देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsWorld
दुनिया 2 बार पढ़ी गई

भारत आ रहे जहाज पर हमले की जांच करेगी नौसेना:आज मुंबई पहुंचेगा टैंकर; अमेरिका का दावा- ईरान से दागा गया था ड्रोन

एमवी केम प्लूटो को मुंबई लाता हुआ कोस्ट गार्ड का जहाज ICGS विक्रम भारतीय नौसेना हिंद महासागर से भारत आ रहे जहाज पर हमले की जांच करेगी।

Abhishek Raghuvanshi25 दिसंबर 2023 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

भारतीय नौसेना हिंद महासागर से भारत आ रहे जहाज पर हमले की जांच करेगी। शनिवार को हुए ड्रोन अटैक के बाद एमवी केम प्लूटो नाम का जहाज आज मुंबई के तट पर पहुंचेगा। ड्रोन अटैक से जहाज में आग लगने के बाद इसे ऑपरेट करने में क्रू को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था।

इसके चलते केम प्लूटो को भारतीय तट रक्षक दल का एक जहाज गाइड कर रहा है। रक्षा मंत्रालय के मुताबिक जहाज के मुंबई पहुंचने के बाद नौसेना के विस्फोटक आयुध निपटान दल (नेवल एक्सपलोसिव ऑर्डनेंस डिस्पोजल) की एक टीम जहाज के उस हिस्से का जायजा लेगी जहां अटैक हुआ और उसे साफ भी करेगी।

तस्वीरों में खबर4 फोटो
एमवी केम प्लूटो को मुंबई लाता हुआ कोस्ट गार्ड का जहाज ICGS विक्रम - Dainik Bhaskarलाल सागर में हूतियों के हमले के बाद एक जहाज में लगी आग को देखा जा सकता है।यह वीडियो महीनेभर पहले हूती संगठन ने जारी किया था, इसमें उसके लड़ाके जहाज को हाइजैक करते नजर आ रहे हैं।

ईरान की जमीन से हमला
अमेरिका के रक्षा मंत्रालय पेंटागन ने दावा किया है कि शनिवार को भारत आ रहे जहाज पर हमला न सिर्फ ईरानी ड्रोन से हुआ बल्कि वो ड्रोन भी ईरान से ही दागा गया था। मैरीटाइम कंपनी ऑम्ब्रे के मुताबिक ये पहला ऐसा हमला है जो सीधे ईरान की तरफ से किया गया है।

वहीं, अमेरिका जो अब तक ईरान पर हूतियों का समर्थन करने के आरोप लगा रहा था उसने अब सीधे ईरान पर हमले के आरोप लगाए हैं। इस आरोप पर ईरान ने अभी तक कुछ नहीं कहा है। वहीं, हूती विद्रोहियों ने चेतावनी दी है कि अगर अमेरिका ने इलाके में अपनी मनमानी रोकी नहीं तो लाल सागर जल उठेगा।

हूतियों की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि यमन की नेवी लाल सागर में पैट्रोलिंग कर रही थी तभी एक अमेरिकी युद्ध पोत ने हमले करना शुरू कर दिया। इस बीच गलती से एक मिसाइल से गेबन देश के एक जहाज के नजदीक विस्फोट हो गया। जो रूस की तरफ से आ रही था। लाल सागर में जहाजों की आवाजाही पर जो असर पड़ा है वो अमेरिका के दबदबे का नतीजा है जो बिना किसी अधिकार के अपने साथियों के साथ इस इलाके में मौजूद हैं।

एक दिन में भारतीय क्रू मेंबर्स वाले 2 जहाजों पर हमला 23 दिसंबर सुबह 10 बजे एमवी केम प्लूटो पर हुए हमले के बाद शाम को भारतीय क्रू मेंबर्स वाले एक और जहाज पर हमला हुआ। इसमें 25 भारतीय मौजूद थे। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, गेबन फ्लैग वाले ऑयल टैंकर का नाम M/V साईबाबा पर ड्रोन से हमला हुआ। इंडियन नेवी ने बताया है कि सभी लोग सुरक्षित हैं।

