रूसी गोलाबारी में 7 यूक्रेनियों की मौत:मरने वालों में 23 दिन की बच्ची शामिल; यूक्रेन बोला- आतंकी लोगों को मारना बंद नहीं करेंगे
यूक्रेन के खरसोन इलाके में रविवार को रूस की गोलाबारी से 7 लोगों की मौत हो गई। मरने वाले में एक 23 दिन की बच्ची और एक परिवार के 4 लोगों शामिल हैं। यूक्रेन के गृह मंत्री ने इसकी जानकारी दी है।
यूक्रेन के खरसोन इलाके में रविवार को रूस की गोलाबारी से 7 लोगों की मौत हो गई। मरने वाले में एक 23 दिन की बच्ची और एक परिवार के 4 लोगों शामिल हैं। यूक्रेन के गृह मंत्री ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि गोलीबारी खरसोन में नीपर नदी के किनारे बसे गांव शिरोका बाल्का में हुई। गोलीबारी के बाद एक 12 साल का बच्चा घायल हालत में मिला था, जिसकी अस्पताल में मौत हो गई।
गृहमंत्री ने टेलीग्राम पोस्ट में लिखा- आतंकवादी(रूसी सैनिक) कभी भी लोगों को मारना नहीं बंद नहीं करेंगे। उन आतंकवादियों को पूरी ताकत लगाकर रोकने की जरूरत है। वे कुछ और नहीं समझते हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने भी इस हमले की निंदा की है।
यूक्रेन का जंग में बढ़त बनाने का दावा
रूस की तरफ से ये हमला तब हुआ जब शनिवार को ही यूक्रेन की उप-रक्षामंत्री हेन्ना मेलियार ने रूस के कब्जे वाले खेरसान के नीपर नदी के पूर्वी तट पर यूक्रनी सैनिको के होने की अफवाहों को खारिज किया था। यूक्रेनी मिलिट्री के अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि सेना ने दक्षिण में बढ़त बनाई है, दक्षिणी जेपोरेजिया प्रांत में एक गांव और कुछ प्रमुख इलाकों पर कब्जा किया है।
यूक्रेन के जनरल स्टाफ ने बताया कि उन्होंने जेपोरेजिया प्रांत के रोबोटाइन इलाके में कुछ सफलता मिली है। जेपोरेजिया पर इस समय रूस का कब्जा है, जिसे यूक्रेन दक्षिण में मेटियोपोल की ओर बढ़ते हुए वापस लेने की कोशिश कर रहा है।
एक हजार किलोमीटर में फैली लड़ाई
पिछले कुछ हफ्तों में फ्रंट लाइन पर लगभग 1000 किलोमीटर के दायरे में कई जगहों पर लड़ाई हुई है। यूक्रेन ने रूस के खिलाफ जवाबी कार्रवाई शुरू की है। इसमें उसे पश्चिमी देशों से हथियारों और सैनिकों को ट्रेनिंग करने में मदद मिली है।
रूस में स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि एयर डिफेंस सिस्टम ने कुर्स्क इलाके में एक ड्रोन और बेलगोरोद में तीन मार गिराए। यूक्रेन की तरफ से रूस के सीमाई इलाकों पर रोजना ही ड्रोन हमले किए जा रहे हैं। मई में क्रेमलिन पर हुए ड्रोन हमले के बाद से रूस पर ड्रोन अटैक बढ़ गए हैं। हाल के दिनों में मॉस्को और क्रीमिया दोनों पर हमले हुए हैं।
जंग के 17 महीनों के बाद रूस पर ड्रोन हमला यूक्रेन की रूस को अस्थिर करने की नीति का हिस्सा है जिसका मकसद रूस को जंग से पैदा हुए बुरे नतीजों को बताना है।
