देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsWorld
दुनिया 0 बार पढ़ी गई

गाजा के ICU में नवजात मरकर सड़ गए:शवों पर कीड़े-मक्खियां रेंग रहे, बेड पर पड़ी दूध की बोतल; इजराइल ने खाली कराया था अस्पताल

गाजा के अल-नासेर अस्पताल में लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर मौजूद 4 नवजातों की मौत हो गई। इनके शव अब बेड पर सड़ रहे हैं। गाजा के अल-नासेर अस्पताल से दिल-दहला देने वाली तस्वीरें सामने आई हैं।

Abhishek Raghuvanshi9 दिसंबर 2023 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

गाजा के अल-नासेर अस्पताल से दिल-दहला देने वाली तस्वीरें सामने आई हैं। CNN की रिपोर्ट के मुताबिक, इस अस्पताल में लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर मौजूद करीब 4 नवजातों की मौत हो गई। इसके बाद इनके शव यहां रखे-रखे सड़ना शुरू हो गए। बच्चों के बेड पर अब भी दूध की बोतल और डायपर पड़े हुए हैं।

इसमें करीब 4 नवजातों के सड़ हुए शव नजर आए। कुछ के शवों में अब भी अस्पताल की मशीनों के तार जुड़े हुए हैं। उनके शरीर पर मक्खियां और कीड़े रेंगते नजर आए।

तस्वीरों में खबर11 फोटो

दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गाजा के अस्पतालों में फ्यूल और दूसरी सप्लाई की कमी थी। इस बीच इजराइल की वॉर्निंग को देखते हुए डॉक्टर इन बच्चों को वहीं छोड़कर चले गए। इस बात की फिलहाल पुष्टि नहीं हुई है कि बेड के पास मौजूद ऑक्सीजन सिलेंडर काम कर रहा था या नहीं।

बता दें कि सीजफायर से पहले अल-नासेर अस्पताल के पास इजराइली सेना और हमास के बीच मुठभेड़ तेज हो गई थी। IDF ने दावा किया था कि हमास के लड़ाके अस्पताल के नीचे सुरंगों में छिपे थे। यहीं से वो ऑपरेट कर रहे थे।

गाजा की सबसे पुरानी मस्जिद पर हमला, अब तक 104 मस्जिदें तबाह
इजराइली सेना ने शुक्रवार देर रात गाजा की सबसे पुरानी ओमारी मस्जिद पर हमला किया। इससे मस्जिद का बड़ा हिस्सा तबाह हो गया। BBC के मुताबिक इस मस्जिद को 7वीं सदी में बनाया गया था। इस हमले के बाद हमास ने UNESCO से ऐतिहासिक इमारतों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की बात कही है।

गाजा में अब तक 104 मस्जिदें तबाह हो चुकी हैं। वहीं, पिछले 24 घंटों में गाजा में करीब 310 फिलिस्तीनियों की मौत हो गई। इजराइली सेना को गाजा के एक स्कूल के क्लासरूम के नीचे सुरंगें मिली हैं। उधर, UNSC में सीजफायर का प्रस्ताव खारिज हो गया।

अमेरिका ने इसके खिलाफ शुक्रवार को वीटो का इस्तेमाल किया। दरअसल, अमेरिका का कहना है कि सीजफायर से हमास को फायदा होगा और वो हमले के लिए हथियार जुटा लेंगे। यह प्रस्ताव UAE ने पेश किया था।

सुरंग मस्जिद तक जाती है
इजराइली सेना शेजैया शहर में रेड कर रही थी। तभी एक स्कूल के अंदर हमास आतंकी उनसे भिड़ गए। यहां गोलीबारी के बाद सेना को क्लासरूम के नीचे सुरंगें मिलीं। सेना का कहना है कि एक सुरंग पास बनी एक मस्जिद तक जाती है। आतंकी स्कूल और मस्जिदों से हमला कर रहे हैं। जंग में अब तक 200 से ज्यादा स्कूल-कॉलेज तबाह हुए हैं।

