कनाडा बोला- भारत के साथ रिश्ते सुधर रहे:कनाडाई NSA ने कहा- निज्जर केस से बिगड़े थे रिलेशन, अब भारत सहयोग कर रहा
18 जून 2023 की शाम कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया स्थित गुरुद्वारा की पार्किंग में खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या कर दी गई थी। कनाडा का कहना है कि उसके और भारत के रिश्ते सुधर रहे हैं।
कनाडा का कहना है कि उसके और भारत के रिश्ते सुधर रहे हैं। कनाडा की नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर जोडी थॉमस ने कहा कि दोनों देशों के बीच खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर तवान है, जो अब कम हो रहा है।
दरअसल, कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने निज्जर की हत्या का आरोप भारत पर लगाया है। वहीं, भारत ने इन आरोपों को खारिज किया है। इंटरव्यू के दौरान NSA थॉमस ने अमेरिका का भी जिक्र किया। अमेरिका ने भी खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू का हत्या की कोशिश का आरोप भारत पर लगाया है।
NSA थॉमस ने कहा- अमेरिका के आरोपों के बाद भारत ने हमारे साथ सहयोग बढ़ाया है। दिसंबर 2023 में PM ट्रूडो ने भी कहा था कि पन्नू केस के बाद भारत के सुर बदले हैं।
भारत के साथ बातचीत सफल साबित हो रही
कनाडाई मीडिया CTV को दिए एक इंटरव्यू में कनाडा की नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर जोडी थॉमस ने कहा- भारत हमारे साथ सहयोग कर रहा है इसलिए दोनों देशों के रिश्तों में सुधार आ रहा है। हम निज्जर मामले से आगे बढ़ रहे। भारतीय NSA के साथ हुई बातचीत के रिजल्ट पॉजिटिव नजर आ रहे हैं।
PM मोदी के बयान के बाद PM ट्रूडो ने कहा था- भारत के सुर बदले
20 दिसंबर 2023 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली बार आतंकी पन्नू की हत्या की साजिश के मामले पर बयान दिया था। फाइनेंशियल टाइम्स को दिए इंटरव्यू में मोदी ने कहा था कि कुछ घटनाएं अमेरिका-भारत रिश्तों को बेपटरी नहीं कर सकती हैं।
इसके अगले ही दिन कैनेडियन ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (CBC) से बातचीत में PM ट्रूडो ने कहा था कि शायद भारत को यह एहसास हो चुका है कि वो हमेशा आक्रमक रुख अख्तियार नहीं कर सकते। इसलिए भारत में हमारे साथ सहयोग करने की भावना आ चुकी है। ट्रडो का मानना है कि अमेरिका के कड़े रुख की वजह से भारत में यह बदलाव आया।
18 जून 2023 को हुई थी निज्जर की हत्या
18 जून 2023 की शाम कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया स्थित गुरुद्वारा की पार्किंग में खालिस्तान टाइगर फोर्स के चीफ आतंकी हरदीप सिंह निज्जर पर दो युवकों ने फायरिंग कर दी थी। निज्जर की मौके पर ही मौत हो गई। निज्जर को भारत ने भगोड़ा घोषित कर रखा था और इस पर 10 लाख रुपए का इनाम भी था।
3 महीने बाद यानी 18 सितंबर 2023 को कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने हाउस ऑफ कॉमन्स यानी वहां की संसद में एक बयान दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि जून में ब्रिटिश कोलंबिया में निज्जर की हत्या में भारत सरकार के एजेंट्स का हाथ हो सकता है। ट्रूडो का इशारा भारतीय खुफिया एजेंसी रॉ की तरफ था।
ट्रूडो ने निज्जर मामले में कई बार दोहराए आरोप
UN जनरल असेंबली के सेशन के लिए जब कनाडाई प्रधानमंत्री न्यूयॉर्क पहुंचे थे, तब भी उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा था- हम भारत सरकार से निज्जर की हत्या की जांच में सहयोग की मांग करते हैं, ताकि मामले की सच्चाई सामने आ सके।
कनाडा में मौजूद भारतीय हाई कमिश्नर संजय वर्मा ने न्यूज चैनल CTV न्यूज को दिए इंटरव्यू में कहा था- निज्जर की हत्या की जांच हुए बिना ही भारत को दोषी ठहरा दिया गया। इन सबके बाद भारत से जांच में सहयोग करने को कहा गया।
