PAK फौज की अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक:तालिबान ने कहा- बच्चों और महिलाओं समेत 8 की मौत; पाकिस्तान बोला- आतंकी कमांडर को मारा
पाकिस्तान की कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि एयरस्ट्राइक में तालिबान पाकिस्तान का आतंकी नमात (बाईं तरफ) मारा गया है।
अफगानिस्तान की तालिबान हुकूमत ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी फौज ने 17 और 18 मार्च की दरमियानी रात उसके दो इलाकों पर एयरस्ट्राइक की। इसमें बच्चों और महिलाओं समेत आठ लोग मारे गए।
दूसरी तरफ, पाकिस्तान की तरफ से जो बयान जारी किया गया है, उसमें अफगानिस्तान शब्द का इस्तेमाल तक नहीं किया गया। इस बयान में कहा गया- इंटेलिजेंस इनपुट के बेस पर कार्रवाई की गई। वजीरिस्तान के कुछ इलाकों में यह ऑपरेशन हुआ। इसमें एक आतंकी कमांडर समेत 8 लोग मारे गए।
रात 3 बजे हमला
पाकिस्तान के अखबार ‘द डॉन’ की रिपोर्ट में अफगान हुकूमत के प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद के हवाले से इस घटना के बारे में बताया गया है। मुजाहिद ने कहा- रविवार और सोमवार की दरमियानी रात करीब 3 बजे हमारे खोस्त और पकतिका प्रांत पर पाकिस्तानी एयरफोर्स के फाइटर जेट्स ने बमबारी की। यह रिहायशी इलाके थे। 8 लोगों की मौत हो गई। पाकिस्तान ने आम अफगान लोगों को निशाना बनाया है। मारे गए लोगों में महिलाएं और बच्चे शामिल हैं।
जरदारी ने दी थी बदला लेने की धमकी
- शनिवार को पाकिस्तान के नॉर्थ वजीरिस्तान इलाके में आतंकी हमला हुआ था। इसमें दो फौजी अफसर मारे गए थे। प्रेसिडेंट आसिफ अली जरदारी इनको सुपुर्द-ए-खाक किए जाने के वक्त मौजूद थे। उन्होंने कहा था- शहीदों के खून का बदला लिया जाएगा। अगर सीमा पार से हमारे देश पर हमला होता है तो हम माकूल जवाब देंगे।
- शनिवार को हुए हमले की जिम्मेदारी हाफिज गुल बहादुर ग्रुप ने ली थी। इसके बाद पाकिस्तानी फौज ने कहा था कि यह ग्रुप अफगानिस्तान में पनाह लेता है और बॉर्डर क्रॉस करके पाकिस्तान में हमले करता है। इसके बाद आतंकी फिर अफगानिस्तान के खोस्त इलाके में छिप जाते हैं।
- अगर लोकेशन की बात करें तो अफगानिस्तान का पकतिका प्रांत पाकिस्तान के साउथ वजीरिस्तान से लगा हुआ है। वहीं, खोस्त प्राॅविंस नॉर्थ वजीरिस्तान का बॉर्डर एरिया है।
अफगानिस्तान पर आरोप लगाना बंद करे पाकिस्तान
- तालिबान हुकूमत के प्रवक्ता मुजाहिद ने सोशल मीडिया पर कहा- पाकिस्तान कह रहा है कि उसने आतंकी अब्दुल्लाह शाह को निशाना बनाने के लिए हमला किया। शाह तो पाकिस्तान में रहता है। हम इन हमलों की निंदा करते हैं और पाकिस्तान से कहना चाहते हैं कि यह अफगानिस्तान की आजादी पर हमला है। अच्छा होगा कि पाकिस्तान अब हम पर आरोप लगाना बंद करे। वो अपनी नाकामी का ठीकरा अफगानिस्तान पर फोड़ना चाहते हैं।
