चुनावी वर्ष होने के कारण..जहां राजनीतिक दलों में हलचल है…तो वहीं निर्वाचन आयोग भी अधिक से अधिक मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए प्रयासरत है! इसी के चलते नवांकुर विद्यापीठ के छात्र, छात्राओं ने मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया! यह मतदाता जागरूकता रैली लाल परेड ग्राउंड से प्रारंभ हुई..जहां पर एसडीएम विजय राय ने जागरूकता रैली को संबोधित किया! रैली में नवांकुर विद्यापीठ के प्रिंसिपल शैलेंद्र दीक्षित, एवं विद्यालय के शिक्षक मौजूद रहे! मतदाता जागरूकता रैली लाल परेड से प्रारंभ होकर शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई संजय गांधी स्मृति महाविद्यालय पहुंची जहां पर रैली का समापन हुआ!
