देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsWorld
दुनिया 5 बार पढ़ी गई

तंगहाली के बावजूद कश्मीर पर प्रोपेगैंडा फैला रहा पाकिस्तान:स्पेशल फंड भी जारी किया; इससे दुनियाभर की एम्बेसियों में भारत विरोधी कार्यक्रम हुए

फुटेज कराची का है, जहां कश्मीर ब्लैक डे मनाते हुए भारत विरोधी रैली निकाली गई। पाकिस्तान में तंगहाली और आर्थिक संकट के बीच वहां की सरकार और सेना लगातार भारत विरोधी प्रोपेगेंडा फैलाने पर लाखों रुपए खर्च कर रही है।

Abhishek Raghuvanshi28 अक्टूबर 2023 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

पाकिस्तान में तंगहाली और आर्थिक संकट के बीच वहां की सरकार और सेना लगातार भारत विरोधी प्रोपेगेंडा फैलाने पर लाखों रुपए खर्च कर रही है। इसके तहत सिर्फ पाकिस्तान ने दुनियाभर में फैले उसके दूतावासों में 27 अक्टूबर को ‘कश्मीर ब्लैक डे’ नाम से कार्यक्रम कराए।

दरअसल अक्टूबर 1947 में इसी दिन भारतीय सेना ने कश्मीर से पाकिस्तानी सैनिकों को खदेड़ा था। भास्कर को मिले पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के दस्तावेज के मुताबिक 6 अक्टूबर को वहां की सरकार ने इससे जुड़े ईवेंट्स पर करीब 27 लाख रुपए खर्च किए थे।

तस्वीरों में खबर4 फोटो
फुटेज कराची का है, जहां कश्मीर ब्लैक डे मनाते हुए भारत विरोधी रैली निकाली गई। - Dainik Bhaskarतस्वीर दुबई में मौजूद पाकिस्तान एम्बेसी की है, जहां 27 अक्टूबर को कश्मीर ब्लैक डे मनाया गया।तस्वीर जापान की है। यहां भी पाकिस्तानी दूतावास में कश्मीर ब्लैक डे पर भारत विरोधी पोस्टर और ऐग्जीबिशन लगाई गईं।

फ्रांस, मास्को, टोक्यो तक एम्बेसियों में मना ब्लैक डे
शुक्रवार को कराची, टोक्यो, मॉस्को, दुबई, बेल्जियम जैसे कई शहरों में भारत-विरोधी कार्यक्रम हुए। इस दौरान रैलियों में भारत गो बैक जैसे नारे भी लगाए गए। इन समारोह में बच्चों को भी बड़ी संख्या में शामिल किया गया। दरअसल, पाकिस्तान सरकार ने अपने दूतावासों को आदेश दिया था कि समारोह में बच्चों को भारत के विरोध में लिखी गईं कविताएं, भाषण और और प्रेजेंटेशन दिखाने जाएं।

भास्कर को मिले एक दूसरे दस्तावेज में विदेश सचिव मोहम्मद सायरस साजद काजी और उनके स्टाफ को 27 अक्टूबर को सुबह 8.15 बजे इस्लामाबाद के आगा शाही चौराहे पर इकट्ठा होकर विरोध मार्च करने का आदेश दिया गया था।

कराची में भारत के खिलाफ प्रदर्शन भी हुए
पाकिस्तान के कथित समर्थन वाले भारत विरोधी संगठनों, जैसे कश्मीर फोरम फॉर यूथ (YFK) और कश्मीर काउंसिल यूरोप और जम्मू और कश्मीर लिबरेशन कमीशन (JKLC) ने शुक्रवार को भारत के खिलाफ प्रदर्शन किया।

