देश की बात, आपके शहर से
Indore28°CMostly clear
TimeNewsTODAYअभीRight news, better tomorrow
E-Paper
TimeNewsWorld
दुनिया 17 बार पढ़ी गई

PAK बोला- हम चिंता वाले देश नहीं:केयरटेकर PM ने कहा- दुनिया को हमारी अहमियत समझनी चाहिए, देश में क्षमता की कोई कमी नहीं

फुटेज में पाकिस्तान के केयरटेकर PM काकड़ वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के बैनर तले सवालों का जवाब देते नजर आ रहे हैं। पाकिस्तान के केयरटेकर प्रधानमंत्री अनवर-उल-हक काकड़ ने कहा है कि पाकिस्तान चिंता वाला देश नहीं है।

Abhishek Raghuvanshi18 जनवरी 2024 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

पाकिस्तान के केयरटेकर प्रधानमंत्री अनवर-उल-हक काकड़ ने कहा है कि पाकिस्तान चिंता वाला देश नहीं है। स्विट्जरलैंड के दावोस में चल रहे वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में CNBC को दिए एक इंटरव्यू में काकड़ ने कहा- हम नतीजे देने वाला देश हैं। मैं अमेरिका की बाइडेन सरकार से अपील करता हूं कि पाकिस्तान को भी सकारात्मक तौर पर शामिल किया जाना चाहिए।

न्यूज इंटरनेशनल के मुताबिक काकड़ ने कहा- पाकिस्तान की क्षमता और उसकी भूमिका को सराहा जाना जरूरी है। क्षेत्रीय और वैश्विक स्तर पर पाकिस्तान की अहमियत को पहचानने की जरूरत है। दरअसल, पिछले हफ्ते अमेरिका ने पाकिस्तान को कंट्रीस ऑफ पर्टिकुलर कंसर्न (CPC) की लिस्ट में रखा था।

तस्वीरों में खबर3 फोटो
फुटेज में पाकिस्तान के केयरटेकर PM काकड़ वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के बैनर तले सवालों का जवाब देते नजर आ रहे हैं। - Dainik Bhaskarकाकड़ ने दावोस में WEF के मौके पर आयोजित पाथफाइंडर की पाकिस्तान ब्रेकफास्ट बैठक को संबोधित किया।लाहौर के बिजनेस फैसिलिटेशन सेंटर में प्रेस कॉन्फ्रेंस में जवाब देते पाकिस्तान के केयरटेकर PM काकड़।

अमेरिकी रिपोर्ट में दावा- पाकिस्तान में धार्मिक स्वतंत्रता खतरे में
रिपोर्ट के मुताबिक, यहां धार्मिक स्वतंत्रता के उल्लंघन से जुड़े गंभीर मामले दर्ज किए गए हैं। पाकिस्तान ने इस रिपोर्ट को खारिज करते हुए कहा था कि यह दावा एकतरफा, भेदभाव और मनमाने पैमानों पर आधारित है। ऐसे कदम वैश्विक स्तर पर धार्मिक स्वतंत्रता को आगे बढ़ाने के इस्लामाबाद और वॉशिंगटन के लक्ष्य को कमजोर करते हैं।

बलूचिस्तान में ईरान की एयरस्ट्राइक पर काकड़ ने कहा कि क्षेत्र में आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए मिलकर काम करना अहम है। इसके अलावा केयरटेकर PM से चीन के साथ रिश्तों को लेकर भी सवाल किए गए। इस पर उन्होंने कहा- पाकिस्तान और बीजिंग में स्ट्रैटेजिक तौर पर करीबी रिश्ते हैं। दुनिया में चाहे कुछ भी हो जाए, उसका असर कभी भी पाकिस्तान और चीन के रिश्तों पर नहीं पड़ेगा।

काकड़ बोले- 8 फरवरी को जनता एक स्थिर सरकार चुनेगी
आम चुनाव से जुड़े सवाल पर काकड़ ने कहा कि चुनाव निर्धारित तारीख यानी 8 फरवरी को ही होंगे। सही और निष्पक्ष चुनाव करवाना सरकार की प्राथमिकता है। जनता 8 फरवरी को 5 साल के लिए सरकार चुनेगी, जो देश में आर्थिक स्तर पर स्थिरता और विकास का काम करेगी।

वहीं करीब 15 दिन पहले केयरटेकर PM ने कहा था कि बलूचिस्तान की आजादी की मांग करने वाले आतंकियों को भारत और यहां की खुफिया एजेंसी रॉ से फंडिंग मिलती है। लाहौर में बिजनेस फैसिलिटेशन सेंटर में 20 मिनट की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान काकड़ ने करीब 15 मिनट इसी मुद्दे पर बात की थी।

