देश की बात, आपके शहर से
Indore23°CMostly clear
TimeNewsTODAYअभीRight news, better tomorrow
E-Paper
TimeNewsWorld
दुनिया 9 बार पढ़ी गई

नॉर्थ कोरिया ने अंडरवॉटर न्यूक्लियर ड्रोन टेस्ट किया:कहा- यह घंटों पानी में रह सकता है; इसका नाम हाइल, कोरियन भाषा में इसका मतलब ‘सुनामी’

हाइल से रेडियो एक्टिव सुनामी लाई जा सकती है। नॉर्थ कोरिया ने एक बार फिर से अंडर वॉटर न्यूक्लियर ड्रोन की टेस्टिंग की है। वहां के सरकारी मीडिया KCNA ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी।

Abhishek Raghuvanshi19 जनवरी 2024 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

नॉर्थ कोरिया ने एक बार फिर से अंडर वॉटर न्यूक्लियर ड्रोन की टेस्टिंग की है। वहां के सरकारी मीडिया KCNA ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। नॉर्थ कोरिया ने अपने इस अंडरवॉटर न्यूक्लियर ड्रोन को हाइल-5-23 नाम दिया है।

कोरियन भाषा में हाइल का मतलब सुनामी होता है। ये ड्रोन समुद्र में दुश्मन पर चुपचाप हमला करने में माहिर है। KCNA के मुताबिक यह टेस्टिंग अमेरिका, साउथ कोरिया और जापान की हाल में हुई जॉइंट मिलिट्री ड्रिल के जवाब में की गई है। उन्होंने इस ड्रिल से हमारे देश को खतरे में डाला है। ऐसी ड्रिल हमारा देश अस्थिर करने की कोशिश है।

तस्वीरों में खबर4 फोटो
हाइल से रेडियो एक्टिव सुनामी लाई जा सकती है। - Dainik Bhaskarतस्वीर उस अंडरवॉटर न्यूक्लियर ड्रोन की है, जिसका नॉर्थ कोरिया ने सफल परीक्षण किया है।तस्वीर नॉर्थ कोरिया के अंडरवॉटर न्यूक्लियर ड्रोन हाइल-2 के टेस्ट से उठे धमाके की है।अब तक यह साफ नहीं है कि नॉर्थ कोरिया ने अंडरवॉटर टेस्टिंग कहां की है। हालांकि कुछ साल पहले एक रिसर्च में इस तरह के टेस्ट पैड की तस्वीर सामने आई थी।

नॉर्थ कोरिया पहले भी हाइल ड्रोन की टेस्टिंग कर चुका है। इस ड्रोन के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है पर नॉर्थ कोरियाई मीडिया का कहना है कि यह घंटों पानी में रह सकता है और बड़ा धमाका करने में सक्षम है।

पिछले साल हुई थी हाइल-2 की टेस्टिंग
CNN की रिपोर्ट के मुताबिक नॉर्थ कोरिया ने 7 अप्रैल 2023 को अंडरवॉटर न्यूक्लियर ड्रोन हाइल-2 की टेस्टिंग की थी। ये टारगेट पर अटैक करने से पहले 71 घंटों तक पानी में रहा था। उस वक्त भी नॉर्थ कोरिया ने अमेरिका, जापान के युद्ध अभ्यास को जिम्मेदार ठहराया था।

नॉर्थ कोरिया ने कहा था- दोनों देशों ने लगातार जॉइंट मिलिट्री ड्रिल्स कर स्थिति को परमाणु युद्ध की कगार पर ला दिया है। तानाशाह किम जोंग ने ड्रिल्स के बदले आक्रामक कार्रवाई करने की भी चेतावनी दी थी।

21 से 23 मार्च तक की थी हाईल-1 की टेस्टिंग
नॉर्थ कोरिया ने अपने पहले अंडरवॉटर न्यूक्लियर ड्रोन का सफल परीक्षण 21 से 23 मार्च 2023 के बीच किया था। KCNA ने बताया था कि मिलिट्री के इस न्यूक्लियर ड्रोन में रेडियो एक्टिव सुनामी लाने की क्षमता है। ये दूसरे देशों के पोर्ट्स, यानी बंदरगाहों को भी आसानी से तबाह कर सकता है।

