देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsWorld
दुनिया 8 बार पढ़ी गई

अफगानिस्तान के बाहर हमले न करें मुजाहिद:सुप्रीम लीडर अखुंदजादा बोले- देश से बाहर जंग जिहाद नहीं; पाक में आतंकी हमले के बाद सख्ती

अफगानिस्तान के सुप्रीम लीडर हिबातुल्लाह अखुंदजादा ने तालिबानियों को देश से बाहर हमले न करने की हिदायत दी है। डिफेंस मिनिस्टर मोहम्मद याकूब ने अफगानिस्तान की सिक्योरिटी फोर्सेस को दिए एक भाषण में ये जानकारी दी है।

Abhishek Raghuvanshi7 अगस्त 2023 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

अफगानिस्तान के सुप्रीम लीडर हिबातुल्लाह अखुंदजादा ने तालिबानियों को देश से बाहर हमले न करने की हिदायत दी है। डिफेंस मिनिस्टर मोहम्मद याकूब ने अफगानिस्तान की सिक्योरिटी फोर्सेस को दिए एक भाषण में ये जानकारी दी है। उन्होंने अखुंजादा का हवाला देते हुए कहा- सुप्रीम लीडर के निर्देश के बिना अगर कोई जिहाद के लिए अफगानिस्तान के बाहर जाता है तो उसे जिहाद नहीं माना जाएगा।

अखुंजादा ने तालिबानियों के लिए ये आदेश पाकिस्तान में आतंकी हमले के बाद दिया है। सोमवार को पाकिस्तान के खैबर पख्तुनख्वा में ब्लास्ट होने से 50 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। इसकी जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट ने ली थी। पाकिस्तान का आरोप है कि उनके यहां हमला करने में आतंकी संगठनों को अफगानिस्तान से मदद मिलती है।

तस्वीरों में खबर2 फोटो
तस्वीर तालिबान के सुप्रीम लीडर हिबातुल्लाह अखुंदजादा की है। (फाइल फोटो)पाकिस्तान का आरोप है कि तहरीक ए तालिबान (पाकिस्तान) के लड़ाकों को अफगानिस्तान में ट्रेन किया जा रहा है।

पाकिस्तान में हमला करने अलकायदा से मदद ले रहा TTP
अफगानिस्तान में 2 साल पहले तालिबान के सत्ता में आने के बाद आतंकी हमलों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। इस पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ का कहना है कि आतंकियों को पड़ोसी मुल्क से मदद मिलती है। वहीं, हाल ही में UN की एक रिपोर्ट ने खुलासा किया है कि आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान अब अलकायदा में मिलना चाह रहा है। वो एक ऐसा संगठन बनाना चाहता है जिसके तहत साउथ एशिया के सभी मिलिटेंट ग्रुप काम कर सकें।

UN की कमेटी ने पाकिस्तान की उस शिकायत को भी सही ठहराया है, जिसमें कहा गया था कि अफगानिस्तान में तालिबान के सत्ता में लौटने के बाद तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) और मजबूत हुआ है। UN कमेटी के एक सदस्य ने ये भी कहा है कि TTP पाकिस्तान में हमले करने के लिए अलकायदा से ट्रेनिंग भी ले रहा है।

अफगानिस्तान में ट्रेन हो रहे TTP के लड़ाके
UN की रिपोर्ट के मुताबिक अफगानिस्तान के कुनार प्रांत में कई आतंकी संगठनों के ट्रेनिंग कैंपस हैं। इनका इस्तेमाल TTP के लड़ाकों को ट्रेन करने के लिए किया जा रहा है। वहीं, TTP ने कई छोटे-छोटे संगठनों के साथ गठबंधन कर लिया है। UN ने बताया है कि TTP पाकिस्तान के इलाकों में फिर से कब्जा करना चाहता है।

रिपोर्ट में सामने आया है कि TTP का ज्यादा फोकस पाकिस्तान के अंदरूनी इलाकों की बजाय बॉर्डर वाले इलाकों में हमले करने का रहा है। हालांकि, किसी इलाके पर कब्जा नहीं होने के कारण वो अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो पाया है।

अफगानिस्तान में 20 से ज्यादा आतंकी संगठन
25 जुलाई को UNSC में दाखिल की गई रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि अफगानिस्तान में फिलहाल 20 से ज्यादा आतंकी संगठन ऑपरेट कर रहे हैं। ये अपने असर को आसपास के इलाकों में फैलाने की कोशिश भी कर रहे हैं।

