देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsWorld
दुनिया 4 बार पढ़ी गई

भारत-फिलिपींस में नौसैनिक युद्धाभ्यास से चीन नाराज:कहा- हमारे मामले में तीसरा देश दखल न दे; फिलपींस चीनी क्षेत्र में घुसपैठ कर रहा

तस्वीर भारत और फिलिपींस के बीच हुई नेवल एक्सरसाइज की है। इसमें INS कदमत और फिलिपींस का BRP रेमन अल्कराज जहाज नजर आ रहा है। भारत और फिलिपीन्स के बीच साउथ चाइना सी में नेवल एक्सरसाइज पर चीन ने आपत्ति जताई है।

Abhishek Raghuvanshi29 दिसंबर 2023 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

भारत और फिलिपीन्स के बीच साउथ चाइना सी में नेवल एक्सरसाइज पर चीन ने आपत्ति जताई है। चीन के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कोल वु कियान ने कहा है कि दो देशों के बीच रक्षा सहयोग से किसी तीसरे देश की शांति को नुकसान नहीं पहुंचना चाहिए।

चीनी मीडिया की तरफ से पूछे गए एक सवाल के जवाब में कियान ने कहा- चीन और फिलिपींस के बीच समुद्री विवाद में किसी तीसरे देश को दखल देने का हक नहीं है। हम अपने देश की सुरक्षा और समुद्री अधिकारों के लिए जरूरी कदम उठाता रहेगा।

तस्वीरों में खबर3 फोटो
तस्वीर भारत और फिलिपींस के बीच हुई नेवल एक्सरसाइज की है। इसमें INS कदमत और फिलिपींस का BRP रेमन अल्कराज जहाज नजर आ रहा है। - Dainik Bhaskarफुटेज में चीन के कोस्ट गार्ड का जहाज वॉटर कैनन से दूसरे जहाज पर पानी डालता दिख रहा है। (ये विजुअल्स फिलीपींस ने साझा किए थे।)फिलीपींस के कोस्ट गार्ड ने 26 सितंबर को स्कारबोरो शोल इलाके में चीन की तरफ से लगाए गए फ्लोटिंग बैरियर को हटा दिया था।

फिलिपीन्स और भारत की नेवी ने इस महीने युद्धाभ्यास किया था। इसमें भारत की तरफ से INS कदमत और फिलिपींस की तरफ से BRP रेमन अल्कराज जहाज ने हिस्सा लिया था। वहीं कुछ दिन पहले चीनी कोस्ट गार्ड्स पर फिलिपीन्स के जहाजों पर वॉटर कैनन से हमला करने का आरोप लगा था।

इस पर सवाल के जवाब में चीनी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा- ये आरोप झूठे हैं। उन्होंने दावा किया कि चीन की तरफ से लगातार चेतावनी के बावजूद फिलिपींस हमारे क्षेत्र में घुसपैठ कर रहा है।

चीन बोला- फिलिपींस ने हमारे जहाज को तबाह किया
कियान ने कहा- फिलिपीन्स का जहाज हमारे कोस्ट गार्ड शिप से टकराया, जिससे हमारा जहाज तबाह हो गया। इस तरह की हरकत बेहद खतरनाक और गैर-जिम्मेदाराना है। इन हरकतों की वजह से ही कानून के दायरे में रहते हुए हमारे कोस्ट गार्ड को जरूरी कदम उठाने पड़े, जो पूरी तरह से सही है।

मामले पर अमेरिका की तरफ से जताए गए विरोध पर चीन ने कहा- हम इस तरह की बयानबाजी को बढ़ावा नहीं देते हैं। फिलिपीन्स जिस क्षेत्र को अपना बताता है, वो चीन का हिस्सा है। अमेरिका उन्हें हमारे खिलाफ भड़काने का काम कर रहा है।

दरअसल दिसंबर के शुरुआती हफ्ते में दक्षिण चीन सागर में चीन के कॉस्ट गार्ड्स ने फिलिपींस के जहाजों पर हमला किया था। उन्होंने मछुआरों के जहाज पर वाटर कैनन चलाई थी। चीन ने पहले जहाजों की घेराबंदी की, फिर पानी से हमला किया था। फिलिपींस ने चीन की इस अवैध और आक्रामक कार्रवाई की निंदा की थी।

