गंजबासौदा ग्यारसपुर विधानसभा क्षेत्र में आज दोनों ही पार्टी के प्रत्याशियों ने शहर में अपना जनसंपर्क किया। कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी निशंक जैन ने रामदेव बाबा मंदिर राजेंद्र नगर से अपना जनसंपर्क प्रारंभ किया मतदाताओं का आशीर्वाद लेते हुए मुख्य मार्गो से होते हुए त्योंदा रोड पहुंचे। उधर भाजपा के प्रत्याशी हरि सिंह रघुवंशी ने स्टेशन हनुमान मंदिर से अपना जनसंपर्क प्रारंभ किया और मतदाताओं का आशीर्वाद लेते हुए मुख्य मार्ग से होकर गांधी चौक पहुंचे। प्रचार के आखिरी दिन दोनों ही पार्टियों ने अपना अपना शक्ति प्रदर्शन दिखाया। उधर वास्तविक भारत पार्टी के प्रत्याशी अशोक कुशवाहा ने भी अपना शक्ति प्रदर्शन दिखाया। अब देखना है बासौदा विधानसभा क्षेत्र में किस प्रत्याशी का जोर चलता है। गंजबासौदा ग्यारसपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे का मुकाबला है। तीसरी पार्टी के प्रत्याशी अशोक कुशवाहा भाजपा को कितना नुकसान पहुंचाते हैं यह तो आने वाला समय ही बताएगा…?
