शुजालपुर में मध्यप्रदेश हिंदी लेखिका संघ एवं मारवाड़ी महिला मंडल द्वारा स्थानीय कंचन विहार कॉलोनी में फूल फाग महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें सामाजिक संगठनों की महिलाओं ने रंग-गुलाल और फूलों के साथ जमकर होली खेली। इस रंगोत्सव कार्यक्रम में शामिल महिलाओं ने मधुर भजनों पर झूम कर डांस किया। कार्यक्रम संयोजक शुभ विजयवर्गीय हेमा चौधरी ने महिलाओं को स्वादिष्ट स्वल्पाहार एवं मिठाई का वितरण किया। सभी महिलाओं ने एक दूसरे को रंग उत्सव की बधाइयां भी दी।
