देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsWorld
दुनिया 3 बार पढ़ी गई

भारतीय की हत्या करने वाले अमेरिकी को सजा-ए-मौत:डेथ इंजेक्शन लगाया गया; आरोपी ने 22 साल पहले युवक को गोली मारी थी

भारतीय युवक की हत्या करने वाले दोषी की यह तस्वीर ओक्लाहोमा पुलिस ने जारी की। अमेरिका के ओक्लाहोमा में एक भारतीय युवक की हत्या करने वाले दोषी को सजा-ए-मौत दी गई। उसे जहरीला इंजेक्शन लगाया गया।

Abhishek Raghuvanshi5 अप्रैल 2024 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

भारतीय युवक की हत्या करने वाले दोषी की यह तस्वीर ओक्लाहोमा पुलिस ने जारी की।

अमेरिका के ओक्लाहोमा में एक भारतीय युवक की हत्या करने वाले दोषी को सजा-ए-मौत दी गई। उसे जहरीला इंजेक्शन लगाया गया।

तस्वीरों में खबर5 फोटो
भारतीय युवक की हत्या करने वाले दोषी की यह तस्वीर ओक्लाहोमा पुलिस ने जारी की। - Dainik Bhaskarतस्वीर शरथ पुल्लुरु (बाएं) और जेनेट मूर (दाएं) की है।तस्वीर लीथल डेथ इंजेक्शन टेबल की है। इस पर दोषी को लिटाकर उसके हाथ-पैर और शरीर को बांधा जाता है फिर इंजेक्शन लगाया जाता है।तस्वीर ओक्लाहोमा की उस जेल की है जहां माइकल को कैद में रखा गया था। यहीं उसे सजा दी गई।7 दिसंबर को 1982 को चार्ल्स ब्रूक्स जूनियर जहरीले इंजेक्शन से मौत की सजा पाने वाला पहला दोषी बना था।

अमेरिकी मीडिया ABC न्यूज के मुताबिक, 41 साल के दोषी माइकल ड्वेन स्मिथ ने 2002 में 24 साल के शरथ पुल्लुरु की गोली मारकर हत्या कर दी थी। 22 साल बाद 4 अप्रैल 2024 को उसे सजा दी गई।

माइकल ने फरवरी 2002 में एक अन्य अमेरिकी महिला जेनेट मूर की भी हत्या की थी। उस वक्त माइकल की उम्र 19 साल थी।

गलती से भारतीय को मार दिया था
BBC की रिपोर्ट के मुताबिक, माइकल ड्रग गैंग चलाता था। उसने गलती से भारतीय युवक शरथ पुल्लुरु को मार दिया था। शरथ एक दुकान में क्लर्क था। इसी दुकान के अन्य क्लर्क ने माइकल के क्रिमिनल गैंग के खिलाफ लोकल मीडिया को खबर दी थी। माइकल इसी क्लर्क के मारने दुकान में घुसा था, लेकिन वो क्लर्क को पहचान नहीं पाया और उसने शरथ को गोली मार दी थी।

जेनेट के बेटे को मारना चाहता था माइकल
फरवरी 2002 में माइकल ने जेनेट नाम की अमेरिकी महिला की हत्या की थी। वो उसके बेटे को मारने आया था। माइकल को शक था कि जेनेट का बेटा पुलिस का खबरी था और उसके गैंग के बारे में पुलिस को जानकारी देता था। जब बेटा घर पर नहीं मिला तो माइकल ने जेनेट को मार दिया।

हत्या करते समय नशे में था दोषी
अमेरिकी मीडिया न्यूयॉर्क पोस्ट के मुताबिक, एक सुनवाई के दौरान माइकल के वकील ने कहा था कि हत्या करते समय वो नशे में था। उसे याद भी नहीं था कि उसने किसी को गोली मारी है। अपनी सफाई में माइकल ने कहा था- मैंने कोई अपराध नहीं किया है। मैंने किसी की हत्या नहीं की है। इसके बाद उसके वकील ने कोर्ट से माइकल को उम्रकैद की सजा देने की मांग की थी। इस मांग को खारिज कर दिया गया था।

एक मौत में लग गए थे 26 मिनट
16 जनवरी 2014 को ओहियो जेल में डेनिस मैक्ग्वायर (53) को जानलेवा इंजेक्शन से मौत की सजा सुनाई गई थी। डेथ चेंबर में डेनिस को लाया गया था। बिस्तर पर लिटाकर हाथ पैर और शरीर बांधा गया था।

दूसरी तरफ मौजूद कमरे में परिजन बैठकर यह नजारा शीशे की दीवार से देख रहे थे। डेनिस को 1989 में 22 साल की गर्भवती महिला से अपहरण कर दुष्कर्म करने और उसे मारने के लिए मौत की सजा मिली थी। करीब 10.27 बजे सुबह उसे लीथल इंजेक्शन लगाया गया। डेनिस का बेटा अपने पिता की घड़ी में समय देख रहा था। वह नोट कर रहा था कि कब उन्हें इंजेक्शन दिया गया।

10.30 बजे डेनिस का शरीर तेजी से उछलने लगा, उनके मुंह से ऐसी आवाजें निकल रही थीं जैसे कोई डूब रहा हो, वे तेजी से बिस्तर पर शरीर को पटक रहे थे। करीब 10.53 बजे डेनिस की मौत हुई। डेनिस की मौत में 26 मिनट लग गए।

40 साल पहले पहली बार इस्तेमाल
7 दिसंबर को 1982 को चार्ल्स ब्रूक्स जूनियर जहरीले इंजेक्शन से मौत की सजा पाने वाला पहला दोषी बना था। अमेरिका के टेक्सॉस में दवाओं के कॉकटेल को ब्रूक्स के शरीर में डाला गया था, जिससे उसका दिमाग और शरीर सुन्न पड़ गया, वो पैरालाइज हो गया और दिल की धड़कनें रुकने से उसकी मौत हो गई।

