देश की बात, आपके शहर से
Indore32°CMostly clear
TimeNewsTODAYअभीRight news, better tomorrow
E-Paper
TimeNewsWorld
दुनिया 8 बार पढ़ी गई

चीन ने ताइवान को कब्जाने का ब्लूप्रिंट जारी किया:वहां के लोगों को बिजनेस का लालच दे रहा; एयर डिफेंस जोन में  40 एयरक्राफ्ट भेजे

फुटेज अगस्त की है, जब चीन ने ताइवान के पास मिलिट्री एक्सरसाइज की थी। चीन ने ताइवान पर कब्जा कर उसे अपने में मिलाने के लिए एक ब्लूप्रिंट जारी किया है।

Abhishek Raghuvanshi14 सितंबर 2023 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

चीन ने ताइवान पर कब्जा कर उसे अपने में मिलाने के लिए एक ब्लूप्रिंट जारी किया है। इसके लिए वो तटीय क्षेत्र फुजियान और ताइवान के बीच दूरियां कम करना चाहता है। चीन की कम्युनिस्ट पार्टी की सेंट्रल कमेटी और स्टेट काउंसिल ने ताइवान पर कब्जे और उसके बाद वहां अपनी सत्ता जमाने के लिए फुजियान को प्रैक्टिस जोन बनाया है।

बीजिंग की तरफ से प्लान जारी करने से ठीक पहले एक चीनी एयरक्राफ्ट और करीब 2 दर्जन वॉरशिप ताइवान के पास नजर आए थे। इसके अलावा गुरुवार को भी चीन ने ताइवान के एयर डिफेंस जोन में अपने वॉरशिप्स और एयरक्राफ्ट भेजकर शक्ति प्रदर्शन किया। ताइवान के रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में चीनी एयरफोर्स के 40 एयरक्राफ्ट ताइवान के दक्षिणी हिस्से में दाखिल हुए।

तस्वीरों में खबर3 फोटो
फुटेज अगस्त की है, जब चीन ने ताइवान के पास मिलिट्री एक्सरसाइज की थी। - Dainik Bhaskarतस्वीर ताइवान के नेवी शिप की है, जो चीनी एयरक्राफ्ट की निगरानी करने के लिए तैनात किया गया है।मैप प्रतीकात्मक है।

ताइवान में अगले साल होने हैं राष्ट्रपति चुनाव
CNN के मुताबिक, चीन फुजियान में ताइवान के लोगों के लिए घर और बिजनेस सेटल करने की व्यवस्था करेगा। चीन ने ये ब्लूप्रिंट ऐसे समय जारी किया है जब ताइवान में अगले साल जनवरी में राष्ट्रपति चुनाव होने जा रहे हैं।

दरअसल, चीन एक तरफ अपने वॉरशिप्स और एयरक्राफ्ट भेजकर ताइवान को डराना चाहता है और दूसरी तरफ बिजनेस और सेटलमेंट के मौके देकर उन लोगों को आमंत्रित कर रहा है, जो ताइवान के चीन में मिलने के पक्ष में है।

ताइवान से आने वाले लोग शुरू कर सकेंगे टीवी-रेडियो प्रोडक्शन
चीन ने ब्लूप्रिंट में फुजियान आने वाले ताइवान के लोगों के लिए नौकरी और बिजनेस के बेहतर विकल्प देने का वादा किया है। साथ ही उसने इंडस्ट्रियल और कैपिटल को-ऑपरेशन बढ़ाने की भी बात कही है। चीन ताइवान की कंपनियों को अपने स्टॉक एक्सचेंज में शामिल होने के लिए भी प्रोत्साहित कर रहा है। ताइवान की कंपनी को चीन में अपने रेडियो और टीवी प्रोडक्शन कंपनी शुरू करने का मौका दिया जाएगा।

इसके अलावा इस ब्लूप्रिंट में ताइवान के आम लोगों और वर्कर्स के लिए फुजियान में बसने के मौकों के बारे में भी बताया गया है। उसने ताइवान के लोगों के लिए प्रांत में रहना और काम करना आसान बनाने के लिए सामाजिक कल्याण कार्यक्रमों को बढ़ाने का संकल्प लिया है। साथ ही इन लोगों के लिए चीन में प्रॉपर्टी खरीदना, सही इलाज और स्कूलों में दाखिले के प्रोसेस को भी आसान बनाने का जिक्र है।

नीचे दिए गए मैप में देखिए फुजियान और ताइवान की लोकेशन…

ताइवान ने ब्लूप्रिंट को बताया बेतुका
ग्लोबल टाइम्स के मुताबिक, ब्लूप्रिंट में बताया गया है कि कैसे फुजियान आकर ताइवान के लोगों के लिए विकास के रास्ते बढ़ जाएंगे। बुधवार को ताइवान के एक सांसद वांग टिंग-यू ने चीन के ब्लूप्रिंट को बेतुका बताया है। उन्होंने कहा- चीन को अपने कर्ज और आर्थिक स्थिति पर ध्यान देने चाहिए, जबकि वो ताइवान पर कब्जा करने के लिए योजना बनाने में लगे हैं।