जंग में आंखें गंवा रहे इजराइली सैनिक
7 अक्टूबर को शुरू हुई जंग में कई इजराइली सैनिक आंखें गंवा चुके हैं। इसके अलावा कुछ सैनिकों को गंभीर चोटें हैं। कुछ की सर्जरी की गई है। यरुशलम पोस्ट ने यह जानकारी दी है।

आंखें खराब होने की वजह क्या

  • इजराइली मीडिया हाउस केएएन के मुताबिक- गाजा में जंग लड़ने वाले कई इजराइली सैनिकों की आंखों में गंभीर जख्म पाए गए हैं। एक महीने में करीब 40 इजराइली सैनिक आंख में चोट का शिकार हुए।
  • इस रिपोर्ट के मुताबिक- इनमें से 15% सैनिक ऐसे हैं, जिन्हें एक या फिर दोनों आंखों की रोशनी गंवानी पड़ सकती है। कुछ के साथ तो यह हो भी चुका है। इसकी वजह यह है कि जंग के शुरुआती दौर में इजराइली सैनिकों ने प्रोटेक्टिव गियर खास तौर पर स्पेशल बैटल ग्लासेज का इस्तेमाल नहीं किया।
  • कुछ सैनिकों की आंखों में छर्रे लगे हैं तो कुछ ऐसे भी हैं, जिन्होंने फायरिंग के दौरान ग्लासेज नहीं पहने और गन से गोली निकलने के बाद जो जहरीला धुआं या बारूद निकलता है, वो उनकी आंखों में चला गया।
  • इजराइल के सोरोका मेडिकल सेंटर ने सैनिकों के लिए स्पेशल बैटल गियर बनाए हैं। पिछले महीने इजराइली सरकार ने कहा था- हमारे सैनिकों के पास किसी प्रोटेक्टिव गियर की कमी नहीं है।

फिलिस्तीनी प्रधानमंत्री से नाखुश नेतन्याहू
इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने साफ कर दिया है कि जंग खत्म होने के बाद फिलिस्तीन अथॉरिटी ऑर्गनाइजेशन (PLO) उन्हें मंजूर नहीं है। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि जंग के बाद गाजा की कमान फिलिस्तीन अथॉरिटी को देना मसले का हल नहीं है।

दरअसल, शुक्रवार को फिलिस्तीन के प्रधानमंत्री मोहम्मद सातायेह ने ब्लूमबर्ग को दिए इंटरव्यू में कहा था कि जंग के बाद वो गाजा का शासन संभालने के लिए तैयार हैं और इसमें हमास को भी साथ लिया जा सकता है।

सातायेह ने माना था कि बैकडोर डिप्लोमैसी के तहत गाजा में जंग के बाद के हालात को लेकर उनकी अमेरिका के साथ बातचीत जारी है। उन्होंने ये भी माना कि जंग के बाद की सरकार में हमास को सख्त शर्तों के साथ जगह दी जा सकती है।

नेतन्याहू ने इस मसले पर दो टूक जवाब दिया। कहा- जंग के बाद कोई हमास नहीं बचेगा। मैं ये भी साफ कर देना चाहता हूं कि फिलिस्तीन अथॉरिटी भी इस मसले का हल नहीं है।

हमास के सामने सख्त शर्तें रहेंगी

  • न्यूज एजेंसी ‘रॉयटर्स’ के मुताबिक- अमेरिका और फिलिस्तीन अथॉरिटी के बीच जंग के बाद गाजा के शासन से जुड़े मुद्दे पर बातचीत जारी है। फिलिस्तीन अथॉरिटी के प्रधानमंत्री मोहम्मद सातायेह ने खुद इसका खुलासा किया है।
  • इस बातचीत का सबसे अहम पहलू ये है कि किसी वक्त फिलिस्तीन अथॉरिटी का हिस्सा रहे आतंकी संगठन हमास को भी प्लान से अलग नहीं रखा गया है। हालांकि, इसके लिए उसे तमाम शर्तें माननी होंगी।
  • रिपोर्ट के मुताबिक- गाजा में जंग खत्म होने के बाद हमास को वहां के सिस्टम से पूरी तरह बाहर नहीं किया जाएगा। दरअसल, हमास को फिलिस्तीन लिबरेशन ऑर्गनाइजेशन (PLO) का जूनियर पार्टनर बनाने की तैयारी है।
  • इसके जरिए गाजा को इंडिपेंडेंट स्टेट बनाने की प्लानिंग की जा रही है। इसमें वेस्ट बैंक, गाजा, पूर्वी यरुशलम और रामल्लाह शामिल होंगे। फिलिस्तीन अथॉरिटी के प्रधानमंत्री सातायेह ने मीडिया हाउस ब्लूमबर्ग को दिए इंटरव्यू में खुद यह माना है।
  • हमास को इस प्लान से बाहर न रखने के पीछे सोच यह है कि जंग के बाद कम या ज्यादा ही सही हमास का प्रभाव गाजा में रहेगा ही। लिहाजा, उसे पूरी तरह किसी सिस्टम या प्लान से बाहर किया जाना परेशानियां पैदा कर सकता है।

