इजराइल बोला- यहूदी बच्चों की हत्या पर दुनिया खामोश:कहा- ईरान का लीडर हिटलर है, वो लोगों को मरवा रहा; उसका मकसद इजराइल-अमेरिका का खात्मा
इजराइल के एम्बेसडर गिलाद एर्दान यलो रंग का स्टार पहनकर UN मीटिंग में पहुंचे।
UN में इजराइल के अम्बेसडर गिलाद एर्दान ने कहा कि वर्ल्ड वॉर 2 के दौरान जब नाजियों ने यहूदी बच्चों की हत्या कर दी थी, तब पूरी दुनिया खामोश थी और आज जब फिर से इजराइल के बेरी और दूसरे शहरों में यहूदी बच्चों की हत्या हुई, तब भी दुनिया खामोश है। लेकिन जब भी आप मेरी तरफ देखेंगे तब आपको अपने चुप्पी पर शर्म आएगी।
एर्दान ने कहा- हमास नए जमाने का नाजी है। वो अमानवीय हिंसा करता है और यहूदियों को खत्म करना चाहता है। हमास इस समस्या का समाधान नहीं करना चाहता है। वो बातचीत में भी दिलचस्पी नहीं रखता। उसका एक ही मकसद है यहूदियों को मिटाना। हालांकि, हमास का लीडर इस्माइल हानिया हिटलर नहीं है। लोगों को मरवाने का असली जिम्मेदार हानिया नहीं बल्कि ईरान का सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह खामेनेई है।
UN में इजराइल बोला- खामेनेई की सेना में हमास-हिजबुल्लाह
एर्दान ने कहा- खामेनेई पूरी दुनिया पर राज करना चाहता है। वो इस क्षेत्र और इससे बाहर भी कट्टरपंथ शिया समुदाय का साम्राज्य बनाना चाहता है। अयातुल्लाह का शासन इस जमाने के नाजियों का शासन है। उनकी सेना में हमास, इस्लामिक जिहाद, हिजबुल्लाह, हूती जैसे जिहाद शामिल हैं। ये लोग इजराइल, अमेरिका और ब्रिटेन के खात्मे का नारा लगाते हैं।
गिलाद एर्दान सोमवार को UN में यलो रंग का स्टार पहने नजर आए। इस पर लिखा था नेवर अगेन। एर्दान ने कहा कि जब तक UN सिक्योरिटी काउंसिल हमास के हमले की निंदा नहीं करती तब तक मैं ये बैज पहने रखूंगा। यहां मौजूद कुछ लोग ये भूल चुके हैं कि UN का गठन क्यों हुआ था। वे पिछले 80 सालों में कुछ नहीं सीख पाए हैं।
एर्दान बोले- UN की चुप्पी से दुश्मनों के हौसले बुलंद
एर्दान ने ये भी कहा कि UN की चुप्पी से दुश्मनों के हौसले बुलंद हुए हैं। उन्होंने बताया- UN जनरल असेंबली में उस प्रस्ताव की सराहना हुई जिसमें हमें हमारी रक्षा करने से रोकने की बात कही गई थी। UN चीफ ने यहां तक कहा कि वो नाजियों की तरफ से हुए जनसंहार को समझते हैं। दुश्मनों को अब ये समझ में आ गया है कि अगर वो यहूदी बच्चों की हत्या करेंगे तो भी दुनिया चुप ही रहेगी। ये बात उन्हें ऐसा करते रहने के लिए प्रोत्साहित कर रही है।
एर्दान ने बताया कि वर्ल्ड वॉर 2 के समय नाजी उनके दादा को पकड़कर ले गए थे। दादी और उनके 7 बच्चों को गैस चेंबर में भेज दिया गया था, लेकिन तब किसी ने कुछ नहीं कहा था। जब इन लोगों को हजारों यहूदी बच्चों के साथ जला दिया गया था तब भी दुनिया चुप थी, वैसे ही जैसे 7 अक्टूबर को हमास के नरसंहार के बाद सब चुप रहे।
इजराइल बोला- हमास को कुचलकर अपने बंधकों को घर लाएंगे
