देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsWorld
दुनिया 1 बार पढ़ी गई

विवेक रामास्वामी नहीं लड़ेंगे अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव:कहा- मेरे प्रेसिडेंट बनने का कोई रास्ता नहीं; आयोवा राज्य में ट्रम्प ने जीती रिपब्लिकन पार्टी से उम्मीदवारी

तस्वीर भारतीय मूल के विवेक रामास्वामी है, जो रिपब्लिकन पार्टी से राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनने की रेस में खड़े हुए थे।

Abhishek Raghuvanshi16 जनवरी 2024 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

भारतीय मूल के विवेक रामास्वामी ने अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपनी उम्मीदवारी को रद्द कर दिया है। वे अब चुनाव नहीं लड़ेंगे। न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, रामास्वामी ने मंगलवार को खुद इसकी जानकारी दी।

दरअसल, मंगलवार सुबह (भारतीय समयानुसार) अमेरिकी राज्य आयोवा में वो रिपब्लिकन पार्टी से उम्मीदवारी का चुनाव हार गए। इसमें डोनाल्ड ट्रम्प ने भारी बहुमत के साथ जीत हासिल की। CNN के मुताबिक, विवेक इस रेस में चौथे पायदान पर रहे।

तस्वीरों में खबर3 फोटो
तस्वीर भारतीय मूल के विवेक रामास्वामी है, जो रिपब्लिकन पार्टी से राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनने की रेस में खड़े हुए थे। (फाइल) - Dainik Bhaskarजिस वक्त विवेक रामास्वामी ने अपनी उम्मीवारी वापस ली, उस वक्त उनकी पत्नी और बच्चा भी उनके साथ मौजूद था।फुटेज डोनाल्ड ट्रम्प के राष्ट्रपति चुनाव के लिए बनाए गए कैंपेन वीडियो का है। (क्रेडिट- डोनाल्ड ट्रम्प, ट्रुथ सोशल)

विवेक रामास्वामी ने राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनने की रेस से बाहर निकलते हुए कहा कि मेरे राष्ट्रपति बनने का कोई रास्ता नहीं है, इसलिए मैं अपना कैंपेन खत्म करता हूं। न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, विवेक रामास्वामी कल ट्रम्प के साथ अमेरिका के न्यू हैम्पशायर में रैली करेंगे।

ट्रम्प ने रामास्वामी को फ्रॉड कहा था
आयोवा के चुनावों में दूसरे नंबर पर फ्लोरिडा के गवर्नर रॉन डी-सेंटिस और तीसरे नंबर पर भारतीय मूल की निक्की हेली रहीं। इससे पहले आयोवा में वोटिंग शुरू होने के आधे घंटे के अंदर ही मीडिया रिपोर्ट्स में ट्रम्प की जीत घोषित कर दी गई थी।

आयोवा राज्य में उम्मीदवारी के लिए चुनाव प्रचार के दौरान ट्रम्प ने विवेक रामास्वामी पर जमकर निशाना साधा था। ट्रम्प ने विवेक रामास्वामी को सीधे-सीधे फ्रॉड और ठग करार दिया था। एक बयान में डोनाल्ड ट्रम्प ने अपने समर्थकों को रामास्वामी का साथ देने के खिलाफ चेतावनी भी दी थी। ट्रम्प ने कहा था कि विवेक को वोट देना विपक्षी पार्टी को वोट देने जैसा होगा।

‘भगवान ने ट्रम्प को अमेरिका के लिए बनाया’
ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर अपना नया कैंपेन वीडियो रिलीज किया। इसमें कहा गया है कि अमेरिका का ध्यान रखने के लिए भगवान ने ट्रम्प को बनाया है। सोशल मीडिया कैंपेन के 3 मिनट के वीडियो में कहा जा रहा है-14 जून 1964 को भगवान ने सोचा मुझे एक केयर टेकर की जरूरत है।

भगवान ने कहा मुझे एक मजबूत और साहसी इंसान की जरूरत है। जो भेड़ियों से न डरे। फिर उन्होंने हमें ट्रम्प को दिया।वीडियो में ट्रम्प के बचपन की तस्वीर लगी है। इसके बाद उन्हें चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मिलता दिखाया गया है।

अमेरिका के ओहायो में जन्मे रामास्वामी
38 साल के विवेक रामास्वामी का जन्म ओहायो में हुआ। उनके माता-पिता भारत के अप्रवासी थे। विवेक ने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की। येल में पढ़ाई के दौरान ही उनकी मुलाकात अपूर्वा से हुई। दोनों ने साल 2015 में शादी कर ली।

