कश्मीर पर प्रोपोगेंडा फैला रहा तंगहाल पाकिस्तान:दुनियाभर में पाक एम्बेसियों को ISI का आदेश- बच्चों को भारत-विरोधी कविताएं-भाषण दें
पाकिस्तान में तंगहाली और आर्थिक संकट के बीच वहां की सरकार और सेना लगातार अपना प्रोपोगेंडा फैलाने पर लाखों रुपए खर्च कर रही है। ये प्रोपोगेंडा 27 अक्टूबर को कश्मीर के इतिहास का काला दिन घोषित करने के लिए फैलाया जा रहा है।
पाकिस्तान में तंगहाली और आर्थिक संकट के बीच वहां की सरकार और सेना लगातार अपना प्रोपोगेंडा फैलाने पर लाखों रुपए खर्च कर रही है। ये प्रोपोगेंडा 27 अक्टूबर को कश्मीर के इतिहास का काला दिन घोषित करने के लिए फैलाया जा रहा है। दरअसल अक्टूबर 1947 में इसी दिन भारतीय सेना ने कश्मीर से पाकिस्तानी सैनिकों को खदेड़ा था।
भास्कर को मिले पाकिस्तान की विदेश मंत्रालय के कुछ दस्तावेजों के मुताबिक, 6 अक्टूबर को वहां की सरकार ने ‘कश्मीर ब्लैक डे’ से जुड़े ईवेंट्स पर करीब 27 लाख रुपए खर्च किए थे। एक दूसरे दस्तावेज में विदेश सचिव मोहम्मद सायरस साजद काजी और उनके स्टाफ को 27 अक्टूबर को सुबह 8.15 बजे इस्लामाबाद के आगा शाही चौराहे पर इकट्ठा होकर विरोध मार्च करने का आदेश दिया गया था।
पाकिस्तान में 27 अक्टूबर को कश्मीर का काला दिन बताया गया है।
27 अक्टूबर को कश्मीर का काला दिन घोषित करने की कोशिश
इंटेलीजेंस कम्यूनिटी के सूत्रों ने भास्कर के साथ जानकारी शेयर की, जिसमें बताया गया है कि 27 अक्टूबर को सेमिनार, मीटिंग और प्रदर्शन जैसे कई ईवेंट तय किए गए थे। ये यूरोप, कनाडा और श्रीनगर जैसी जगहों पर होने वाले थे। रिपोर्ट के मुताबिक, यहां पाकिस्तानी सरकार ऑल पार्टी हुरियत कॉन्फ्रेंस (APHC) के साथ मिलकर इन ईवेंट्स के लिए काम कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, जेद्दाह, बेल्जियम, जापान, मॉन्ट्रियल जैसी जगहों पर पाकिस्तानी कॉन्सुलेट को 27 अक्टूबर के ईवेंट करवाने की जिम्मेदारी दी गई है। इस जगहों पर पाक एम्बेसी को आदेश दिया गया है कि समारोह में बच्चों को सबसे ज्यादा शामिल किया जाए। इस दौरान बच्चों को भारत के विरोध में लिखी गईं कविताएं, भाषण और और प्रेजेंटेशन दिखाने के आदेश दिए गए हैं।
ये उन ट्विटर अकाउंट की जानकारी है, जो पाकिस्तानी प्रोपोगेंडा फैलाते हैं…
25 ट्विटर-13 फेसबुक अकाउंट प्रोपोगेंडा फैलाने के लिए बुक
भास्कर को मिले डेटा के मुताबिक, ऐसे 25 ट्विटर और 13 फेसबुक इनफ्लूएंसर्स हैं जो ISI के उस प्रोपोगेंडा को फैलाएंगे, जिसमें ये दिखाया जाता है कि पाकिस्तान कश्मीर के मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उठाने के लिए प्रतिबद्ध है। पाकिस्तानी की खुफिया एजेंसी ISI ने उन सोशल मीडिया अकाउंट्स की भी जानकारी शेयर की है, जो पाकिस्तान का प्रोपोगेंडा फैलाने का काम कर रहे हैं।
सुत्रों के मुताबिक, पाकिस्तानी मीडिया के कई कॉलम्स को भी 27 अक्टूबर से जुड़ा प्रोपोगेंडा फैलाने के लिए बुक किया गया है। पाक स्कूल के कर्मचारियों को भी बच्चों के साथ इन ईवेंट्स में भाग लेने का आदेश दिया गया है।