एर्दान ने कहा- मेरे दादा की कहानी बीत चुके समय की एक डरावनी कहानी है। 3 हफ्ते पहले तक हम कहते थे कि ऐसा दोबारा नहीं होगा, लेकिन ये अब हो चुका है। एर्दान ने कहा कि अगर हिटलर का कोई ट्विटर अकाउंट होता तो ये वैसा ही दिखता जैसा खामेनेई का है।
अपने भाषण के आखिरी में इजराइली अम्बेसडर ने कहा- काउंसिल की खामोशी के बावजूद इजराइल अपनी रक्षा करता रहेगा। इजराइल के लोगों को तोड़ा नहीं जा सकता और वो देश छोड़कर कहीं नहीं जाएंगे। कई लोगों ने हमें तबाह करने की कोशिश की है, लेकिन इजराइल जरूर जीतेगा। हम हमास को कुचलकर अपने बंधकों को घर लेकर आएंगे।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Worldओबामा ने ओहायो रैली में ट्रम्प पर ‘क्रूरता और भ्रष्टाचार’ का आरोप लगाया 3 घंटे पहले
Worldफ्रांस में प्रचंड विरोध, 1,000 से अधिक गिरफ्तार 4 घंटे पहले
Worldइज़राइल में चुनाव से पहले हजारों ने नेतन्याहू सरकार पर विरोध किया 10 घंटे पहले
Worldनैरोबी इमारत ढहने से दो बचाए, पाँच गुम 11 घंटे पहले
Worldअमेरिका में डेटा सेंटर विस्तार पर चुनावी चुनौती बढ़ रही है 17 घंटे पहले
WorldUN मुख्यालय न्यूयॉर्क: 7 रोचक तथ्य और इतिहास 22 घंटे पहले
World2026 के मिडटर्म चुनाव: 10 राज्य जो तय करेंगे सीनेट का नियंत्रण 22 घंटे पहले
Worldपोलैंड-भारत: रक्षा, व्यापार और निवेश में गहरी साझेदारी की दिशा 22 घंटे पहले
India Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 5 दिन पहले
Worldलंदन में भारतीय प्रवासी ने मोदी सरकार का समर्थन करते हुए काउंटर-प्रदर्शन किया 7 दिन पहले
Worldईरान ने सऊदी के हूथी उकसाने के आरोप को ‘अविश्वसनीय’ कहा 7 दिन पहले
Worldमुकदमा: भारतीय नागरिक को अमेरिकी चुनाव में अवैध मतदान के लिए गिरफ्तार 7 दिन पहले
World31 वर्षीय भारतीय मूल के व्यक्ति ने शिकागो में पत्नी को हत्या की 8 दिन पहले
Worldओरेगन के स्कूल में शूटर की हत्या, 4 मौतें, 16 वर्षीय संदिग्ध मारा 8 दिन पहले
Worldट्रम्प ने फोर्ट हड शूटर की फायरिंग स्क्वाड निष्पादन का लाइवस्ट्रीम योजना रद्द की 8 दिन पहले
Worldरूस ने पर्सन-टू-पर्सन क्रिप्टो ट्रेड पर प्रतिबंध 2027 में 8 दिन पहले
Worldसऊदी-हौथी युद्ध लाइव: ड्रोन व मिसाइल खतरे पर सऊदी गठबंधन की प्रतिक्रिया 12 दिन पहले
Worldरियाद एयरपोर्ट पर भारतीय नागरिक की मौत, 10 घायल 12 दिन पहले
WorldStarlink का ब्लैक मार्केट खतरा: भारत में लॉन्च पर रोक 12 दिन पहले
Worldईरान ने सीमाओं पर 50 से अधिक सैन्य इकाइयाँ तैनात कीं 14 दिन पहले
Worldडोनाल्ड ट्रम्प ने नवी पिलाय को नोबेल शांति पुरस्कार देने पर आलोचना की 14 दिन पहले
Worldपनामा ने 7.7-मैग्निट्यूड भूकंप के बाद ‘मेजर डिसास्टर’ घोषित किया 14 दिन पहले
WorldFlydubai सह-पायलट ने 9/11 से प्रेरित होकर बेंगुरियन एयरपोर्ट पर आत्मघाती हमला योजना बनाई 14 दिन पहले
Worldमोंटेनेग्रो ने राइबर को सुरक्षा कारणों से निष्कासित किया 14 दिन पहले