2014 में उन्होंने अपनी खुद की बायोटेक कंपनी, रोइवंत साइंसेज की स्थापना की, जिसने उन दवाओं के लिए बड़ी कंपनियों से पेटेंट खरीदे। रामास्वामी ने 2021 में CEO पद से इस्तीफा दे दिया था।

आयोवा में ट्रम्प का चुनाव जीतना अहम क्यों?
4 क्रिमिनल केस और 2 अमेरिकी राज्यों में राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी की रेस से बाहर होने के बाद भी डोनाल्ड ट्रम्प पहला चुनाव जीत लिया है। अलजजीरा के मुताबिक, आयोवा रिपब्लिकन नेशनल कनवेंशन का सिर्फ 1.6% ही है। यानी चुनाव के लिहाज से यह बहुत बड़ा राज्य नहीं है।

लेकिन ट्रम्प ने यहां बड़े अंतर से जीत दर्ज की है। यहां 51% मतदान ट्रम्प के पक्ष में हुई, जबकि दूसरे नंबर पर रहे डी-सेंटिस को सिर्फ 21.2% ही वोट मिले। इससे यह ,साबित होता है कि अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए रिपब्लिकन पार्टी अब भी ट्रम्प पर दांव खेल रही है।

2 अमेरिकी राज्यों ने ट्रम्प को अयोग्य घोषित किया
इससे पहले पिछले महीने अमेरिका राज्य कोलोराडो और मेन की अदालतों ने ट्रम्प को राष्ट्रपति चुनाव के लिए अयोग्य घोषित कर दिया था। ट्रम्प ने इस फैसले के खिलाफ अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट में अपील भी की है। अगर SC राज्य की अदालतों का फैसला बरकरार रखती है, तो ट्रम्प इन 2 राज्यों से चुनाव नहीं लड़ पाएंगे।