कार्गो शिप को रूस ने चेतावनी दी
वहीं, रूस ने बताया कि उसने ब्लैक सी में एक कार्गो शिप पर वार्निंग शॉट फायर किया है। शिप यूक्रेन के इजमैल पोर्ट की तरफ बढ़ रही थी। जिसे चेक करने के लिए रूस ने कहा था, लेकिन शिप के कैप्टन ने कोई जवाब नहीं दिया। पिछले ही महीने यूएन की कराई गई ग्रेन डील के बाद रूस ने पहली बार किसी शिप पर फायर किया है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Worldफ्लावियो बोल्सोनारो की पार्टी ने ब्राज़ील चुनाव के परिणाम स्वीकार किए 2 घंटे पहले
WorldDictionary.com ने चुना ‘maxxing’ 2026 का शब्द वर्ष 2 घंटे पहले
WorldTrump पर निजी नागरिकों का मुकदमा: व्हाइट हाउस मीडिया पहुँच पर प्रतिबंध 9 घंटे पहले
Worldब्राज़ील के राष्ट्रपति लूला ने चौथा कार्यकाल जीतकर फ्लावियो बोलसोनारो को हराया 9 घंटे पहले
Worldपाकिस्तान, सऊदी और तुर्की के नेता टेहरान में बैठक के लिए तैयार 19 घंटे पहले
Worldबुएलो और ऑस्टेन ने उत्तरी यूरोप में 150,000 घरों में बिजली कटौती की 1 दिन पहले
Worldसर्बिया में खुशी जब वुचिक ने छात्र आंदोलन को स्वीकार किया 1 दिन पहले
Worldमैरिया कॉरिना माचाडो लौटे, वेंज़ुएला में विपक्षी नेता 1 दिन पहले
WorldUN मुख्यालय न्यूयॉर्क: 7 रोचक तथ्य और इतिहास 2 दिन पहले
World2026 के मिडटर्म चुनाव: 10 राज्य जो तय करेंगे सीनेट का नियंत्रण 2 दिन पहले
Worldपोलैंड-भारत: रक्षा, व्यापार और निवेश में गहरी साझेदारी की दिशा 2 दिन पहले
Worldशेरेमेतेवो हवाई अड्डा फिर से खुला, यूक्रेनी ड्रोन खतरे के बाद 2 दिन पहले
Worldरूस-अमेरिका ने खंडन किया: हबर्ड को ज़्विनचुक के बदले में रिहा नहीं 2 दिन पहले
Worldफ्रांस में प्रोटेस्ट के लिए तैयार, मैक्रॉन के बाद चुनाव 2 दिन पहले
Worldट्रम्प को 11 दिसंबर तक डिफ़ैमेशन केस में गवाही देने का आदेश 3 दिन पहले
Worldट्रंप ने इल्हान ओमार से तुरंत इस्तीफा मांगते हुए फर्जी नाम का आरोप लगाया 3 दिन पहले
World2026 के अमेरिकी मध्यकालीन चुनाव में भारतीय-अमेरिकी मतदाता प्रमुख फोकस 12 दिन पहले
Worldलुकाशेंको ने लातविया पर सीमा उल्लंघन का मंचन करने का आरोप खारिज किया 12 दिन पहले
Worldरूस ने जापानी पत्रकार को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया 12 दिन पहले
WorldAnthropic ने चेतावनी दी: AI घर के उपकरणों पर स्वयं प्रतिकृति बना सकता है 12 दिन पहले
Worldहुमैउन कोबिर का ब्रिटिश पासपोर्ट पर लंदन यात्रा 13 दिन पहले
Worldएलोन मस्क बन गए सबसे बड़े यूएस मिडटर्म दाता, 276 मिलियन डॉलर दान 13 दिन पहले
Worldसऊदी ने हौथी हमलों पर गंभीर जवाब की वादा किया, 18 मौतें 13 दिन पहले
Worldतुला की ‘मॉडल पुलिस अधिकारी’ पर 2,00,000 रूबल रिश्वत का आरोप, गिरफ्तार 13 दिन पहले