दोनों जहाजों के बारे में जानें

1. एमवी केम प्लूटो

हिंद महासागर में शनिवार (23 दिसंबर) को भारत आ रहे मालवाहक जहाज पर हमला ईरानी ड्रोन से किया गया था। ये सऊदी अरब से भारत आ रहा था। इस जहाज पर शनिवार सुबह 10 बजे हमला हुआ था। उस समय जहाज अमेरिका के संपर्क में था। केम प्लूटो जहाज पर जब हमला हुआ, तब यह भारत के समुद्र तट से 370 किलोमीटर की दूरी पर था।

हमले की जानकारी मिलने के बाद नेवी ने शिप को ट्रैक किया। साथ ही उसे एस्कॉर्ट करने के लिए वॉरशिप भेजा। इस जहाज पर 20 भारतीय मौजूद थे।

2. एमवी साईबाबा
अमेरिकी मिलिट्री ने कहा था कि शनिवार को रात करीब 10:30 बजे हूती विद्रोहियों ने लाल सागर में भारत के झंडे वाले गेबन के एक ऑयल टैंकर M/V साईंबाबा पर भी ड्रोन से हमला किया। हालांकि, भारतीय नेवी ने इस बात को खारिज कर दिया है कि जहाज भारत के झंडे वाला था। अटैक यमन के सलीफ बंदरगाह से करीब 45 समुद्री मील दक्षिण-पश्चिम में बाब अल-मंडब स्ट्रेट के पास हुआ। अमेरिकी मिलिट्री ने बताया कि हमले की सूचना मिलते ही उन्होंने अपने वॉरशिप USS लबून को घटनास्थल पर भेजा।​​​​​​ ​

दोनों हमलों की लोकेशन

हूती विद्रोहियों ने महीनेभर पहले कार्गो शिप हाईजैक किया था
पिछले चार हफ्तों में हूतियों ने लाल सागर और उसके आसपास 100 से ज्यादा हमले किए हैं। करीब एक महीने पहले हूती विद्रोहियों ने लाल सागर में एक कार्गो शिप गैलेक्सी लीडर को हाईजैक कर लिया था। यह जहाज तुर्किये से भारत आ रहा था। हूती विद्रोहियों ने इसे इजराइली जहाज समझ कर हाईजैक किया था।

