में गहरी साझेदारी की दिशा 1 दिन पहले
India Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 6 दिन पहले
Worldलंदन में भारतीय प्रवासी ने मोदी सरकार का समर्थन करते हुए काउंटर-प्रदर्शन किया 8 दिन पहले
Worldईरान ने सऊदी के हूथी उकसाने के आरोप को ‘अविश्वसनीय’ कहा 8 दिन पहले
Worldमुकदमा: भारतीय नागरिक को अमेरिकी चुनाव में अवैध मतदान के लिए गिरफ्तार 8 दिन पहले
World31 वर्षीय भारतीय मूल के व्यक्ति ने शिकागो में पत्नी को हत्या की 9 दिन पहले
Worldओरेगन के स्कूल में शूटर की हत्या, 4 मौतें, 16 वर्षीय संदिग्ध मारा 9 दिन पहले
Worldट्रम्प ने फोर्ट हड शूटर की फायरिंग स्क्वाड निष्पादन का लाइवस्ट्रीम योजना रद्द की 9 दिन पहले
Worldरूस ने पर्सन-टू-पर्सन क्रिप्टो ट्रेड पर प्रतिबंध 2027 में 9 दिन पहले
Worldसऊदी-हौथी युद्ध लाइव: ड्रोन व मिसाइल खतरे पर सऊदी गठबंधन की प्रतिक्रिया 12 दिन पहले
Worldरियाद एयरपोर्ट पर भारतीय नागरिक की मौत, 10 घायल 13 दिन पहले
WorldStarlink का ब्लैक मार्केट खतरा: भारत में लॉन्च पर रोक 13 दिन पहले
Worldईरान ने सीमाओं पर 50 से अधिक सैन्य इकाइयाँ तैनात कीं 14 दिन पहले
Worldडोनाल्ड ट्रम्प ने नवी पिलाय को नोबेल शांति पुरस्कार देने पर आलोचना की 15 दिन पहले
Worldपनामा ने 7.7-मैग्निट्यूड भूकंप के बाद ‘मेजर डिसास्टर’ घोषित किया 15 दिन पहले
WorldFlydubai सह-पायलट ने 9/11 से प्रेरित होकर बेंगुरियन एयरपोर्ट पर आत्मघाती हमला योजना बनाई 15 दिन पहले
Worldमोंटेनेग्रो ने राइबर को सुरक्षा कारणों से निष्कासित किया 15 दिन पहले