साउथ चाइना सी में चीन की दादागिरी नई नहीं
साउथ चाइना सी में फिलीपींस और चीन के बीच इस तरह का टकराव पहले भी कई बार हुआ है। इस साल भी दोनों देशों के बीच जनवरी से तनातनी जारी है।

26 सितंबर: बीजिंग ने साउथ चाइना सी में फिलीपींस के मछली पकड़ने वाले जहाजों को रोकने के लिए स्कारबोरो शोल इलाके में फ्लोटिंग बैरियर लगाए थे। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, चीन ने फिलीपींस से करीब 200 किमी दूर स्थित स्कारबोरो शोल में लैगून के एंट्री गेट पर 300 मीटर लंबा बैरियर लगाया गया था। सितंबर में फिलिपींस ने इस बैरियर को तोड़ दिया।

अगस्त 2023: चीन के कोस्टगार्ड ने फिलीपींस की मिलिट्री सप्लाई बोट पर वॉटर कैनन से वार कर दिया था। अलजजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक घटना शनिवार को हुई जब फिलीपींस की बोट अपने सैनिकों के लिए खाना लेकर जा रही थी।

फरवरी 2023: साउथ चाइना सी के विवादित हिस्से में घूम रहे एक फिलीपींस कोस्ट गार्ड के प्लेन को चीन के रेडियो ऑपरेटर ने धमकी दी थी। रेडियो ऑपरेटर ने 3500 फीट नीचे कोस्ट गार्ड के वेसल से अनाउंस करते हुए कहा था- यहां से तुरंत निकल जाओ।

जनवरी 2023: फिलीपींस ने कहा था कि चीन ने एक लेजर लाइट से उनके वेसल को रोकने की कोशिश की। इससे फिलीपींस के जहाज में सवार चालक दल को दिखना बंद हो गया था। फिलीपींस ने कहा था कि चीन ने ऐसा जानबूझ कर किया था। जो साउथ चाइना सी में उनके अधिकारों का उल्लंघन है।