सेना ने किया था ताइवान पर हमले का अभ्यास
करीब 1 महीने पहले चीनी सेना पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) के सैनिक ताइवान पर हमले के लिए ट्रेनिंग करते नजर आए थे। PLA के 96 साल पूरे होने पर चीन ने स्टेट मीडिया CCTV पर एक डॉक्यूमेंट्री जारी की थी। इसका नाम झू मेंग या चेसिंग ड्रीम्स था।

इसमें चीनी सेना किसी भी पल जंग के लिए तैयार नजर आई थी। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के मुताबिक, 8 ऐपिसोड की डॉक्यूमेंट्री का मकसद ताइवान की डिफेंस फोर्स के सामने PLA के आत्मविश्वास को दिखाना था।

चीन के साथ ओवरलैप होता है ताइवान का डिफेंस जोन
ताइवान का एयर डिफेंस जोन उसके एयरस्पेस से काफी बड़ा है और कई जगह पर यह चीन के एयर डिफेंस जोन पर ओवरलैप कर जाता है। इसके अलावा सिर्फ एयरस्पेस ही नहीं, बल्कि कहीं-कहीं पर इसमें मेनलैंड भी शामिल है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि ताइवान के डिफेंस जोन में चीन की बढ़ती दखलंदाजी उसकी ग्रे जोन रणनीति का हिस्सा है जिससे वह आइलैंड पर दबाव बनाए रखना चाहता है।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
पाकिस्तान, सऊदी और तुर्की के नेता टेहरान में बैठक के लिए तैयारWorldपाकिस्तान, सऊदी और तुर्की के नेता टेहरान में बैठक के लिए तैयार 1 घंटा पहलेबुएलो और ऑस्टेन ने उत्तरी यूरोप में 150,000 घरों में बिजली कटौती कीWorldबुएलो और ऑस्टेन ने उत्तरी यूरोप में 150,000 घरों में बिजली कटौती की 7 घंटे पहलेसर्बिया में खुशी जब वुचिक ने छात्र आंदोलन को स्वीकार कियाWorldसर्बिया में खुशी जब वुचिक ने छात्र आंदोलन को स्वीकार किया 7 घंटे पहलेमैरिया कॉरिना माचाडो लौटे, वेंज़ुएला में विपक्षी नेताWorldमैरिया कॉरिना माचाडो लौटे, वेंज़ुएला में विपक्षी नेता 14 घंटे पहलेMaría Machado की वापसी: वेनेज़ुएला में लोकतांत्रिक बदलाव का नया अध्यायWorldMaría Machado की वापसी: वेनेज़ुएला में लोकतांत्रिक बदलाव का नया अध्याय 14 घंटे पहलेओबामा ने ओहायो रैली में ट्रम्प पर ‘क्रूरता और भ्रष्टाचार’ का आरोप लगायाWorldओबामा ने ओहायो रैली में ट्रम्प पर ‘क्रूरता और भ्रष्टाचार’ का आरोप लगाया 1 दिन पहलेफ्रांस में प्रचंड विरोध, 1,000 से अधिक गिरफ्तारWorldफ्रांस में प्रचंड विरोध, 1,000 से अधिक गिरफ्तार 1 दिन पहलेइज़राइल में चुनाव से पहले हजारों ने नेतन्याहू सरकार पर विरोध कियाWorldइज़राइल में चुनाव से पहले हजारों ने नेतन्याहू सरकार पर विरोध किया 1 दिन पहले
रूस-अमेरिका ने खंडन किया: हबर्ड को ज़्विनचुक के बदले में रिहा नहींWorldरूस-अमेरिका ने खंडन किया: हबर्ड को ज़्विनचुक के बदले में रिहा नहीं 2 दिन पहलेफ्रांस में प्रोटेस्ट के लिए तैयार, मैक्रॉन के बाद चुनावWorldफ्रांस में प्रोटेस्ट के लिए तैयार, मैक्रॉन के बाद चुनाव 2 दिन पहलेट्रम्प को 11 दिसंबर तक डिफ़ैमेशन केस में गवाही देने का आदेशWorldट्रम्प को 11 दिसंबर तक डिफ़ैमेशन केस में गवाही देने का आदेश 3 दिन पहलेट्रंप ने इल्हान ओमार से तुरंत इस्तीफा मांगते हुए फर्जी नाम का आरोप लगायाWorldट्रंप ने इल्हान ओमार से तुरंत इस्तीफा मांगते हुए फर्जी नाम का आरोप लगाया 3 दिन पहलेट्रम्प ने इज़राइल के PM नेतन्याहू को पुनः चुनाव में समर्थन दियाWorldट्रम्प ने इज़राइल के PM नेतन्याहू को पुनः चुनाव में समर्थन दिया 7 दिन पहलेट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असरIndia Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 7 दिन पहलेलंदन में भारतीय प्रवासी ने मोदी सरकार का समर्थन करते हुए काउंटर-प्रदर्शन कियाWorldलंदन में भारतीय प्रवासी ने मोदी सरकार का समर्थन करते हुए काउंटर-प्रदर्शन किया 9 दिन पहलेईरान ने सऊदी के हूथी उकसाने के आरोप को ‘अविश्वसनीय’ कहाWorldईरान ने सऊदी के हूथी उकसाने के आरोप को ‘अविश्वसनीय’ कहा 9 दिन पहले
↑