सिरोंज विधानसभा क्षेत्र के उभरते हुए युवा नेता संजू रघुवंशी ईकोदिया के नेतृत्व में एक विशाल चुनरी यात्रा सिरोंज से प्रारंभ होकर मां जानकी मंदिर करीला पहुंची! यहां पर मां जानकी को विशाल चुनरी चढ़कर पूजा अर्चना की गई! चुनरी यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं एवं पुरुष सहित बच्चे नाचते गाते जा रहे थे! संजू रघुवंशी ने बताया कि क्षेत्र में सुख शांति बनी रहे।किसानों को अच्छी वर्षा का लाभ मिले एवं सनातन धर्म मजबूत हो इसी उद्देश्य यह विशाल चुनरी यात्रा निकाली गई है।
