देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsWorld
दुनिया 0 बार पढ़ी गई

भूटान की जमीन हथियाने की फिराक में चीन:रिपोर्ट का दावा- ड्रैगन ने भूटान के पश्चिमी इलाके में सड़कें बनाईं, सैटेलाइट तस्वीरों में दिखा कब्जा

तस्वीर प्रतीकात्मक है। 2017 में भारत-चीन के बीच हुए डोकलाम विवाद के वक्त पश्चिमी भूटान के पास सिलिगुड़ी कॉरिडोर एक अहम रणनीतिक लोकेशन बनकर उभरा था। 5 साल बाद चीन अब भूटान के उत्तरी इलाकों पर नजर बनाए हुए है।

Abhishek Raghuvanshi3 दिसंबर 2023 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

2017 में भारत-चीन के बीच हुए डोकलाम विवाद के वक्त पश्चिमी भूटान के पास सिलिगुड़ी कॉरिडोर एक अहम रणनीतिक लोकेशन बनकर उभरा था। 5 साल बाद चीन अब भूटान के उत्तरी इलाकों पर नजर बनाए हुए है। सैटेलाइट तस्वीरों में खुलासा हुआ है कि चीन तेजी से भूटान के उत्तरी इलाकों के पास इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलप कर रहा है।

जाकरलुंग घाटी आने वाले समय में चीन के हाथों में जा सकती है। यह खुलासा ब्रिटेन के थिंक टैंक चैथम हाउस (रॉयल इंस्टीट्यूट ऑफ इंरनेशनल अफेयर्स) ने किया है। रिपोर्ट के मुताबिक भूटान बड़ी रियायत के तहत, जकारलुंग और पड़ोसी मेनचुमा घाटी दोनों में चीन की कब्जाई अपनी जमीन उसी को दे देगा।

तस्वीरों में खबर4 फोटो
तस्वीर प्रतीकात्मक है। - Dainik Bhaskar

भूटान की स्ट्रैटजी- हमें चुप रहना है
भूटान की बेयुल घाटी में चीन ने सड़कों का जाल बुना है। कई सैन्य चौकियां भी बनाई हैं। इस इलाके में ज्यादातर लोग तिब्बती बौद्ध धर्म को मानते हैं। चीन ने पहले भी भूटान के इलाकों में रोड बनाने की कोशिश की थी। हालांकि, ये ज्यादातर पश्चिमी भूटान में हो रहा था। 2017 में चीन ने दक्षिण-पश्चिम में डोकलाम में रोड बनाने की कोशिश की। यहां उनकी भारतीय सैनिकों से झड़प हुई।

रिपोर्ट के मुताबिक चीन की ताकत के आगे भूटान घुटने टेकता दिख रहा है। भूटान मामलों के जानकार तेंजिंग लामसांग का कहना है कि चीन की हरकतों पर भूटान अपनी पुरानी चुप रहने की स्ट्रैटजी पर कायम रखेगा। उनके मुताबिक भूटान दो बड़ी ताकतों (भारत-चीन) के बीच फंसा देश है।

सैटेलाइट तस्वीरों में देखें भूटान पर चीनी कब्जा

सीमा निर्धारित करेंगे चीन-भूटान
बेयुल के अलावा भूटान की मेनचुमा घाटी में भी चीन का कंस्ट्रक्शन देखा गया है। 2021 में तो कुछ समय तक इस घाटी पर चीन के कब्जे की खबरें आई थी। हालांकि, भूटान की रॉयल आर्मी ने इससे इनकार किया था। बेयुल और मेनचुमा के पास चीन की लिबरेशन आर्मी के स्टेशन भी हैं। भूटान के विदेश मंत्री टांडी दोर्जी ने बीजिंग में चीन के विदेश मंत्री से मुलाकात की थी। इसके तहत दोनों देशों ने अपनी सीमाओं को निर्धारित करने का फैसला लिया है।

