
✓बजाज कैपिटल, स्मार्ट कैपिटल कंपनी एवं SMC ट्रेडिंग कंपनी आदि के नामों से फर्जी कॉल कर ठगते थे लोगो को।
✓फर्जी एडवाइजरी गैंग के निशाने पर थे “आर्मी अधिकारी”।
✓क्राइम ब्रांच इंदौर में प्राप्त शिकायत में आर्मी अधिकारी फरियादी से आरोपियों के द्वारा शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट करने के नाम से 02 से 03 गुना मुनाफा देने के नाम से झूठ बोलकर झांसे में लेते हुए 05 लाख 16 हजार रुपए लेकर की थी ठगी जिसपर किया था अपराध पंजीबद्ध ।
✓ ठग के द्वारा फरियादी सहित आर्मी के 12 अधिकारियों एवं अन्य कई लोगो के साथ शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट में 02 से 03 गुना मुनाफा देने के नाम से झूठ बोलकर झांसे में लेते हुए, करीब 40 लाख से अधिक की ठगी करना कबूला ।
✓ठग गैंग के द्वारा न तो किसी व्यक्ति का ट्रेडिंग अकाउंट खुलवाया जाता था न ही पैसे इन्वेस्ट किए जाते थे।
✓क्राइम ब्रांच की कार्यवाही में धोखाधडी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर के संचालक कमलेश वर्मा सहित 07 आरोपियों को किया गिरफ्तार।
✓आरोपी गोविंद लोगो को विभिन्न फर्जी परेशानियां अन्य झूठ बोलकर लोगो के बैंक खाते का दुरुपयोग, ठगी की राशि को बैंक से निकलने के लिए करता था ।
✓आरोपीगण मोबाइल के वाइस चेंजर के द्वारा महिला की आवाज में बात करके एवं लोगो को फर्जी डीमैट अकाउंट ओपन करने के स्क्रीन शॉट भेजकर झूठे विश्वास में लेकर प्राप्त करते थे पैसे।
✓आरोपियों के कब्जे से 14 मोबाइल मय सिमकार्ड, 01 लैपटॉप जप्त।
क्राइम ब्रांच इंदौर के द्वारा इंदौर शहर में लोगों से छलकपट कर अवैध लाभ अर्जित करते हुये आर्थिक ठगी करने वाले अपराधियों पर प्रभावी कार्यवाही लगातार की जा रही है। इसी अनुक्रम में कार्यालय अपराध शाखा में (1) राजगढ़ के फरयादी आर्मी अधिकारी केलाशचंद्र ने बजाज कैपिटल ट्रेडिंग कंपनी के नाम से कुछ व्यक्तियों ने शेयर बाजार में अधिक मुनाफा देने के नाम से धोखाधड़ी करने की शिकायत प्राप्त हुई एवं एक अन्य (2) शिव अग्रवाल के द्वारा प्राप्त शिकायत जिसकी जांच क्राइम ब्रांच के टीम द्वारा कराई जा रही है।
शिकायत जांच में पता चला कि आवेदक के शिवा अग्रवाल निवासी इंदौर चाय की दुकान पर आरोपी गोविंद के द्वारा बार–बार आना होता था, जहां फरियादी से अच्छा परिचय होगा गया था, जिसका फायदा उठाकर फरियादी को झूठ कहा की मेरी मम्मी ने उज्जैन में प्लॉट बेचा है उसके 01 लाख रू फरियादी के खाते में डलवाने को कहा और जब फरियादी द्वारा पूछा की मेरे खाते में क्यू डलवा रहे हो तो ,आरोपी गोविंद ने कहा कि उज्जैन जिले का बैंक खाता है पैसे निकालने उज्जैन जाना पड़ेगा जैसी फर्जी मजबूरियां बताकर गरयादी के खाते में कई लोगो से ठगे पैसों को बुलाने का कार्य करने लगा एवं फरयादी केलाशचंद्र जो की भारतीय सेना में होकर जम्मू में पदस्थ के साथ आरोपियों ने बजाज कैपिटल ट्रेडिंग कंपनी के नाम से शेयर बाजार इन्वेस्ट कर दुगना–तिगुना मुनाफा का प्रलोभन देने के नाम से धोखाधड़ी पूर्वक 05 लाख 16 हजार प्राप्त कर धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम दिया गया।
फरयादियो की शिकायतों पर थाना अपराध शाखा में अपराध धारा 420, 409 भादवी का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को धरपकड़ हेतु क्राइम ब्रांच टीम के द्वारा कार्यवाही करते हुए तकनीकी जानकारी निकलकर फर्जी कॉल सेंटर का संचालक आरोपी (1).कमलेश वर्मा पिता योगेश वर्मा निवासी अवंतीपुर उज्जैन एवं साथीगण (2).ऋतिक सोलंकी पिता दिलीप सोलंकी निवासी श्री कृष्णा कॉलोनी उज्जैन (3).नितेश मालवीय पिता श्यामलाल निवासी ग्राम मीडिया गांव इंदौर रोड उज्जैन,(4). धीरज जगदुआ पिता रामेश्वरम निवासी अब्दलपुर आरएनटी मार्ग उज्जैन ,(5).लोकेश कटारिया पिता मूलचंद निवासी पटेल नगर अंकपत रोड उज्जैन (6).ओमप्रकाश चौधरी पिता निर्भय सिंह निवासी ग्राम मीडिया इंदौर रोड उज्जैन (7).गोविंद परिहार पिता प्रहलाद निवासी न्यू इंदिरा नगर नागेश्वर नगर नानाखेड़ी रोड उज्जैन को पकड़ा।
संचालक आरोपी कमलेश वर्मा जो की जिला उज्जैन की विक्रम यूनिवर्सिटी से BCA पास है ने पूछताछ में बताया कि बजाज कैपिटल, स्मार्ट कैपिटल कंपनी एवं SMC ट्रेडिंग कंपनी के नाम से अपने साथी आरोपियों के साथ मिलकर 12 आर्मी अधिकारियों सहित कई लोगो को कॉलिंग करके अपने फर्जी नाम बताते हुए उन्हें शेयर बाजार में इन्वेस्ट करके दोगुना–तिगुना मुनाफा कमाकर देने जैसे झूठ बोलकर लोगो के निजी डॉक्यूमेंट्स प्राप्त करना और उन्हें डीमेट अकाउंट एवं शेयर के भाव बड़ाकर नकली फर्जी एक्सेल शीट भेजते थे और लोगो से पैसे प्राप्त करने के उपरांत, अपने साथी आरोपी गोविंद के माध्यम से 1% कमीशन पर बैंक खाते उपलब्ध करवाते हुए करीब 40 लाख से अधिक की ठगी वारदात करना काबुल किया।
आरोपी गोविंद कमिशन के लालच में पहले अपना बैंक खाते का उपयोग ठगी की पैसे लेने के लिए करता था, बाद में ठग गैंग के द्वारा अन्य सभी बैंक खाते पर 1% लालच देना का बोलने पर गोविंद के द्वारा फरयादी सहित कई लोगो के बैंक खाते ठगी की राशि निकलने के लिए उपयोग करना काबुल किया।
क्राइम ब्रांच टीम के द्वारा उक्त सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 14 लैपटॉप मय सिमकार्ड एवं 01 लैपटॉप जप्त कर आरोपियों से पूछताछ हेतु न्यायालय से पुलिस रिमांड प्राप्त करते हुए अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