इससे पहले इंटेलीजेंस कम्यूनिटी के सूत्रों ने भास्कर के साथ जानकारी शेयर की थी। इसमें बताया गया था कि 27 अक्टूबर को सेमिनार, मीटिंग और प्रदर्शन जैसे कई ईवेंट तय हुए हैं। ये यूरोप, कनाडा और श्रीनगर जैसी जगहों पर होने हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, यहां पाकिस्तानी सरकार ऑल पार्टी हुरियत कॉन्फ्रेंस (APHC) के साथ मिलकर इन ईवेंट्स के लिए काम कर रही थी।

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने कश्मीर प्रोपेगैंडा को लेकर नोटिस रिलीज किया था…

पाकिस्तानी PM बोले- भारत कश्मीर में आजादी की लड़ाई को दबा नहीं सकता
पाकिस्तान के PM अनवर उल हक और राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने भी शुक्रवार को कश्मीर ब्लैक डे मनाते हुए सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म X (ट्विटर) पर एक मैसेज शेयर किया। इसमें लिखा था- 27 अक्टूबर को जम्मू-कश्मीर पर भारत के कब्जे की शुरुआत के साथ वहां के लोग से अपने हित में फैसले लेने का अधिकार छीन लिया गया। पिछले 76 सालों में भारत न केवल कश्मीरी लोगों को लेकर अपनी जिम्मेदारियों से पीछे हटा है बल्कि उसने UNSC के प्रस्तावों का भी उल्लंघन किया है।

राष्ट्रपति ने कहा- भारत के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर के लोगों ने इस दौरान उत्पीड़न झेला है। लेकिन भारत उनका हौसला तोड़ने में नाकाम रहा है। मैं कश्मीर में भारतीय सेना की ज्यादती झेल रहे कश्मीरियों के साहस को श्रद्धांजलि देता हूं। उनका बलिदन बेकार नहीं जाएगा। 5 अगस्त 2019 को आर्टिकल 370 हटाकर भारत ने अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन किया है।

अल्वी ने कहा- पाकिस्तान ने कई मौकों पर कहा है कि साउथ एशिया में शांति और स्थिरता के लिए UNSC के प्रस्तावों के तहत कश्मीर विवाद को सुलझाना जरूरी है। भारत को समझना होगा की वो बल प्रयोग करके कश्मीर में आजादी की लड़ाई को दबा नहीं सकता। पाकिस्तान 1947 से ही कश्मीर पर भारतीय कब्जे के खिलाफ लड़ाई में वहां के लोगों के साथ खड़ा है। हम UNSC प्रस्तावों के तहत विवाद सुलझने तक ऐसा करते रहेंगे।

25 ट्विटर-13 फेसबुक अकाउंट भी फैला रहे ISI का प्रोपेगैंडा
भास्कर को मिले डेटा के मुताबिक, ऐसे 25 ट्विटर और 13 फेसबुक इनफ्लूएंसर्स हैं जो ISI के उस प्रोपेगैंडा को फैला रहे हैं, जिसमें ये दिखाया गया है कि पाकिस्तान कश्मीर के मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उठाने के लिए प्रतिबद्ध है। पाकिस्तानी की खुफिया एजेंसी ISI ने उन सोशल मीडिया अकाउंट्स की भी जानकारी शेयर की है, जो पाकिस्तान का प्रोपेगैंडा फैलाने का काम कर रहे हैं।

