देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsWorld
दुनिया 1 बार पढ़ी गई

इंडोनेशिया में ज्वालामुखी विस्फोट, 11 की मौत:3 किलोमीटर की ऊंचाई तक उठा राख का गुब्बार; लावा के डर से गांव खाली कराए

इंडोनेशिया में सोमवार को मारापी ज्वालामुखी में विस्फोट हो गया। इसके चलते वहां 11 पर्वतारोहियों की मौत हो गई। रेस्क्यू टीम के मुताबिक 12 लोगों की तलाश जारी है। वहीं, 49 लोगों को जिंदा बचाया गया है।

Abhishek Raghuvanshi4 दिसंबर 2023 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

इंडोनेशिया में सोमवार को मारापी ज्वालामुखी में विस्फोट हो गया। इसके चलते वहां 11 पर्वतारोहियों की मौत हो गई। रेस्क्यू टीम के मुताबिक 12 लोगों की तलाश जारी है। वहीं, 49 लोगों को जिंदा बचाया गया है। रविवार को 2,891 किलोमीटर ऊंचाई पर स्थित ज्वालामुखी ने लगभग 3 किलोमीटर की ऊंचाई तक राख फेंकी।

इससे आस-पास के इलाकों में सड़कें और गाड़ियां राख से भर गईं। सोमवार को भी एक छोटा विस्फोट होने की जानकारी है। इसके चलते रेस्क्यू ऑपरेशन को कुछ समय के लिए बंद किया गया है। मारापी का मतलब आग का पहाड़ होता है। यह सुमात्रा द्वीप पर सबसे सक्रिय ज्वालामुखी है।

तस्वीरों में खबर4 फोटो
मारापी से उठे राख के गुब्बार से कई पर्वतारोहियों का शरीर जल गया।सुमात्रा में स्कूली बच्चे मारापी वोल्केनो में हुए विस्फोट को देखते हुए।मारापी वोल्केनो में विस्फोट होने के बाद वहां से बचाई गई पर्वतारोही को अस्पताल ले जाते हुई रेस्क्यू टीम

तस्वीरों में ज्वालामुखी का विस्फोट

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पर्वत पर चढ़ाई के दो रास्ते ज्वालामुखी विस्फोट वाली जगह के नजदीक हैं, जिन्हें अब बंद कर दिया गया है। साथ ही ज्वालामुखी के मुहाने से 3 किलोमीटर दूर तक ढलान पर मौजूद गांवों को एहतियातन खाली करा लिया गया है। विस्फोट के बाद ज्वालामुखी से लावा निकलने की आशंका है। इंडोनेशियाई द्वीप समूह प्रशांत रिंग ऑफ फायर पर स्थित है, जहां महाद्वीपीय प्लेटों के मिलने से उच्च ज्वालामुखी और भूकंपीय गतिविधि होती हैं।

लोगों में बढ़ रहा ज्वालामुखी देखने का क्रेज
एन्साइक्लोपीडिया ऑफ टूरिज्म नाम की किताब के अनुसार ज्वालामुखी देखने का क्रेज लोगों के बीच हजारों साल पुराना है। इतिहासकारों के अनुसार 17वीं और 18वीं शताब्दी में यूरोप के सुपर रिच टूरिस्ट ज्वालामुखी का ग्रैंड टूर करते थे। वे इटली के विसुविअस और एटना के ज्वालामुखी को देखने जाते। लेकिन वॉलकेनो टूरिज्म 2017 में न्यूजीलैंड में ज्वालामुखी फटने के बाद चर्चा का विषय बना। इस हादसे में 16 टूरिस्ट की जान गई थी।

मार्च 2021 में आइसलैंड के गेलडिनगाडुआलूर वैली में मौजूद एक्टिव ज्वालामुखी को देखने के लिए हजारों टूरिस्ट पहुंचे।

सोशल मीडिया में इस तरह के पर्यटकों को ‘लावा का पीछा करने वाले’, कहा गया। 20 दिसंबर 2020 में हवाई में माउंट किलाऊआ फटा तो वहां 8 हजार टूरिस्ट इसे देखने पहुंचे।