वारदात से पहले हूती समूह ने इजराइली जहाजों पर हमले की चेतावनी दी थी। हूती विद्रोहियों के एक स्पोक्सपर्सन ने कहा कि इजराइल की तरफ से चलने वाले सभी जहाजों को निशाना बनाया जाएगा।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
ट्रम्प को 11 दिसंबर तक डिफ़ैमेशन केस में गवाही देने का आदेशWorldट्रम्प को 11 दिसंबर तक डिफ़ैमेशन केस में गवाही देने का आदेश 13 घंटे पहलेट्रंप ने इल्हान ओमार से तुरंत इस्तीफा मांगते हुए फर्जी नाम का आरोप लगायाWorldट्रंप ने इल्हान ओमार से तुरंत इस्तीफा मांगते हुए फर्जी नाम का आरोप लगाया 13 घंटे पहलेट्रम्प ने इज़राइल के PM नेतन्याहू को पुनः चुनाव में समर्थन दियाWorldट्रम्प ने इज़राइल के PM नेतन्याहू को पुनः चुनाव में समर्थन दिया 4 दिन पहलेट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असरIndia Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 4 दिन पहलेलंदन में भारतीय प्रवासी ने मोदी सरकार का समर्थन करते हुए काउंटर-प्रदर्शन कियाWorldलंदन में भारतीय प्रवासी ने मोदी सरकार का समर्थन करते हुए काउंटर-प्रदर्शन किया 6 दिन पहलेईरान ने सऊदी के हूथी उकसाने के आरोप को ‘अविश्वसनीय’ कहाWorldईरान ने सऊदी के हूथी उकसाने के आरोप को ‘अविश्वसनीय’ कहा 6 दिन पहलेमुकदमा: भारतीय नागरिक को अमेरिकी चुनाव में अवैध मतदान के लिए गिरफ्तारWorldमुकदमा: भारतीय नागरिक को अमेरिकी चुनाव में अवैध मतदान के लिए गिरफ्तार 6 दिन पहले31 वर्षीय भारतीय मूल के व्यक्ति ने शिकागो में पत्नी को हत्या कीWorld31 वर्षीय भारतीय मूल के व्यक्ति ने शिकागो में पत्नी को हत्या की 7 दिन पहले
2026 के अमेरिकी मध्यकालीन चुनाव में भारतीय-अमेरिकी मतदाता प्रमुख फोकसWorld2026 के अमेरिकी मध्यकालीन चुनाव में भारतीय-अमेरिकी मतदाता प्रमुख फोकस 9 दिन पहलेलुकाशेंको ने लातविया पर सीमा उल्लंघन का मंचन करने का आरोप खारिज कियाWorldलुकाशेंको ने लातविया पर सीमा उल्लंघन का मंचन करने का आरोप खारिज किया 9 दिन पहलेरूस ने जापानी पत्रकार को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार कियाWorldरूस ने जापानी पत्रकार को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया 9 दिन पहलेAnthropic ने चेतावनी दी: AI घर के उपकरणों पर स्वयं प्रतिकृति बना सकता हैWorldAnthropic ने चेतावनी दी: AI घर के उपकरणों पर स्वयं प्रतिकृति बना सकता है 9 दिन पहलेहुमैउन कोबिर का ब्रिटिश पासपोर्ट पर लंदन यात्राWorldहुमैउन कोबिर का ब्रिटिश पासपोर्ट पर लंदन यात्रा 10 दिन पहलेएलोन मस्क बन गए सबसे बड़े यूएस मिडटर्म दाता, 276 मिलियन डॉलर दानWorldएलोन मस्क बन गए सबसे बड़े यूएस मिडटर्म दाता, 276 मिलियन डॉलर दान 10 दिन पहलेसऊदी ने हौथी हमलों पर गंभीर जवाब की वादा किया, 18 मौतेंWorldसऊदी ने हौथी हमलों पर गंभीर जवाब की वादा किया, 18 मौतें 10 दिन पहलेतुला की ‘मॉडल पुलिस अधिकारी’ पर 2,00,000 रूबल रिश्वत का आरोप, गिरफ्तारWorldतुला की ‘मॉडल पुलिस अधिकारी’ पर 2,00,000 रूबल रिश्वत का आरोप, गिरफ्तार 10 दिन पहले
यूएस ने माइक्रोसॉफ्ट, इन्फोसिस, टीसीएस आदि को ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से निलंबित कियाWorldयूएस ने माइक्रोसॉफ्ट, इन्फोसिस, टीसीएस आदि को ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से निलंबित किया 14 दिन पहलेओरकूट का पुनरुद्धार? फाउंडर ने AI‑चालित सोशल मीडिया पर चुनौती दीWorldओरकूट का पुनरुद्धार? फाउंडर ने AI‑चालित सोशल मीडिया पर चुनौती दी 14 दिन पहलेयूएस ने मुंबई की दो कंपनियों और पाँच भारतीयों पर इरानी तेल व्यापार प्रतिबंध लगाएWorldयूएस ने मुंबई की दो कंपनियों और पाँच भारतीयों पर इरानी तेल व्यापार प्रतिबंध लगाए 14 दिन पहलेTCS ने कहा, US PERM निलंबन से भर्ती पर असर नहीं, 15,000 नौकरियाँWorldTCS ने कहा, US PERM निलंबन से भर्ती पर असर नहीं, 15,000 नौकरियाँ 14 दिन पहलेएलोन मस्क फिर से ट्रिलियनियर, खुद को निचे धकेलते हुएIndia Newsएलोन मस्क फिर से ट्रिलियनियर, खुद को निचे धकेलते हुए 17 दिन पहलेOpenAI ने EU में टेक्स्ट वॉटरमार्क जोड़कर AI एक्ट का पालन कियाIndia NewsOpenAI ने EU में टेक्स्ट वॉटरमार्क जोड़कर AI एक्ट का पालन किया 17 दिन पहलेBLF की नई महिला स्ट्राइक फोर्स: बॉलचिस्तान में हाईवे पर हमलाWorldBLF की नई महिला स्ट्राइक फोर्स: बॉलचिस्तान में हाईवे पर हमला 17 दिन पहलेट्रम्प ने टैक्सपेयर फंड से हटकर मिडटर्म विज्ञापनों का खर्च स्वयं उठायाWorldट्रम्प ने टैक्सपेयर फंड से हटकर मिडटर्म विज्ञापनों का खर्च स्वयं उठाया 17 दिन पहले
↑