इसके अलावा ट्रम्प पर पोर्न स्टार को पैसे देकर चुप कराने, कैपिटल हिंसा, व्हाइट हाउस से खुफिया दस्तावेज घर ले जाने और 2020 में जॉर्जिया के चुनाव में धोखाधड़ी के मामले में 4 क्रिमिनल केस दर्ज हैं। साथ ही कई दूसरे मामलों में भी ट्रम्प पर करीब 19 केस चल रहे हैं। इनमें से आधे मामलों में उन पर राष्ट्रपति रहते हुए गलत आचरण के आरोप हैं।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
ट्रम्प ने इज़राइल के PM नेतन्याहू को पुनः चुनाव में समर्थन दियाWorldट्रम्प ने इज़राइल के PM नेतन्याहू को पुनः चुनाव में समर्थन दिया 3 दिन पहलेट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असरIndia Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 3 दिन पहलेलंदन में भारतीय प्रवासी ने मोदी सरकार का समर्थन करते हुए काउंटर-प्रदर्शन कियाWorldलंदन में भारतीय प्रवासी ने मोदी सरकार का समर्थन करते हुए काउंटर-प्रदर्शन किया 5 दिन पहलेईरान ने सऊदी के हूथी उकसाने के आरोप को ‘अविश्वसनीय’ कहाWorldईरान ने सऊदी के हूथी उकसाने के आरोप को ‘अविश्वसनीय’ कहा 5 दिन पहलेमुकदमा: भारतीय नागरिक को अमेरिकी चुनाव में अवैध मतदान के लिए गिरफ्तारWorldमुकदमा: भारतीय नागरिक को अमेरिकी चुनाव में अवैध मतदान के लिए गिरफ्तार 5 दिन पहले31 वर्षीय भारतीय मूल के व्यक्ति ने शिकागो में पत्नी को हत्या कीWorld31 वर्षीय भारतीय मूल के व्यक्ति ने शिकागो में पत्नी को हत्या की 6 दिन पहलेओरेगन के स्कूल में शूटर की हत्या, 4 मौतें, 16 वर्षीय संदिग्ध माराWorldओरेगन के स्कूल में शूटर की हत्या, 4 मौतें, 16 वर्षीय संदिग्ध मारा 6 दिन पहलेट्रम्प ने फोर्ट हड शूटर की फायरिंग स्क्वाड निष्पादन का लाइवस्ट्रीम योजना रद्द कीWorldट्रम्प ने फोर्ट हड शूटर की फायरिंग स्क्वाड निष्पादन का लाइवस्ट्रीम योजना रद्द की 6 दिन पहले
रूस ने जापानी पत्रकार को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार कियाWorldरूस ने जापानी पत्रकार को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया 8 दिन पहलेAnthropic ने चेतावनी दी: AI घर के उपकरणों पर स्वयं प्रतिकृति बना सकता हैWorldAnthropic ने चेतावनी दी: AI घर के उपकरणों पर स्वयं प्रतिकृति बना सकता है 8 दिन पहलेहुमैउन कोबिर का ब्रिटिश पासपोर्ट पर लंदन यात्राWorldहुमैउन कोबिर का ब्रिटिश पासपोर्ट पर लंदन यात्रा 9 दिन पहलेएलोन मस्क बन गए सबसे बड़े यूएस मिडटर्म दाता, 276 मिलियन डॉलर दानWorldएलोन मस्क बन गए सबसे बड़े यूएस मिडटर्म दाता, 276 मिलियन डॉलर दान 9 दिन पहलेसऊदी ने हौथी हमलों पर गंभीर जवाब की वादा किया, 18 मौतेंWorldसऊदी ने हौथी हमलों पर गंभीर जवाब की वादा किया, 18 मौतें 9 दिन पहलेतुला की ‘मॉडल पुलिस अधिकारी’ पर 2,00,000 रूबल रिश्वत का आरोप, गिरफ्तारWorldतुला की ‘मॉडल पुलिस अधिकारी’ पर 2,00,000 रूबल रिश्वत का आरोप, गिरफ्तार 9 दिन पहलेरॉस्तोव ऑइल टर्मिनल पर यूक्रेन ड्रोन हमले के बाद तीसरा दिन जलता हुआWorldरॉस्तोव ऑइल टर्मिनल पर यूक्रेन ड्रोन हमले के बाद तीसरा दिन जलता हुआ 9 दिन पहलेसऊदी-हौथी युद्ध लाइव: ड्रोन व मिसाइल खतरे पर सऊदी गठबंधन की प्रतिक्रियाWorldसऊदी-हौथी युद्ध लाइव: ड्रोन व मिसाइल खतरे पर सऊदी गठबंधन की प्रतिक्रिया 10 दिन पहले
यूएस ने मुंबई की दो कंपनियों और पाँच भारतीयों पर इरानी तेल व्यापार प्रतिबंध लगाएWorldयूएस ने मुंबई की दो कंपनियों और पाँच भारतीयों पर इरानी तेल व्यापार प्रतिबंध लगाए 13 दिन पहलेTCS ने कहा, US PERM निलंबन से भर्ती पर असर नहीं, 15,000 नौकरियाँWorldTCS ने कहा, US PERM निलंबन से भर्ती पर असर नहीं, 15,000 नौकरियाँ 13 दिन पहलेएलोन मस्क फिर से ट्रिलियनियर, खुद को निचे धकेलते हुएIndia Newsएलोन मस्क फिर से ट्रिलियनियर, खुद को निचे धकेलते हुए 16 दिन पहलेOpenAI ने EU में टेक्स्ट वॉटरमार्क जोड़कर AI एक्ट का पालन कियाIndia NewsOpenAI ने EU में टेक्स्ट वॉटरमार्क जोड़कर AI एक्ट का पालन किया 16 दिन पहलेBLF की नई महिला स्ट्राइक फोर्स: बॉलचिस्तान में हाईवे पर हमलाWorldBLF की नई महिला स्ट्राइक फोर्स: बॉलचिस्तान में हाईवे पर हमला 16 दिन पहलेट्रम्प ने टैक्सपेयर फंड से हटकर मिडटर्म विज्ञापनों का खर्च स्वयं उठायाWorldट्रम्प ने टैक्सपेयर फंड से हटकर मिडटर्म विज्ञापनों का खर्च स्वयं उठाया 16 दिन पहलेट्रंप ने बताया: यूक्रेन के रिफ़ाइनरी हमले पेट्रोल की कीमत बढ़ा रहे हैंWorldट्रंप ने बताया: यूक्रेन के रिफ़ाइनरी हमले पेट्रोल की कीमत बढ़ा रहे हैं 16 दिन पहलेरूस ने एस्टोनिया की सीमा पर सैनिक बदलाव को कम करके दिखायाWorldरूस ने एस्टोनिया की सीमा पर सैनिक बदलाव को कम करके दिखाया 16 दिन पहले
↑