- हाल ही में पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के कुछ अफसर काबुल गए थे और उन्होंने वहां तालिबान लीडरशिप से बातचीत की थी। दूसरी तरफ, कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि अफगानिस्तान और पाकिस्तान बॉर्डर पर रुर-रुककर फायरिंग हो रही है। वहां के अफसरों ने इसकी पुष्टि की है।
- खुर्रम एजेंसी के डिस्ट्रिक्ट पुलिस ऑफिसर मजहर जहां ने कहा- हमारा एक अफसर सोमवार को शहीद हुआ। दो सैनिक घायल हैं।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Worldट्रम्प को 11 दिसंबर तक डिफ़ैमेशन केस में गवाही देने का आदेश 20 घंटे पहले
Worldट्रंप ने इल्हान ओमार से तुरंत इस्तीफा मांगते हुए फर्जी नाम का आरोप लगाया 20 घंटे पहले
Worldट्रम्प ने इज़राइल के PM नेतन्याहू को पुनः चुनाव में समर्थन दिया 4 दिन पहले
India Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 4 दिन पहले
Worldलंदन में भारतीय प्रवासी ने मोदी सरकार का समर्थन करते हुए काउंटर-प्रदर्शन किया 6 दिन पहले
Worldईरान ने सऊदी के हूथी उकसाने के आरोप को ‘अविश्वसनीय’ कहा 6 दिन पहले
Worldमुकदमा: भारतीय नागरिक को अमेरिकी चुनाव में अवैध मतदान के लिए गिरफ्तार 6 दिन पहले
World31 वर्षीय भारतीय मूल के व्यक्ति ने शिकागो में पत्नी को हत्या की 7 दिन पहले
World2026 के अमेरिकी मध्यकालीन चुनाव में भारतीय-अमेरिकी मतदाता प्रमुख फोकस 9 दिन पहले
Worldलुकाशेंको ने लातविया पर सीमा उल्लंघन का मंचन करने का आरोप खारिज किया 9 दिन पहले
Worldरूस ने जापानी पत्रकार को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया 9 दिन पहले
WorldAnthropic ने चेतावनी दी: AI घर के उपकरणों पर स्वयं प्रतिकृति बना सकता है 9 दिन पहले
Worldहुमैउन कोबिर का ब्रिटिश पासपोर्ट पर लंदन यात्रा 10 दिन पहले
Worldएलोन मस्क बन गए सबसे बड़े यूएस मिडटर्म दाता, 276 मिलियन डॉलर दान 10 दिन पहले
Worldसऊदी ने हौथी हमलों पर गंभीर जवाब की वादा किया, 18 मौतें 10 दिन पहले
Worldतुला की ‘मॉडल पुलिस अधिकारी’ पर 2,00,000 रूबल रिश्वत का आरोप, गिरफ्तार 10 दिन पहले
Worldयूएस ने माइक्रोसॉफ्ट, इन्फोसिस, टीसीएस आदि को ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से निलंबित किया 14 दिन पहले
Worldओरकूट का पुनरुद्धार? फाउंडर ने AI‑चालित सोशल मीडिया पर चुनौती दी 14 दिन पहले
Worldयूएस ने मुंबई की दो कंपनियों और पाँच भारतीयों पर इरानी तेल व्यापार प्रतिबंध लगाए 14 दिन पहले
WorldTCS ने कहा, US PERM निलंबन से भर्ती पर असर नहीं, 15,000 नौकरियाँ 14 दिन पहले
India Newsएलोन मस्क फिर से ट्रिलियनियर, खुद को निचे धकेलते हुए 17 दिन पहले
India NewsOpenAI ने EU में टेक्स्ट वॉटरमार्क जोड़कर AI एक्ट का पालन किया 17 दिन पहले
WorldBLF की नई महिला स्ट्राइक फोर्स: बॉलचिस्तान में हाईवे पर हमला 17 दिन पहले
Worldट्रम्प ने टैक्सपेयर फंड से हटकर मिडटर्म विज्ञापनों का खर्च स्वयं उठाया 17 दिन पहले