अलकायदा अफगानिस्तान में छिपकर ऑपरेट कर रहा है, ताकि तालिबान सरकार के उस दावे पर उंगली न उठ सके, जिसमें वो कहते हैं कि उनकी जमीन से कोई आतंकी संगठन ऑपरेट नहीं कर रहा है। जबकि UN का मानना है कि अफगानिस्तान में अलकायदा के कम से कम 30 से 60 लीडर और 400 से 2 हजार के बीच लड़ाके हैं। अफगानिस्तान की सत्ता में बैठे तालिबान ने UN की इस रिपोर्ट को गलत बताया है।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
फ्लावियो बोल्सोनारो की पार्टी ने ब्राज़ील चुनाव के परिणाम स्वीकार किएWorldफ्लावियो बोल्सोनारो की पार्टी ने ब्राज़ील चुनाव के परिणाम स्वीकार किए 7 घंटे पहलेDictionary.com ने चुना ‘maxxing’ 2026 का शब्द वर्षWorldDictionary.com ने चुना ‘maxxing’ 2026 का शब्द वर्ष 8 घंटे पहलेTrump पर निजी नागरिकों का मुकदमा: व्हाइट हाउस मीडिया पहुँच पर प्रतिबंधWorldTrump पर निजी नागरिकों का मुकदमा: व्हाइट हाउस मीडिया पहुँच पर प्रतिबंध 14 घंटे पहलेब्राज़ील के राष्ट्रपति लूला ने चौथा कार्यकाल जीतकर फ्लावियो बोलसोनारो को हरायाWorldब्राज़ील के राष्ट्रपति लूला ने चौथा कार्यकाल जीतकर फ्लावियो बोलसोनारो को हराया 15 घंटे पहलेपाकिस्तान, सऊदी और तुर्की के नेता टेहरान में बैठक के लिए तैयारWorldपाकिस्तान, सऊदी और तुर्की के नेता टेहरान में बैठक के लिए तैयार 1 दिन पहलेबुएलो और ऑस्टेन ने उत्तरी यूरोप में 150,000 घरों में बिजली कटौती कीWorldबुएलो और ऑस्टेन ने उत्तरी यूरोप में 150,000 घरों में बिजली कटौती की 1 दिन पहलेसर्बिया में खुशी जब वुचिक ने छात्र आंदोलन को स्वीकार कियाWorldसर्बिया में खुशी जब वुचिक ने छात्र आंदोलन को स्वीकार किया 1 दिन पहलेमैरिया कॉरिना माचाडो लौटे, वेंज़ुएला में विपक्षी नेताWorldमैरिया कॉरिना माचाडो लौटे, वेंज़ुएला में विपक्षी नेता 1 दिन पहले
2026 के अमेरिकी मध्यकालीन चुनाव में भारतीय-अमेरिकी मतदाता प्रमुख फोकसWorld2026 के अमेरिकी मध्यकालीन चुनाव में भारतीय-अमेरिकी मतदाता प्रमुख फोकस 12 दिन पहलेलुकाशेंको ने लातविया पर सीमा उल्लंघन का मंचन करने का आरोप खारिज कियाWorldलुकाशेंको ने लातविया पर सीमा उल्लंघन का मंचन करने का आरोप खारिज किया 12 दिन पहलेरूस ने जापानी पत्रकार को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार कियाWorldरूस ने जापानी पत्रकार को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया 12 दिन पहलेAnthropic ने चेतावनी दी: AI घर के उपकरणों पर स्वयं प्रतिकृति बना सकता हैWorldAnthropic ने चेतावनी दी: AI घर के उपकरणों पर स्वयं प्रतिकृति बना सकता है 12 दिन पहलेहुमैउन कोबिर का ब्रिटिश पासपोर्ट पर लंदन यात्राWorldहुमैउन कोबिर का ब्रिटिश पासपोर्ट पर लंदन यात्रा 14 दिन पहलेएलोन मस्क बन गए सबसे बड़े यूएस मिडटर्म दाता, 276 मिलियन डॉलर दानWorldएलोन मस्क बन गए सबसे बड़े यूएस मिडटर्म दाता, 276 मिलियन डॉलर दान 14 दिन पहलेसऊदी ने हौथी हमलों पर गंभीर जवाब की वादा किया, 18 मौतेंWorldसऊदी ने हौथी हमलों पर गंभीर जवाब की वादा किया, 18 मौतें 14 दिन पहलेतुला की ‘मॉडल पुलिस अधिकारी’ पर 2,00,000 रूबल रिश्वत का आरोप, गिरफ्तारWorldतुला की ‘मॉडल पुलिस अधिकारी’ पर 2,00,000 रूबल रिश्वत का आरोप, गिरफ्तार 14 दिन पहले
↑