जहरीले इंजेक्शन के जरिए हुई इस पहली मौत ने इस बात को लेकर आम लोगों और डॉक्टरों के बीच बहस छेड़ दी थी कि मौत की सजा देने का यह तरीका सही और मानवीय है या नहीं? हालांकि, जहरीले इंजेक्शन से मौत की सजा देने का सिलसिला आज भी जारी है।

जहरीले इंजेक्शन को सजा-ए-मौत देने के दूसरे तरीकों जैसे गैस, बिजली के झटके या लटकाने की तुलना में अधिक मानवीय माना जाता था। इसके पीछे तर्क ये था कि इस इंजेक्शन में इस्तेमाल की जाने वाली दवाओं में से एक से गहरी बेहोशी आ जाती है, इससे मरने वाले को दर्द नहीं होता। हालांकि, नैतिकता का उल्लंघन मानते हुए कई डॉक्टर जहरीले इंजेक्शन के विरोध में थे, लेकिन इसके बावजूद इसके इस्तेमाल को मंजूरी मिली।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
31 वर्षीय भारतीय मूल के व्यक्ति ने शिकागो में पत्नी को हत्या कीWorld31 वर्षीय भारतीय मूल के व्यक्ति ने शिकागो में पत्नी को हत्या की 8 दिन पहलेओरेगन के स्कूल में शूटर की हत्या, 4 मौतें, 16 वर्षीय संदिग्ध माराWorldओरेगन के स्कूल में शूटर की हत्या, 4 मौतें, 16 वर्षीय संदिग्ध मारा 8 दिन पहलेट्रम्प ने फोर्ट हड शूटर की फायरिंग स्क्वाड निष्पादन का लाइवस्ट्रीम योजना रद्द कीWorldट्रम्प ने फोर्ट हड शूटर की फायरिंग स्क्वाड निष्पादन का लाइवस्ट्रीम योजना रद्द की 8 दिन पहलेरूस ने पर्सन-टू-पर्सन क्रिप्टो ट्रेड पर प्रतिबंध 2027 मेंWorldरूस ने पर्सन-टू-पर्सन क्रिप्टो ट्रेड पर प्रतिबंध 2027 में 8 दिन पहलेEU ने रूसी नागरिकों के लिए शेंगेन वीज़ा पर सीमित वैधता पर विचार कियाWorldEU ने रूसी नागरिकों के लिए शेंगेन वीज़ा पर सीमित वैधता पर विचार किया 8 दिन पहलेटेस्ला का रोडस्टर सुपरकार: 2 सेकंड से कम में 0-60 मील/घंटाWorldटेस्ला का रोडस्टर सुपरकार: 2 सेकंड से कम में 0-60 मील/घंटा 9 दिन पहलेएलोन मस्क ने 366 मिलियन डॉलर खर्च करके रिपब्लिकन को समर्थन दियाWorldएलोन मस्क ने 366 मिलियन डॉलर खर्च करके रिपब्लिकन को समर्थन दिया 10 दिन पहले2026 के अमेरिकी मध्यकालीन चुनाव में भारतीय-अमेरिकी मतदाता प्रमुख फोकसWorld2026 के अमेरिकी मध्यकालीन चुनाव में भारतीय-अमेरिकी मतदाता प्रमुख फोकस 10 दिन पहले
डोनाल्ड ट्रम्प ने नवी पिलाय को नोबेल शांति पुरस्कार देने पर आलोचना कीWorldडोनाल्ड ट्रम्प ने नवी पिलाय को नोबेल शांति पुरस्कार देने पर आलोचना की 14 दिन पहलेपनामा ने 7.7-मैग्निट्यूड भूकंप के बाद ‘मेजर डिसास्टर’ घोषित कियाWorldपनामा ने 7.7-मैग्निट्यूड भूकंप के बाद ‘मेजर डिसास्टर’ घोषित किया 14 दिन पहलेFlydubai सह-पायलट ने 9/11 से प्रेरित होकर बेंगुरियन एयरपोर्ट पर आत्मघाती हमला योजना बनाईWorldFlydubai सह-पायलट ने 9/11 से प्रेरित होकर बेंगुरियन एयरपोर्ट पर आत्मघाती हमला योजना बनाई 14 दिन पहलेमोंटेनेग्रो ने राइबर को सुरक्षा कारणों से निष्कासित कियाWorldमोंटेनेग्रो ने राइबर को सुरक्षा कारणों से निष्कासित किया 14 दिन पहलेरूसी कब्जे वाले ओलेश्की में नागरिक भूख और बमबारी से जूझ रहेWorldरूसी कब्जे वाले ओलेश्की में नागरिक भूख और बमबारी से जूझ रहे 14 दिन पहलेमॉस्को टाइम्स को ‘अनचाहे’ के रूप में नामित, पत्रकारों पर खतराWorldमॉस्को टाइम्स को ‘अनचाहे’ के रूप में नामित, पत्रकारों पर खतरा 15 दिन पहलेरूस ने सायबेरिया प्लेग लैब मृत्यु के बाद संपर्कों की जाँच पूरी कीWorldरूस ने सायबेरिया प्लेग लैब मृत्यु के बाद संपर्कों की जाँच पूरी की 15 दिन पहलेयूएस ने माइक्रोसॉफ्ट, इन्फोसिस, टीसीएस आदि को ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से निलंबित कियाWorldयूएस ने माइक्रोसॉफ्ट, इन्फोसिस, टीसीएस आदि को ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से निलंबित किया 15 दिन पहले
↑