केन्या के मिलिट्री चीफ की हेलीकॉप्टर क्रैश में मौत:9 और लोगों की जान गई; राष्ट्रपति रुटो ने 3 दिनों के शोक की घोषणा की
राष्ट्रपति रुटो ने पिछले साल अप्रैल में ओगोला को डिफेंस फोर्स का चीफ नियुक्त किया था। केन्या के मिलिट्री चीफ फ्रांसिस ओमोंडी ओगोला की गुरुवार को हेलीकॉप्टर क्रैश में मौत हो गई।
केन्या के मिलिट्री चीफ फ्रांसिस ओमोंडी ओगोला की गुरुवार को हेलीकॉप्टर क्रैश में मौत हो गई। उनके साथ हेलीकॉप्टर पर सवार 9 और लोगों की भी जान चली गई। केन्या के राष्ट्रपति विलियम रुटो ने एक टेलीविजन संबोधन में घटना की जानकारी दी। उन्होंने शुक्रवार से अगले तीन दिनों तक राष्ट्रीय शोक का ऐलान किया है।
सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, रुटो ने अपने संबोधन में कहा कि एक हेलीकॉप्टर हादसे में जनरल फ्रांसिस ओगोला और सेना के नौ अन्य सदस्यों की जान चली गई। दुर्घटना में दो लोग बच गए। यह हादसा गुरुवार दोपहर में हुआ।
राष्ट्रपति रुटो ने आगे कहा- बतौर कमांडर-इन-चीफ मेरे और पूरे केन्या डिफेंस फोर्सेज के लिए एक दुख का समय है। आज का दिन देश के लिए सबसे दुर्भाग्यपूर्ण है। हमने अपने सबसे बहादुर जनरलों में से एक को खो दिया।
उड़ान भरने के तुरंत बाद क्रैश हुआ हेलीकॉप्टर
रुटो के मुताबिक, मिलिट्री चीफ ओगोला देश के उत्तरी रिफ्ट क्षेत्र में सैनिकों से मिलने और स्कूल नवीकरण के काम का निरीक्षण करने के लिए दोपहर में नैरोबी से रवाना हुए थे। हालांकि, उड़ान भरने के कुछ देर बाद हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया।
हादसे का कारण पता लगाने के लिए जांच अधिकारियों की एक टीम को मौके पर भेजा गया है। गुरुवार देर रात मृतकों के शव को भी नैरोबी लाया गया।
कौन थे मिलिट्री चीफ फ्रांसिस ओगोला ?
स्टेट ब्रॉडकास्टर केन्या ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन (KBC) के अनुसार, 61 साल के ओगोला सर्विस के दौरान मरने वाले देश के पहले मिलिट्री चीफ हैं। उन्होंने 1984 में केन्या डिफेंस फोर्सेज जॉइन की थी। केन्या एयर फोर्स में तैनात होने से पहले ओगोला 1985 में दूसरे लेफ्टिनेंट बने थे।
राष्ट्रपति विलियम रुटो ने 2023 में ओमोंडी ओगोला को जनरल पद पर प्रमोट किया था। ओगोला को चीफ ऑफ डिफेंस फोर्स नियुक्त किया गया। इससे पहले तक वे वाइस चीफ ऑफ डिफेंस फोर्स के पद पर थे।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Worldओबामा ने ओहायो रैली में ट्रम्प पर ‘क्रूरता और भ्रष्टाचार’ का आरोप लगाया 47 मिनट पहले
Worldफ्रांस में प्रचंड विरोध, 1,000 से अधिक गिरफ्तार 1 घंटा पहले
Worldइज़राइल में चुनाव से पहले हजारों ने नेतन्याहू सरकार पर विरोध किया 7 घंटे पहले
Worldनैरोबी इमारत ढहने से दो बचाए, पाँच गुम 8 घंटे पहले
Worldअमेरिका में डेटा सेंटर विस्तार पर चुनावी चुनौती बढ़ रही है 14 घंटे पहले
WorldUN मुख्यालय न्यूयॉर्क: 7 रोचक तथ्य और इतिहास 19 घंटे पहले
World2026 के मिडटर्म चुनाव: 10 राज्य जो तय करेंगे सीनेट का नियंत्रण 19 घंटे पहले
Worldपोलैंड-भारत: रक्षा, व्यापार और निवेश में गहरी साझेदारी की दिशा 19 घंटे पहले
India Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 5 दिन पहले
Worldलंदन में भारतीय प्रवासी ने मोदी सरकार का समर्थन करते हुए काउंटर-प्रदर्शन किया 7 दिन पहले
Worldईरान ने सऊदी के हूथी उकसाने के आरोप को ‘अविश्वसनीय’ कहा 7 दिन पहले
Worldमुकदमा: भारतीय नागरिक को अमेरिकी चुनाव में अवैध मतदान के लिए गिरफ्तार 7 दिन पहले
World31 वर्षीय भारतीय मूल के व्यक्ति ने शिकागो में पत्नी को हत्या की 8 दिन पहले
Worldओरेगन के स्कूल में शूटर की हत्या, 4 मौतें, 16 वर्षीय संदिग्ध मारा 8 दिन पहले
Worldट्रम्प ने फोर्ट हड शूटर की फायरिंग स्क्वाड निष्पादन का लाइवस्ट्रीम योजना रद्द की 8 दिन पहले
Worldरूस ने पर्सन-टू-पर्सन क्रिप्टो ट्रेड पर प्रतिबंध 2027 में 8 दिन पहले
Worldसऊदी-हौथी युद्ध लाइव: ड्रोन व मिसाइल खतरे पर सऊदी गठबंधन की प्रतिक्रिया 12 दिन पहले
Worldरियाद एयरपोर्ट पर भारतीय नागरिक की मौत, 10 घायल 12 दिन पहले
WorldStarlink का ब्लैक मार्केट खतरा: भारत में लॉन्च पर रोक 12 दिन पहले
Worldईरान ने सीमाओं पर 50 से अधिक सैन्य इकाइयाँ तैनात कीं 14 दिन पहले
Worldडोनाल्ड ट्रम्प ने नवी पिलाय को नोबेल शांति पुरस्कार देने पर आलोचना की 14 दिन पहले
Worldपनामा ने 7.7-मैग्निट्यूड भूकंप के बाद ‘मेजर डिसास्टर’ घोषित किया 14 दिन पहले
WorldFlydubai सह-पायलट ने 9/11 से प्रेरित होकर बेंगुरियन एयरपोर्ट पर आत्मघाती हमला योजना बनाई 14 दिन पहले
Worldमोंटेनेग्रो ने राइबर को सुरक्षा कारणों से निष्कासित किया 14 दिन पहले