अमेरिका ने निज्जर की हत्या पर खुफिया जानकारी दी थी
न्यूयॉर्क टाइम्स ने केस से जुड़े अफसरों के हवाले से जानकारी दी कि निज्जर की हत्या के बाद अमेरिका की स्पाई एजेंसियों ने कनाडा के साथ इस केस से जुड़ी जानकारियां साझा की थीं। हालांकि, रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि भारत पर आरोप लगाते समय कनाडा ने जिस खुफिया का हवाला दिया था, वह उसने खुद जुटाई थी।
न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक निज्जर की हत्या के बाद अमेरिकी खुफिया एजेंसियों ने कनाडा को इंटेलिजेंस इकट्ठा करने में मदद की थी। इसी के आधार पर कनाडा को यह निष्कर्ष निकालने में मदद मिली कि भारत इसमें शामिल था। हालांकि, कनाडा ने खुद भारतीय डिप्लोमैट्स की निगरानी करके उनकी कम्युनिकेशन डिटेल्स का पता लगाया था, जिनके आधार पर निज्जर की हत्या में भारतीय एजेंट्स के शामिल होने का आरोप लगाया गया था।
अमेरिका और कनाडा के बीच फाइव आइज अलायंस का हिस्सा होने के नाते इंटेलिजेंस शेयरिंग होती है। लेकिन हत्या के बारे में जानकारी खासतौर पर खुफिया एजेंसियों ने अपने पैकेज में शेयर की थीं। इससे पहले शनिवार को कनाडाई मीडिया CTV न्यूज ने बताया था कि कनाडा में अमेरिका के ऐंबैस्डर डेविड कोहेन ने इस बात की पुष्टि की थी कि फाइव आइज देशों ने मिलकर निज्जर की हत्या पर इंटेलिजेंस जुटाया था।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Worldट्रम्प ने इज़राइल के PM नेतन्याहू को पुनः चुनाव में समर्थन दिया 3 दिन पहले
India Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 3 दिन पहले
Worldलंदन में भारतीय प्रवासी ने मोदी सरकार का समर्थन करते हुए काउंटर-प्रदर्शन किया 5 दिन पहले
Worldईरान ने सऊदी के हूथी उकसाने के आरोप को ‘अविश्वसनीय’ कहा 5 दिन पहले
Worldमुकदमा: भारतीय नागरिक को अमेरिकी चुनाव में अवैध मतदान के लिए गिरफ्तार 5 दिन पहले
World31 वर्षीय भारतीय मूल के व्यक्ति ने शिकागो में पत्नी को हत्या की 6 दिन पहले
Worldओरेगन के स्कूल में शूटर की हत्या, 4 मौतें, 16 वर्षीय संदिग्ध मारा 6 दिन पहले
Worldट्रम्प ने फोर्ट हड शूटर की फायरिंग स्क्वाड निष्पादन का लाइवस्ट्रीम योजना रद्द की 6 दिन पहले
Worldरूस ने जापानी पत्रकार को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया 8 दिन पहले
WorldAnthropic ने चेतावनी दी: AI घर के उपकरणों पर स्वयं प्रतिकृति बना सकता है 8 दिन पहले
Worldहुमैउन कोबिर का ब्रिटिश पासपोर्ट पर लंदन यात्रा 9 दिन पहले
Worldएलोन मस्क बन गए सबसे बड़े यूएस मिडटर्म दाता, 276 मिलियन डॉलर दान 9 दिन पहले
Worldसऊदी ने हौथी हमलों पर गंभीर जवाब की वादा किया, 18 मौतें 9 दिन पहले
Worldतुला की ‘मॉडल पुलिस अधिकारी’ पर 2,00,000 रूबल रिश्वत का आरोप, गिरफ्तार 9 दिन पहले
Worldरॉस्तोव ऑइल टर्मिनल पर यूक्रेन ड्रोन हमले के बाद तीसरा दिन जलता हुआ 9 दिन पहले
Worldसऊदी-हौथी युद्ध लाइव: ड्रोन व मिसाइल खतरे पर सऊदी गठबंधन की प्रतिक्रिया 10 दिन पहले
Worldयूएस ने मुंबई की दो कंपनियों और पाँच भारतीयों पर इरानी तेल व्यापार प्रतिबंध लगाए 13 दिन पहले
WorldTCS ने कहा, US PERM निलंबन से भर्ती पर असर नहीं, 15,000 नौकरियाँ 13 दिन पहले
India Newsएलोन मस्क फिर से ट्रिलियनियर, खुद को निचे धकेलते हुए 16 दिन पहले
India NewsOpenAI ने EU में टेक्स्ट वॉटरमार्क जोड़कर AI एक्ट का पालन किया 16 दिन पहले
WorldBLF की नई महिला स्ट्राइक फोर्स: बॉलचिस्तान में हाईवे पर हमला 16 दिन पहले
Worldट्रम्प ने टैक्सपेयर फंड से हटकर मिडटर्म विज्ञापनों का खर्च स्वयं उठाया 16 दिन पहले
Worldट्रंप ने बताया: यूक्रेन के रिफ़ाइनरी हमले पेट्रोल की कीमत बढ़ा रहे हैं 16 दिन पहले
Worldरूस ने एस्टोनिया की सीमा पर सैनिक बदलाव को कम करके दिखाया 16 दिन पहले