न्यूक्लियर ड्रोन की टेस्टिंग को खुद नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने मॉनिटर किया था। न्यूक्लियर ड्रोन को फायर करने से पहले उसे साउथ हमयोंग प्रोविंस के पास समुद्र में 260 से 490 फीट नीचे 59 घंटे और 12 मिनट तक रखा गया था।

न्यूक्लियर टेस्ट के बाद रेडिएशन का खतरा
सियोल के एक ह्यूमन राइट्स ग्रुप के मुताबिक, अंडरग्राउंड न्यूक्लियर टेस्ट साइट से निकल रहे रेडियोएक्टिव मटेरियल पानी में मिलकर साउथ कोरिया, जापान और चीन पहुंच रहे हैं। ये रेडियोएक्विट मटेरियल साइट के आसपास 3 देशों और 8 शहरों में पहुंच चुके हैं।

नॉर्थ कोरिया में न्यूक्लियर साइट के पास रह रहे करीब 10 लाख से ज्यादा लोग अपनी दिनचर्या के लिए जमीन से आने वाले पानी पर निर्भर हैं। इसके अलावा, नॉर्थ कोरिया से तस्करी के जरिए आने वाले खेती और मछली पालन से जुड़े उत्पादों में भी रेडियोएक्विट मटेरियल होने की आशंका है।