पूरे साउथ चाइना सी पर चीन का दावा
चीन हमेशा से साउथ चाइना सी के लगभग पूरे हिस्से पर अपना दावा करता रहा है। इसके लिए वो 5 छोटे देशों को अक्सर परेशान करता है। इनमें फिलीपींस, वियतनाम, मलेशिया, ताईवान और ब्रुनेई शामिल हैं। ये सभी देश साउथ चाइना सी को अपना बताते हैं। चीन ने इस क्षेत्र में कई आर्टिफिशयल आईलैंड बना लिए हैं। इस क्षेत्र में चीन ने कई सैन्य ठिकाने भी तैयार कर लिए हैं।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
ट्रम्प को 11 दिसंबर तक डिफ़ैमेशन केस में गवाही देने का आदेशWorldट्रम्प को 11 दिसंबर तक डिफ़ैमेशन केस में गवाही देने का आदेश 10 घंटे पहलेट्रंप ने इल्हान ओमार से तुरंत इस्तीफा मांगते हुए फर्जी नाम का आरोप लगायाWorldट्रंप ने इल्हान ओमार से तुरंत इस्तीफा मांगते हुए फर्जी नाम का आरोप लगाया 11 घंटे पहलेट्रम्प ने इज़राइल के PM नेतन्याहू को पुनः चुनाव में समर्थन दियाWorldट्रम्प ने इज़राइल के PM नेतन्याहू को पुनः चुनाव में समर्थन दिया 4 दिन पहलेट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असरIndia Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 4 दिन पहलेलंदन में भारतीय प्रवासी ने मोदी सरकार का समर्थन करते हुए काउंटर-प्रदर्शन कियाWorldलंदन में भारतीय प्रवासी ने मोदी सरकार का समर्थन करते हुए काउंटर-प्रदर्शन किया 6 दिन पहलेईरान ने सऊदी के हूथी उकसाने के आरोप को ‘अविश्वसनीय’ कहाWorldईरान ने सऊदी के हूथी उकसाने के आरोप को ‘अविश्वसनीय’ कहा 6 दिन पहलेमुकदमा: भारतीय नागरिक को अमेरिकी चुनाव में अवैध मतदान के लिए गिरफ्तारWorldमुकदमा: भारतीय नागरिक को अमेरिकी चुनाव में अवैध मतदान के लिए गिरफ्तार 6 दिन पहले31 वर्षीय भारतीय मूल के व्यक्ति ने शिकागो में पत्नी को हत्या कीWorld31 वर्षीय भारतीय मूल के व्यक्ति ने शिकागो में पत्नी को हत्या की 7 दिन पहले
2026 के अमेरिकी मध्यकालीन चुनाव में भारतीय-अमेरिकी मतदाता प्रमुख फोकसWorld2026 के अमेरिकी मध्यकालीन चुनाव में भारतीय-अमेरिकी मतदाता प्रमुख फोकस 9 दिन पहलेलुकाशेंको ने लातविया पर सीमा उल्लंघन का मंचन करने का आरोप खारिज कियाWorldलुकाशेंको ने लातविया पर सीमा उल्लंघन का मंचन करने का आरोप खारिज किया 9 दिन पहलेरूस ने जापानी पत्रकार को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार कियाWorldरूस ने जापानी पत्रकार को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया 9 दिन पहलेAnthropic ने चेतावनी दी: AI घर के उपकरणों पर स्वयं प्रतिकृति बना सकता हैWorldAnthropic ने चेतावनी दी: AI घर के उपकरणों पर स्वयं प्रतिकृति बना सकता है 9 दिन पहलेहुमैउन कोबिर का ब्रिटिश पासपोर्ट पर लंदन यात्राWorldहुमैउन कोबिर का ब्रिटिश पासपोर्ट पर लंदन यात्रा 10 दिन पहलेएलोन मस्क बन गए सबसे बड़े यूएस मिडटर्म दाता, 276 मिलियन डॉलर दानWorldएलोन मस्क बन गए सबसे बड़े यूएस मिडटर्म दाता, 276 मिलियन डॉलर दान 10 दिन पहलेसऊदी ने हौथी हमलों पर गंभीर जवाब की वादा किया, 18 मौतेंWorldसऊदी ने हौथी हमलों पर गंभीर जवाब की वादा किया, 18 मौतें 10 दिन पहलेतुला की ‘मॉडल पुलिस अधिकारी’ पर 2,00,000 रूबल रिश्वत का आरोप, गिरफ्तारWorldतुला की ‘मॉडल पुलिस अधिकारी’ पर 2,00,000 रूबल रिश्वत का आरोप, गिरफ्तार 10 दिन पहले
यूएस ने माइक्रोसॉफ्ट, इन्फोसिस, टीसीएस आदि को ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से निलंबित कियाWorldयूएस ने माइक्रोसॉफ्ट, इन्फोसिस, टीसीएस आदि को ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से निलंबित किया 14 दिन पहलेओरकूट का पुनरुद्धार? फाउंडर ने AI‑चालित सोशल मीडिया पर चुनौती दीWorldओरकूट का पुनरुद्धार? फाउंडर ने AI‑चालित सोशल मीडिया पर चुनौती दी 14 दिन पहलेयूएस ने मुंबई की दो कंपनियों और पाँच भारतीयों पर इरानी तेल व्यापार प्रतिबंध लगाएWorldयूएस ने मुंबई की दो कंपनियों और पाँच भारतीयों पर इरानी तेल व्यापार प्रतिबंध लगाए 14 दिन पहलेTCS ने कहा, US PERM निलंबन से भर्ती पर असर नहीं, 15,000 नौकरियाँWorldTCS ने कहा, US PERM निलंबन से भर्ती पर असर नहीं, 15,000 नौकरियाँ 14 दिन पहलेएलोन मस्क फिर से ट्रिलियनियर, खुद को निचे धकेलते हुएIndia Newsएलोन मस्क फिर से ट्रिलियनियर, खुद को निचे धकेलते हुए 17 दिन पहलेOpenAI ने EU में टेक्स्ट वॉटरमार्क जोड़कर AI एक्ट का पालन कियाIndia NewsOpenAI ने EU में टेक्स्ट वॉटरमार्क जोड़कर AI एक्ट का पालन किया 17 दिन पहलेBLF की नई महिला स्ट्राइक फोर्स: बॉलचिस्तान में हाईवे पर हमलाWorldBLF की नई महिला स्ट्राइक फोर्स: बॉलचिस्तान में हाईवे पर हमला 17 दिन पहलेट्रम्प ने टैक्सपेयर फंड से हटकर मिडटर्म विज्ञापनों का खर्च स्वयं उठायाWorldट्रम्प ने टैक्सपेयर फंड से हटकर मिडटर्म विज्ञापनों का खर्च स्वयं उठाया 17 दिन पहले
↑