गंजबासौदा! राधा अष्टमी के अवसर पर गुर्जर गार्डन में राधा अष्टमी कार्यक्रम का आयोजन किया गया! जिसमें यादव एवं गुर्जर समाज की महिलाएं शामिल हुई!क्षेत्रीय विधायक श्रीमती लीना जैन,नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती शशि यादव,जनपद अध्यक्ष श्रीमती नीतू रघुवंशी, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती गायत्री रघुवंशी कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रही! कार्यक्रम की संयोजक श्रीमती विद्या यादव ने बताया कि राधा अष्टमी के अवसर पर गुर्जर एवं यादव समाज की महिलाओं द्वारा संयुक्त रूप से कार्यक्रम किया जाता है!यह कार्यक्रम प्रतिवर्ष राधा अष्टमी के अवसर पर किया जाता है!
