देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsWorld
दुनिया 16 बार पढ़ी गई

अमेरिका में धमाके के बाद घर तबाह:आरोपी ने पुलिस पर फ्लेयर गन से हमला किया; पड़ोसी बोले- हम एक घंटे तक कांप रहे थे

फुटेज आर्लिंगटन के घर में हुए धमाके का है। अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन में एक विस्फोट में पूरा घर तबाह हो गया। दरअसल, आर्लिंगटन शहर में पुलिस को एक संदिग्ध के फ्लेयर गन से फ्यारिंग की सूचना मिली थी।

Abhishek Raghuvanshi5 दिसंबर 2023 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन में एक विस्फोट में पूरा घर तबाह हो गया। दरअसल, आर्लिंगटन शहर में पुलिस को एक संदिग्ध के फ्लेयर गन से फ्यारिंग की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस सर्च वॉरंट के साथ वहां पहुंची। तभी घर में कई राउंड फायरिंग और तेज धमाका हुआ। इसके बाद वहां आग लग गई।

फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया है। धमाके में कुछ पुलिस अफसरों को हल्की चोट आई है। घर में धमाके का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना के बाद आसपास के कई लोगों को दूसरी जगह शिफ्ट किया गया है। वहीं बाकियों को घर के अंदर ही रहने की सलाह की गई है।

तस्वीरों में खबर2 फोटो
फुटेज आर्लिंगटन के घर में हुए धमाके का है। - Dainik Bhaskarविस्फोट के बाद घर में आग लग गई। हालांकि, फायर ब्रिगेड ने इस पर काबू कर लिया।

पुलिस ने 3 घंटे तक आरोपी से नेगोशिएट किया
आर्लिंगटन काउंटी पुलिस के प्रवक्ता ऐश्ले सैवेज ने कहा- हमें सोमवार को शाम करीब 4:45 बजे फ्लेयर गन से फायरिंग की सूचना मिली थी। जब हम लोकेशन पर पहुंचे तो हमने गन चलाने वाले शख्स से को-ऑपरेट करते हुए बाहर आने को कहा। लेकिन उसने फायरिंग शुरू कर दी। फिर रात करीब 8 बजे घर में विस्फोट हो गया।

जिस घर में धमाका हुआ, उसके पास रह रही एक महिला ने बताया- मुझे ऐसा लगा था जैसे मेरा घर तेजी से हिल रहा हो। पूरे घर में कांच के टुकड़े भर गए थे। मैं एक घंटे तक कांप रही थी। फिलहाल आर्लिंगटन पुलिस धमाके की जांच कर रही है। घर में धमाका करने वाले व्यक्ति की अब तक कोई जानकारी नहीं मिली है।

4 परिजनों की हत्या के बाद इमारत में आग लगाई
इससे पहले रविवार को न्यूयॉर्क में एक शख्स ने 2 बच्चों सहित 4 परिजनों की हत्या कर दी थी। हमलावर ने दो पुलिस अफसरों पर भी चाकू से हमला किया था और एक बिल्डिंग में आग लगा दी थी। हालांकि, बाद में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में हमलावर मारा गया था।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
ओरेगन के स्कूल में शूटर की हत्या, 4 मौतें, 16 वर्षीय संदिग्ध माराWorldओरेगन के स्कूल में शूटर की हत्या, 4 मौतें, 16 वर्षीय संदिग्ध मारा 8 दिन पहलेट्रम्प ने फोर्ट हड शूटर की फायरिंग स्क्वाड निष्पादन का लाइवस्ट्रीम योजना रद्द कीWorldट्रम्प ने फोर्ट हड शूटर की फायरिंग स्क्वाड निष्पादन का लाइवस्ट्रीम योजना रद्द की 8 दिन पहलेरूस ने पर्सन-टू-पर्सन क्रिप्टो ट्रेड पर प्रतिबंध 2027 मेंWorldरूस ने पर्सन-टू-पर्सन क्रिप्टो ट्रेड पर प्रतिबंध 2027 में 8 दिन पहलेEU ने रूसी नागरिकों के लिए शेंगेन वीज़ा पर सीमित वैधता पर विचार कियाWorldEU ने रूसी नागरिकों के लिए शेंगेन वीज़ा पर सीमित वैधता पर विचार किया 8 दिन पहलेटेस्ला का रोडस्टर सुपरकार: 2 सेकंड से कम में 0-60 मील/घंटाWorldटेस्ला का रोडस्टर सुपरकार: 2 सेकंड से कम में 0-60 मील/घंटा 8 दिन पहलेएलोन मस्क ने 366 मिलियन डॉलर खर्च करके रिपब्लिकन को समर्थन दियाWorldएलोन मस्क ने 366 मिलियन डॉलर खर्च करके रिपब्लिकन को समर्थन दिया 9 दिन पहले2026 के अमेरिकी मध्यकालीन चुनाव में भारतीय-अमेरिकी मतदाता प्रमुख फोकसWorld2026 के अमेरिकी मध्यकालीन चुनाव में भारतीय-अमेरिकी मतदाता प्रमुख फोकस 9 दिन पहलेलुकाशेंको ने लातविया पर सीमा उल्लंघन का मंचन करने का आरोप खारिज कियाWorldलुकाशेंको ने लातविया पर सीमा उल्लंघन का मंचन करने का आरोप खारिज किया 9 दिन पहले
पनामा ने 7.7-मैग्निट्यूड भूकंप के बाद ‘मेजर डिसास्टर’ घोषित कियाWorldपनामा ने 7.7-मैग्निट्यूड भूकंप के बाद ‘मेजर डिसास्टर’ घोषित किया 14 दिन पहलेFlydubai सह-पायलट ने 9/11 से प्रेरित होकर बेंगुरियन एयरपोर्ट पर आत्मघाती हमला योजना बनाईWorldFlydubai सह-पायलट ने 9/11 से प्रेरित होकर बेंगुरियन एयरपोर्ट पर आत्मघाती हमला योजना बनाई 14 दिन पहलेमोंटेनेग्रो ने राइबर को सुरक्षा कारणों से निष्कासित कियाWorldमोंटेनेग्रो ने राइबर को सुरक्षा कारणों से निष्कासित किया 14 दिन पहलेरूसी कब्जे वाले ओलेश्की में नागरिक भूख और बमबारी से जूझ रहेWorldरूसी कब्जे वाले ओलेश्की में नागरिक भूख और बमबारी से जूझ रहे 14 दिन पहलेमॉस्को टाइम्स को ‘अनचाहे’ के रूप में नामित, पत्रकारों पर खतराWorldमॉस्को टाइम्स को ‘अनचाहे’ के रूप में नामित, पत्रकारों पर खतरा 14 दिन पहलेरूस ने सायबेरिया प्लेग लैब मृत्यु के बाद संपर्कों की जाँच पूरी कीWorldरूस ने सायबेरिया प्लेग लैब मृत्यु के बाद संपर्कों की जाँच पूरी की 14 दिन पहलेयूएस ने माइक्रोसॉफ्ट, इन्फोसिस, टीसीएस आदि को ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से निलंबित कियाWorldयूएस ने माइक्रोसॉफ्ट, इन्फोसिस, टीसीएस आदि को ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से निलंबित किया 14 दिन पहलेओरकूट का पुनरुद्धार? फाउंडर ने AI‑चालित सोशल मीडिया पर चुनौती दीWorldओरकूट का पुनरुद्धार? फाउंडर ने AI‑चालित सोशल मीडिया पर चुनौती दी 14 दिन पहले
↑