पड़ोसी देश भूटान के प्रधानमंत्री लोते थेरिंग ने साल की शुरुआत में डोकलाम इलाके के विवाद को तीन देशों का विवाद करार दिया है। उनका कहना था कि डोकलाम विवाद को भारत, चीन और भूटान को मिलकर सुलझाना चाहिए, क्योंकि इस विवाद में तीनों ही देश बराबर के जिम्मेदार और हिस्सेदार हैं।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
ओरेगन के स्कूल में शूटर की हत्या, 4 मौतें, 16 वर्षीय संदिग्ध माराWorldओरेगन के स्कूल में शूटर की हत्या, 4 मौतें, 16 वर्षीय संदिग्ध मारा 8 दिन पहलेट्रम्प ने फोर्ट हड शूटर की फायरिंग स्क्वाड निष्पादन का लाइवस्ट्रीम योजना रद्द कीWorldट्रम्प ने फोर्ट हड शूटर की फायरिंग स्क्वाड निष्पादन का लाइवस्ट्रीम योजना रद्द की 8 दिन पहलेरूस ने पर्सन-टू-पर्सन क्रिप्टो ट्रेड पर प्रतिबंध 2027 मेंWorldरूस ने पर्सन-टू-पर्सन क्रिप्टो ट्रेड पर प्रतिबंध 2027 में 8 दिन पहलेEU ने रूसी नागरिकों के लिए शेंगेन वीज़ा पर सीमित वैधता पर विचार कियाWorldEU ने रूसी नागरिकों के लिए शेंगेन वीज़ा पर सीमित वैधता पर विचार किया 8 दिन पहलेटेस्ला का रोडस्टर सुपरकार: 2 सेकंड से कम में 0-60 मील/घंटाWorldटेस्ला का रोडस्टर सुपरकार: 2 सेकंड से कम में 0-60 मील/घंटा 8 दिन पहलेएलोन मस्क ने 366 मिलियन डॉलर खर्च करके रिपब्लिकन को समर्थन दियाWorldएलोन मस्क ने 366 मिलियन डॉलर खर्च करके रिपब्लिकन को समर्थन दिया 9 दिन पहले2026 के अमेरिकी मध्यकालीन चुनाव में भारतीय-अमेरिकी मतदाता प्रमुख फोकसWorld2026 के अमेरिकी मध्यकालीन चुनाव में भारतीय-अमेरिकी मतदाता प्रमुख फोकस 10 दिन पहलेलुकाशेंको ने लातविया पर सीमा उल्लंघन का मंचन करने का आरोप खारिज कियाWorldलुकाशेंको ने लातविया पर सीमा उल्लंघन का मंचन करने का आरोप खारिज किया 10 दिन पहले
पनामा ने 7.7-मैग्निट्यूड भूकंप के बाद ‘मेजर डिसास्टर’ घोषित कियाWorldपनामा ने 7.7-मैग्निट्यूड भूकंप के बाद ‘मेजर डिसास्टर’ घोषित किया 14 दिन पहलेFlydubai सह-पायलट ने 9/11 से प्रेरित होकर बेंगुरियन एयरपोर्ट पर आत्मघाती हमला योजना बनाईWorldFlydubai सह-पायलट ने 9/11 से प्रेरित होकर बेंगुरियन एयरपोर्ट पर आत्मघाती हमला योजना बनाई 14 दिन पहलेमोंटेनेग्रो ने राइबर को सुरक्षा कारणों से निष्कासित कियाWorldमोंटेनेग्रो ने राइबर को सुरक्षा कारणों से निष्कासित किया 14 दिन पहलेरूसी कब्जे वाले ओलेश्की में नागरिक भूख और बमबारी से जूझ रहेWorldरूसी कब्जे वाले ओलेश्की में नागरिक भूख और बमबारी से जूझ रहे 14 दिन पहलेमॉस्को टाइम्स को ‘अनचाहे’ के रूप में नामित, पत्रकारों पर खतराWorldमॉस्को टाइम्स को ‘अनचाहे’ के रूप में नामित, पत्रकारों पर खतरा 14 दिन पहलेरूस ने सायबेरिया प्लेग लैब मृत्यु के बाद संपर्कों की जाँच पूरी कीWorldरूस ने सायबेरिया प्लेग लैब मृत्यु के बाद संपर्कों की जाँच पूरी की 14 दिन पहलेयूएस ने माइक्रोसॉफ्ट, इन्फोसिस, टीसीएस आदि को ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से निलंबित कियाWorldयूएस ने माइक्रोसॉफ्ट, इन्फोसिस, टीसीएस आदि को ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से निलंबित किया 14 दिन पहलेओरकूट का पुनरुद्धार? फाउंडर ने AI‑चालित सोशल मीडिया पर चुनौती दीWorldओरकूट का पुनरुद्धार? फाउंडर ने AI‑चालित सोशल मीडिया पर चुनौती दी 14 दिन पहले
↑