1 डॉलर की कीमत 300 पाकिस्तानी रुपया
बता दें कि पाकिस्तान की मुद्रास्फीति दर अगस्त में 27.4% थी जो सितंबर में बढ़कर 31.4% पर पहुंच गई। देश की ब्याज दरें भी बढ़कर 22% के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई हैं। पाकिस्तानी रुपया अगस्त में अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया। यहां एक अमेरिकी डॉल की कीमत 300 पाकिस्तानी रुपये के पार पहुंच चुकी है।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
ट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असरIndia Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 5 दिन पहलेलंदन में भारतीय प्रवासी ने मोदी सरकार का समर्थन करते हुए काउंटर-प्रदर्शन कियाWorldलंदन में भारतीय प्रवासी ने मोदी सरकार का समर्थन करते हुए काउंटर-प्रदर्शन किया 7 दिन पहलेईरान ने सऊदी के हूथी उकसाने के आरोप को ‘अविश्वसनीय’ कहाWorldईरान ने सऊदी के हूथी उकसाने के आरोप को ‘अविश्वसनीय’ कहा 7 दिन पहलेमुकदमा: भारतीय नागरिक को अमेरिकी चुनाव में अवैध मतदान के लिए गिरफ्तारWorldमुकदमा: भारतीय नागरिक को अमेरिकी चुनाव में अवैध मतदान के लिए गिरफ्तार 8 दिन पहले31 वर्षीय भारतीय मूल के व्यक्ति ने शिकागो में पत्नी को हत्या कीWorld31 वर्षीय भारतीय मूल के व्यक्ति ने शिकागो में पत्नी को हत्या की 9 दिन पहलेओरेगन के स्कूल में शूटर की हत्या, 4 मौतें, 16 वर्षीय संदिग्ध माराWorldओरेगन के स्कूल में शूटर की हत्या, 4 मौतें, 16 वर्षीय संदिग्ध मारा 9 दिन पहलेट्रम्प ने फोर्ट हड शूटर की फायरिंग स्क्वाड निष्पादन का लाइवस्ट्रीम योजना रद्द कीWorldट्रम्प ने फोर्ट हड शूटर की फायरिंग स्क्वाड निष्पादन का लाइवस्ट्रीम योजना रद्द की 9 दिन पहलेरूस ने पर्सन-टू-पर्सन क्रिप्टो ट्रेड पर प्रतिबंध 2027 मेंWorldरूस ने पर्सन-टू-पर्सन क्रिप्टो ट्रेड पर प्रतिबंध 2027 में 9 दिन पहले
सऊदी-हौथी युद्ध लाइव: ड्रोन व मिसाइल खतरे पर सऊदी गठबंधन की प्रतिक्रियाWorldसऊदी-हौथी युद्ध लाइव: ड्रोन व मिसाइल खतरे पर सऊदी गठबंधन की प्रतिक्रिया 12 दिन पहलेरियाद एयरपोर्ट पर भारतीय नागरिक की मौत, 10 घायलWorldरियाद एयरपोर्ट पर भारतीय नागरिक की मौत, 10 घायल 12 दिन पहलेStarlink का ब्लैक मार्केट खतरा: भारत में लॉन्च पर रोकWorldStarlink का ब्लैक मार्केट खतरा: भारत में लॉन्च पर रोक 12 दिन पहलेईरान ने सीमाओं पर 50 से अधिक सैन्य इकाइयाँ तैनात कींWorldईरान ने सीमाओं पर 50 से अधिक सैन्य इकाइयाँ तैनात कीं 14 दिन पहलेडोनाल्ड ट्रम्प ने नवी पिलाय को नोबेल शांति पुरस्कार देने पर आलोचना कीWorldडोनाल्ड ट्रम्प ने नवी पिलाय को नोबेल शांति पुरस्कार देने पर आलोचना की 15 दिन पहलेपनामा ने 7.7-मैग्निट्यूड भूकंप के बाद ‘मेजर डिसास्टर’ घोषित कियाWorldपनामा ने 7.7-मैग्निट्यूड भूकंप के बाद ‘मेजर डिसास्टर’ घोषित किया 15 दिन पहलेFlydubai सह-पायलट ने 9/11 से प्रेरित होकर बेंगुरियन एयरपोर्ट पर आत्मघाती हमला योजना बनाईWorldFlydubai सह-पायलट ने 9/11 से प्रेरित होकर बेंगुरियन एयरपोर्ट पर आत्मघाती हमला योजना बनाई 15 दिन पहलेमोंटेनेग्रो ने राइबर को सुरक्षा कारणों से निष्कासित कियाWorldमोंटेनेग्रो ने राइबर को सुरक्षा कारणों से निष्कासित किया 15 दिन पहले
↑