ज्वालामुखी का लावा देखने के इस क्रेज के लिए बोट टूर और हेलिकॉप्टर टूर भी होते हैं। टूरिस्ट को लावा की लेक के ऊपर उड़ान भरना भी अच्छा लगता है।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
ओरेगन के स्कूल में शूटर की हत्या, 4 मौतें, 16 वर्षीय संदिग्ध माराWorldओरेगन के स्कूल में शूटर की हत्या, 4 मौतें, 16 वर्षीय संदिग्ध मारा 8 दिन पहलेट्रम्प ने फोर्ट हड शूटर की फायरिंग स्क्वाड निष्पादन का लाइवस्ट्रीम योजना रद्द कीWorldट्रम्प ने फोर्ट हड शूटर की फायरिंग स्क्वाड निष्पादन का लाइवस्ट्रीम योजना रद्द की 8 दिन पहलेरूस ने पर्सन-टू-पर्सन क्रिप्टो ट्रेड पर प्रतिबंध 2027 मेंWorldरूस ने पर्सन-टू-पर्सन क्रिप्टो ट्रेड पर प्रतिबंध 2027 में 8 दिन पहलेEU ने रूसी नागरिकों के लिए शेंगेन वीज़ा पर सीमित वैधता पर विचार कियाWorldEU ने रूसी नागरिकों के लिए शेंगेन वीज़ा पर सीमित वैधता पर विचार किया 8 दिन पहलेटेस्ला का रोडस्टर सुपरकार: 2 सेकंड से कम में 0-60 मील/घंटाWorldटेस्ला का रोडस्टर सुपरकार: 2 सेकंड से कम में 0-60 मील/घंटा 8 दिन पहलेएलोन मस्क ने 366 मिलियन डॉलर खर्च करके रिपब्लिकन को समर्थन दियाWorldएलोन मस्क ने 366 मिलियन डॉलर खर्च करके रिपब्लिकन को समर्थन दिया 9 दिन पहले2026 के अमेरिकी मध्यकालीन चुनाव में भारतीय-अमेरिकी मतदाता प्रमुख फोकसWorld2026 के अमेरिकी मध्यकालीन चुनाव में भारतीय-अमेरिकी मतदाता प्रमुख फोकस 9 दिन पहलेलुकाशेंको ने लातविया पर सीमा उल्लंघन का मंचन करने का आरोप खारिज कियाWorldलुकाशेंको ने लातविया पर सीमा उल्लंघन का मंचन करने का आरोप खारिज किया 9 दिन पहले
पनामा ने 7.7-मैग्निट्यूड भूकंप के बाद ‘मेजर डिसास्टर’ घोषित कियाWorldपनामा ने 7.7-मैग्निट्यूड भूकंप के बाद ‘मेजर डिसास्टर’ घोषित किया 14 दिन पहलेFlydubai सह-पायलट ने 9/11 से प्रेरित होकर बेंगुरियन एयरपोर्ट पर आत्मघाती हमला योजना बनाईWorldFlydubai सह-पायलट ने 9/11 से प्रेरित होकर बेंगुरियन एयरपोर्ट पर आत्मघाती हमला योजना बनाई 14 दिन पहलेमोंटेनेग्रो ने राइबर को सुरक्षा कारणों से निष्कासित कियाWorldमोंटेनेग्रो ने राइबर को सुरक्षा कारणों से निष्कासित किया 14 दिन पहलेरूसी कब्जे वाले ओलेश्की में नागरिक भूख और बमबारी से जूझ रहेWorldरूसी कब्जे वाले ओलेश्की में नागरिक भूख और बमबारी से जूझ रहे 14 दिन पहलेमॉस्को टाइम्स को ‘अनचाहे’ के रूप में नामित, पत्रकारों पर खतराWorldमॉस्को टाइम्स को ‘अनचाहे’ के रूप में नामित, पत्रकारों पर खतरा 14 दिन पहलेरूस ने सायबेरिया प्लेग लैब मृत्यु के बाद संपर्कों की जाँच पूरी कीWorldरूस ने सायबेरिया प्लेग लैब मृत्यु के बाद संपर्कों की जाँच पूरी की 14 दिन पहलेयूएस ने माइक्रोसॉफ्ट, इन्फोसिस, टीसीएस आदि को ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से निलंबित कियाWorldयूएस ने माइक्रोसॉफ्ट, इन्फोसिस, टीसीएस आदि को ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से निलंबित किया 14 दिन पहलेओरकूट का पुनरुद्धार? फाउंडर ने AI‑चालित सोशल मीडिया पर चुनौती दीWorldओरकूट का पुनरुद्धार? फाउंडर ने AI‑चालित सोशल मीडिया पर चुनौती दी 14 दिन पहले
↑