तस्वीरों में गाजा के हालात…

‘अल-अक्सा फ्लड’ के खिलाफ इजराइल का ऑपरेशन ‘सोर्ड्स ऑफ आयरन’
हमास ने इजराइल पर 7 अक्टूबर को हमला किया था। उसने इजराइल के खिलाफ अपने ऑपरेशन को ‘अल-अक्सा फ्लड’ नाम दिया। इसके जवाब में इजराइल की सेना ने हमास के खिलाफ ‘सोर्ड्स ऑफ आयरन’ ऑपरेशन शुरू किया। हमास के सैन्य कमांडर मोहम्मद दीफ ने कहा था- ये हमला यरुशलम में अल-अक्सा मस्जिद को इजराइल की तरफ से अपवित्र करने का बदला है। दरअसल, इजराइली पुलिस ने अप्रैल 2023 में अल-अक्सा मस्जिद में ग्रेनेड फेंके थे।

वहीं, हमास के प्रवक्ता गाजी हामद ने अल जजीरा से कहा था- ये कार्रवाई उन अरब देशों को हमारा जवाब है, जो इजराइल के साथ करीबी बढ़ा रहे हैं। हाल ही के दिनों में मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि अमेरिका की पहल पर सऊदी अरब इजराइल को देश के तौर पर मान्यता दे सकता है।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
ट्रम्प को 11 दिसंबर तक डिफ़ैमेशन केस में गवाही देने का आदेशWorldट्रम्प को 11 दिसंबर तक डिफ़ैमेशन केस में गवाही देने का आदेश 21 घंटे पहलेट्रंप ने इल्हान ओमार से तुरंत इस्तीफा मांगते हुए फर्जी नाम का आरोप लगायाWorldट्रंप ने इल्हान ओमार से तुरंत इस्तीफा मांगते हुए फर्जी नाम का आरोप लगाया 21 घंटे पहलेट्रम्प ने इज़राइल के PM नेतन्याहू को पुनः चुनाव में समर्थन दियाWorldट्रम्प ने इज़राइल के PM नेतन्याहू को पुनः चुनाव में समर्थन दिया 4 दिन पहलेट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असरIndia Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 4 दिन पहलेलंदन में भारतीय प्रवासी ने मोदी सरकार का समर्थन करते हुए काउंटर-प्रदर्शन कियाWorldलंदन में भारतीय प्रवासी ने मोदी सरकार का समर्थन करते हुए काउंटर-प्रदर्शन किया 6 दिन पहलेईरान ने सऊदी के हूथी उकसाने के आरोप को ‘अविश्वसनीय’ कहाWorldईरान ने सऊदी के हूथी उकसाने के आरोप को ‘अविश्वसनीय’ कहा 6 दिन पहलेमुकदमा: भारतीय नागरिक को अमेरिकी चुनाव में अवैध मतदान के लिए गिरफ्तारWorldमुकदमा: भारतीय नागरिक को अमेरिकी चुनाव में अवैध मतदान के लिए गिरफ्तार 6 दिन पहले31 वर्षीय भारतीय मूल के व्यक्ति ने शिकागो में पत्नी को हत्या कीWorld31 वर्षीय भारतीय मूल के व्यक्ति ने शिकागो में पत्नी को हत्या की 7 दिन पहले