उन्होंने कहा था कि हमारी लड़ाई बलोचिस्तान के सशस्त्र संगठनों के खिलाफ है। बलूचों के नहीं। हिन्दुस्तान में कोई ISI के पैसों से लड़कर देखे कि उनका क्या हाल होगा। ये 1971 नहीं है। बलूचिस्तान बांग्लादेश नहीं है, जो अलग हो जाएगा।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
ट्रम्प ने इज़राइल के PM नेतन्याहू को पुनः चुनाव में समर्थन दियाWorldट्रम्प ने इज़राइल के PM नेतन्याहू को पुनः चुनाव में समर्थन दिया 3 दिन पहलेट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असरIndia Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 3 दिन पहलेलंदन में भारतीय प्रवासी ने मोदी सरकार का समर्थन करते हुए काउंटर-प्रदर्शन कियाWorldलंदन में भारतीय प्रवासी ने मोदी सरकार का समर्थन करते हुए काउंटर-प्रदर्शन किया 5 दिन पहलेईरान ने सऊदी के हूथी उकसाने के आरोप को ‘अविश्वसनीय’ कहाWorldईरान ने सऊदी के हूथी उकसाने के आरोप को ‘अविश्वसनीय’ कहा 5 दिन पहलेमुकदमा: भारतीय नागरिक को अमेरिकी चुनाव में अवैध मतदान के लिए गिरफ्तारWorldमुकदमा: भारतीय नागरिक को अमेरिकी चुनाव में अवैध मतदान के लिए गिरफ्तार 5 दिन पहले31 वर्षीय भारतीय मूल के व्यक्ति ने शिकागो में पत्नी को हत्या कीWorld31 वर्षीय भारतीय मूल के व्यक्ति ने शिकागो में पत्नी को हत्या की 6 दिन पहलेओरेगन के स्कूल में शूटर की हत्या, 4 मौतें, 16 वर्षीय संदिग्ध माराWorldओरेगन के स्कूल में शूटर की हत्या, 4 मौतें, 16 वर्षीय संदिग्ध मारा 6 दिन पहलेट्रम्प ने फोर्ट हड शूटर की फायरिंग स्क्वाड निष्पादन का लाइवस्ट्रीम योजना रद्द कीWorldट्रम्प ने फोर्ट हड शूटर की फायरिंग स्क्वाड निष्पादन का लाइवस्ट्रीम योजना रद्द की 6 दिन पहले
रूस ने जापानी पत्रकार को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार कियाWorldरूस ने जापानी पत्रकार को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया 8 दिन पहलेAnthropic ने चेतावनी दी: AI घर के उपकरणों पर स्वयं प्रतिकृति बना सकता हैWorldAnthropic ने चेतावनी दी: AI घर के उपकरणों पर स्वयं प्रतिकृति बना सकता है 8 दिन पहलेहुमैउन कोबिर का ब्रिटिश पासपोर्ट पर लंदन यात्राWorldहुमैउन कोबिर का ब्रिटिश पासपोर्ट पर लंदन यात्रा 9 दिन पहलेएलोन मस्क बन गए सबसे बड़े यूएस मिडटर्म दाता, 276 मिलियन डॉलर दानWorldएलोन मस्क बन गए सबसे बड़े यूएस मिडटर्म दाता, 276 मिलियन डॉलर दान 9 दिन पहलेसऊदी ने हौथी हमलों पर गंभीर जवाब की वादा किया, 18 मौतेंWorldसऊदी ने हौथी हमलों पर गंभीर जवाब की वादा किया, 18 मौतें 9 दिन पहलेतुला की ‘मॉडल पुलिस अधिकारी’ पर 2,00,000 रूबल रिश्वत का आरोप, गिरफ्तारWorldतुला की ‘मॉडल पुलिस अधिकारी’ पर 2,00,000 रूबल रिश्वत का आरोप, गिरफ्तार 9 दिन पहलेरॉस्तोव ऑइल टर्मिनल पर यूक्रेन ड्रोन हमले के बाद तीसरा दिन जलता हुआWorldरॉस्तोव ऑइल टर्मिनल पर यूक्रेन ड्रोन हमले के बाद तीसरा दिन जलता हुआ 9 दिन पहलेसऊदी-हौथी युद्ध लाइव: ड्रोन व मिसाइल खतरे पर सऊदी गठबंधन की प्रतिक्रियाWorldसऊदी-हौथी युद्ध लाइव: ड्रोन व मिसाइल खतरे पर सऊदी गठबंधन की प्रतिक्रिया 10 दिन पहले
यूएस ने मुंबई की दो कंपनियों और पाँच भारतीयों पर इरानी तेल व्यापार प्रतिबंध लगाएWorldयूएस ने मुंबई की दो कंपनियों और पाँच भारतीयों पर इरानी तेल व्यापार प्रतिबंध लगाए 13 दिन पहलेTCS ने कहा, US PERM निलंबन से भर्ती पर असर नहीं, 15,000 नौकरियाँWorldTCS ने कहा, US PERM निलंबन से भर्ती पर असर नहीं, 15,000 नौकरियाँ 13 दिन पहलेएलोन मस्क फिर से ट्रिलियनियर, खुद को निचे धकेलते हुएIndia Newsएलोन मस्क फिर से ट्रिलियनियर, खुद को निचे धकेलते हुए 16 दिन पहलेOpenAI ने EU में टेक्स्ट वॉटरमार्क जोड़कर AI एक्ट का पालन कियाIndia NewsOpenAI ने EU में टेक्स्ट वॉटरमार्क जोड़कर AI एक्ट का पालन किया 16 दिन पहलेBLF की नई महिला स्ट्राइक फोर्स: बॉलचिस्तान में हाईवे पर हमलाWorldBLF की नई महिला स्ट्राइक फोर्स: बॉलचिस्तान में हाईवे पर हमला 16 दिन पहलेट्रम्प ने टैक्सपेयर फंड से हटकर मिडटर्म विज्ञापनों का खर्च स्वयं उठायाWorldट्रम्प ने टैक्सपेयर फंड से हटकर मिडटर्म विज्ञापनों का खर्च स्वयं उठाया 16 दिन पहलेट्रंप ने बताया: यूक्रेन के रिफ़ाइनरी हमले पेट्रोल की कीमत बढ़ा रहे हैंWorldट्रंप ने बताया: यूक्रेन के रिफ़ाइनरी हमले पेट्रोल की कीमत बढ़ा रहे हैं 16 दिन पहलेरूस ने एस्टोनिया की सीमा पर सैनिक बदलाव को कम करके दिखायाWorldरूस ने एस्टोनिया की सीमा पर सैनिक बदलाव को कम करके दिखाया 16 दिन पहले
↑