ये उन फेसबुक अकाउंट की लिस्ट है, जो पाकिस्तानी प्रोपोगेंडा फैलाते हैं…
1 डॉलर की कीमत 300 पाकिस्तानी रुपया
बता दें कि पाकिस्तान की मुद्रास्फीति दर अगस्त में 27.4% थी जो सितंबर में बढ़कर 31.4% पर पहुंच गई। देश की ब्याज दरें भी बढ़कर 22% के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई हैं। पाकिस्तानी रुपया अगस्त में अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया। यहां एक अमेरिकी डॉल की कीमत 300 पाकिस्तानी रुपये के पार पहुंच चुकी है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Worldओबामा ने ओहायो रैली में ट्रम्प पर ‘क्रूरता और भ्रष्टाचार’ का आरोप लगाया 6 घंटे पहले
Worldफ्रांस में प्रचंड विरोध, 1,000 से अधिक गिरफ्तार 7 घंटे पहले
Worldइज़राइल में चुनाव से पहले हजारों ने नेतन्याहू सरकार पर विरोध किया 13 घंटे पहले
Worldनैरोबी इमारत ढहने से दो बचाए, पाँच गुम 14 घंटे पहले
Worldअमेरिका में डेटा सेंटर विस्तार पर चुनावी चुनौती बढ़ रही है 20 घंटे पहले
WorldUN मुख्यालय न्यूयॉर्क: 7 रोचक तथ्य और इतिहास 1 दिन पहले
World2026 के मिडटर्म चुनाव: 10 राज्य जो तय करेंगे सीनेट का नियंत्रण 1 दिन पहले
Worldपोलैंड-भारत: रक्षा, व्यापार और निवेश में गहरी साझेदारी की दिशा 1 दिन पहले
India Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 6 दिन पहले
Worldलंदन में भारतीय प्रवासी ने मोदी सरकार का समर्थन करते हुए काउंटर-प्रदर्शन किया 8 दिन पहले
Worldईरान ने सऊदी के हूथी उकसाने के आरोप को ‘अविश्वसनीय’ कहा 8 दिन पहले
Worldमुकदमा: भारतीय नागरिक को अमेरिकी चुनाव में अवैध मतदान के लिए गिरफ्तार 8 दिन पहले
World31 वर्षीय भारतीय मूल के व्यक्ति ने शिकागो में पत्नी को हत्या की 9 दिन पहले
Worldओरेगन के स्कूल में शूटर की हत्या, 4 मौतें, 16 वर्षीय संदिग्ध मारा 9 दिन पहले
Worldट्रम्प ने फोर्ट हड शूटर की फायरिंग स्क्वाड निष्पादन का लाइवस्ट्रीम योजना रद्द की 9 दिन पहले
Worldरूस ने पर्सन-टू-पर्सन क्रिप्टो ट्रेड पर प्रतिबंध 2027 में 9 दिन पहले
Worldसऊदी-हौथी युद्ध लाइव: ड्रोन व मिसाइल खतरे पर सऊदी गठबंधन की प्रतिक्रिया 12 दिन पहले
Worldरियाद एयरपोर्ट पर भारतीय नागरिक की मौत, 10 घायल 12 दिन पहले
WorldStarlink का ब्लैक मार्केट खतरा: भारत में लॉन्च पर रोक 12 दिन पहले
Worldईरान ने सीमाओं पर 50 से अधिक सैन्य इकाइयाँ तैनात कीं 14 दिन पहले
Worldडोनाल्ड ट्रम्प ने नवी पिलाय को नोबेल शांति पुरस्कार देने पर आलोचना की 15 दिन पहले
Worldपनामा ने 7.7-मैग्निट्यूड भूकंप के बाद ‘मेजर डिसास्टर’ घोषित किया 15 दिन पहले
WorldFlydubai सह-पायलट ने 9/11 से प्रेरित होकर बेंगुरियन एयरपोर्ट पर आत्मघाती हमला योजना बनाई 15 दिन पहले
Worldमोंटेनेग्रो ने राइबर को सुरक्षा कारणों से निष्कासित किया 15 दिन पहले