2026 के अमेरिकी मध्यकालीन चुनाव में भारतीय-अमेरिकी मतदाता प्रमुख फोकसWorld2026 के अमेरिकी मध्यकालीन चुनाव में भारतीय-अमेरिकी मतदाता प्रमुख फोकस 9 दिन पहलेलुकाशेंको ने लातविया पर सीमा उल्लंघन का मंचन करने का आरोप खारिज कियाWorldलुकाशेंको ने लातविया पर सीमा उल्लंघन का मंचन करने का आरोप खारिज किया 9 दिन पहलेरूस ने जापानी पत्रकार को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार कियाWorldरूस ने जापानी पत्रकार को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया 9 दिन पहलेAnthropic ने चेतावनी दी: AI घर के उपकरणों पर स्वयं प्रतिकृति बना सकता हैWorldAnthropic ने चेतावनी दी: AI घर के उपकरणों पर स्वयं प्रतिकृति बना सकता है 9 दिन पहलेहुमैउन कोबिर का ब्रिटिश पासपोर्ट पर लंदन यात्राWorldहुमैउन कोबिर का ब्रिटिश पासपोर्ट पर लंदन यात्रा 10 दिन पहलेएलोन मस्क बन गए सबसे बड़े यूएस मिडटर्म दाता, 276 मिलियन डॉलर दानWorldएलोन मस्क बन गए सबसे बड़े यूएस मिडटर्म दाता, 276 मिलियन डॉलर दान 10 दिन पहलेसऊदी ने हौथी हमलों पर गंभीर जवाब की वादा किया, 18 मौतेंWorldसऊदी ने हौथी हमलों पर गंभीर जवाब की वादा किया, 18 मौतें 10 दिन पहलेतुला की ‘मॉडल पुलिस अधिकारी’ पर 2,00,000 रूबल रिश्वत का आरोप, गिरफ्तारWorldतुला की ‘मॉडल पुलिस अधिकारी’ पर 2,00,000 रूबल रिश्वत का आरोप, गिरफ्तार 10 दिन पहले
यूएस ने माइक्रोसॉफ्ट, इन्फोसिस, टीसीएस आदि को ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से निलंबित कियाWorldयूएस ने माइक्रोसॉफ्ट, इन्फोसिस, टीसीएस आदि को ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से निलंबित किया 14 दिन पहलेओरकूट का पुनरुद्धार? फाउंडर ने AI‑चालित सोशल मीडिया पर चुनौती दीWorldओरकूट का पुनरुद्धार? फाउंडर ने AI‑चालित सोशल मीडिया पर चुनौती दी 14 दिन पहलेयूएस ने मुंबई की दो कंपनियों और पाँच भारतीयों पर इरानी तेल व्यापार प्रतिबंध लगाएWorldयूएस ने मुंबई की दो कंपनियों और पाँच भारतीयों पर इरानी तेल व्यापार प्रतिबंध लगाए 14 दिन पहलेTCS ने कहा, US PERM निलंबन से भर्ती पर असर नहीं, 15,000 नौकरियाँWorldTCS ने कहा, US PERM निलंबन से भर्ती पर असर नहीं, 15,000 नौकरियाँ 14 दिन पहलेएलोन मस्क फिर से ट्रिलियनियर, खुद को निचे धकेलते हुएIndia Newsएलोन मस्क फिर से ट्रिलियनियर, खुद को निचे धकेलते हुए 17 दिन पहलेOpenAI ने EU में टेक्स्ट वॉटरमार्क जोड़कर AI एक्ट का पालन कियाIndia NewsOpenAI ने EU में टेक्स्ट वॉटरमार्क जोड़कर AI एक्ट का पालन किया 17 दिन पहलेBLF की नई महिला स्ट्राइक फोर्स: बॉलचिस्तान में हाईवे पर हमलाWorldBLF की नई महिला स्ट्राइक फोर्स: बॉलचिस्तान में हाईवे पर हमला 17 दिन पहलेट्रम्प ने टैक्सपेयर फंड से हटकर मिडटर्म विज्ञापनों का खर्च स्वयं उठायाWorldट्रम्प ने टैक्सपेयर फंड से हटकर मिडटर्म विज्ञापनों का खर्च स्वयं उठाया 17 दिन पहले
↑