प्रतिबंध के बावजूद मिसाइल टेस्टिंग कर रहा नॉर्थ कोरिया
संयुक्त राष्ट्र यानी UN ने नॉर्थ कोरिया पर परमाणु और बैलिस्टिक हथियारों की टेस्टिंग को लेकर प्रतिबंध लगाए हैं। आसान शब्दों में कहें तो नॉर्थ कोरिया परमाणु और बैलिस्टिक मिसाइलों का परीक्षण नहीं कर सकता है। इसके बावजूद लगातार मिसाइल टेस्ट किए जा रहे हैं।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
ट्रम्प ने इज़राइल के PM नेतन्याहू को पुनः चुनाव में समर्थन दियाWorldट्रम्प ने इज़राइल के PM नेतन्याहू को पुनः चुनाव में समर्थन दिया 3 दिन पहलेट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असरIndia Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 3 दिन पहलेलंदन में भारतीय प्रवासी ने मोदी सरकार का समर्थन करते हुए काउंटर-प्रदर्शन कियाWorldलंदन में भारतीय प्रवासी ने मोदी सरकार का समर्थन करते हुए काउंटर-प्रदर्शन किया 5 दिन पहलेईरान ने सऊदी के हूथी उकसाने के आरोप को ‘अविश्वसनीय’ कहाWorldईरान ने सऊदी के हूथी उकसाने के आरोप को ‘अविश्वसनीय’ कहा 5 दिन पहलेमुकदमा: भारतीय नागरिक को अमेरिकी चुनाव में अवैध मतदान के लिए गिरफ्तारWorldमुकदमा: भारतीय नागरिक को अमेरिकी चुनाव में अवैध मतदान के लिए गिरफ्तार 5 दिन पहले31 वर्षीय भारतीय मूल के व्यक्ति ने शिकागो में पत्नी को हत्या कीWorld31 वर्षीय भारतीय मूल के व्यक्ति ने शिकागो में पत्नी को हत्या की 6 दिन पहलेओरेगन के स्कूल में शूटर की हत्या, 4 मौतें, 16 वर्षीय संदिग्ध माराWorldओरेगन के स्कूल में शूटर की हत्या, 4 मौतें, 16 वर्षीय संदिग्ध मारा 6 दिन पहलेट्रम्प ने फोर्ट हड शूटर की फायरिंग स्क्वाड निष्पादन का लाइवस्ट्रीम योजना रद्द कीWorldट्रम्प ने फोर्ट हड शूटर की फायरिंग स्क्वाड निष्पादन का लाइवस्ट्रीम योजना रद्द की 6 दिन पहले
रूस ने जापानी पत्रकार को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार कियाWorldरूस ने जापानी पत्रकार को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया 8 दिन पहलेAnthropic ने चेतावनी दी: AI घर के उपकरणों पर स्वयं प्रतिकृति बना सकता हैWorldAnthropic ने चेतावनी दी: AI घर के उपकरणों पर स्वयं प्रतिकृति बना सकता है 8 दिन पहलेहुमैउन कोबिर का ब्रिटिश पासपोर्ट पर लंदन यात्राWorldहुमैउन कोबिर का ब्रिटिश पासपोर्ट पर लंदन यात्रा 9 दिन पहलेएलोन मस्क बन गए सबसे बड़े यूएस मिडटर्म दाता, 276 मिलियन डॉलर दानWorldएलोन मस्क बन गए सबसे बड़े यूएस मिडटर्म दाता, 276 मिलियन डॉलर दान 9 दिन पहलेसऊदी ने हौथी हमलों पर गंभीर जवाब की वादा किया, 18 मौतेंWorldसऊदी ने हौथी हमलों पर गंभीर जवाब की वादा किया, 18 मौतें 9 दिन पहलेतुला की ‘मॉडल पुलिस अधिकारी’ पर 2,00,000 रूबल रिश्वत का आरोप, गिरफ्तारWorldतुला की ‘मॉडल पुलिस अधिकारी’ पर 2,00,000 रूबल रिश्वत का आरोप, गिरफ्तार 9 दिन पहलेरॉस्तोव ऑइल टर्मिनल पर यूक्रेन ड्रोन हमले के बाद तीसरा दिन जलता हुआWorldरॉस्तोव ऑइल टर्मिनल पर यूक्रेन ड्रोन हमले के बाद तीसरा दिन जलता हुआ 9 दिन पहलेसऊदी-हौथी युद्ध लाइव: ड्रोन व मिसाइल खतरे पर सऊदी गठबंधन की प्रतिक्रियाWorldसऊदी-हौथी युद्ध लाइव: ड्रोन व मिसाइल खतरे पर सऊदी गठबंधन की प्रतिक्रिया 10 दिन पहले
यूएस ने मुंबई की दो कंपनियों और पाँच भारतीयों पर इरानी तेल व्यापार प्रतिबंध लगाएWorldयूएस ने मुंबई की दो कंपनियों और पाँच भारतीयों पर इरानी तेल व्यापार प्रतिबंध लगाए 13 दिन पहलेTCS ने कहा, US PERM निलंबन से भर्ती पर असर नहीं, 15,000 नौकरियाँWorldTCS ने कहा, US PERM निलंबन से भर्ती पर असर नहीं, 15,000 नौकरियाँ 13 दिन पहलेएलोन मस्क फिर से ट्रिलियनियर, खुद को निचे धकेलते हुएIndia Newsएलोन मस्क फिर से ट्रिलियनियर, खुद को निचे धकेलते हुए 16 दिन पहलेOpenAI ने EU में टेक्स्ट वॉटरमार्क जोड़कर AI एक्ट का पालन कियाIndia NewsOpenAI ने EU में टेक्स्ट वॉटरमार्क जोड़कर AI एक्ट का पालन किया 16 दिन पहलेBLF की नई महिला स्ट्राइक फोर्स: बॉलचिस्तान में हाईवे पर हमलाWorldBLF की नई महिला स्ट्राइक फोर्स: बॉलचिस्तान में हाईवे पर हमला 16 दिन पहलेट्रम्प ने टैक्सपेयर फंड से हटकर मिडटर्म विज्ञापनों का खर्च स्वयं उठायाWorldट्रम्प ने टैक्सपेयर फंड से हटकर मिडटर्म विज्ञापनों का खर्च स्वयं उठाया 16 दिन पहलेट्रंप ने बताया: यूक्रेन के रिफ़ाइनरी हमले पेट्रोल की कीमत बढ़ा रहे हैंWorldट्रंप ने बताया: यूक्रेन के रिफ़ाइनरी हमले पेट्रोल की कीमत बढ़ा रहे हैं 16 दिन पहलेरूस ने एस्टोनिया की सीमा पर सैनिक बदलाव को कम करके दिखायाWorldरूस ने एस्टोनिया की सीमा पर सैनिक बदलाव को कम करके दिखाया 16 दिन पहले
↑