देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsWorld
दुनिया 8 बार पढ़ी गई

वैगनर चीफ से बदला लेंगे पुतिन, CIA चीफ का दावा:कहा- वो सही समय का इंतजार कर रहे; अमेरिका ने रूस पर लगाई नई पाबंदियां

अमेरिका की खुफिया एजेंसी CIA के चीफ विलियम बर्न्स ने कहा है कि पुतिन वैगनर चीफ प्रिगोजिन से बगावत करने का बदला जरूर लेंगे। वो बस सही समय का इंतजार कर रहे हैं।

Abhishek Raghuvanshi21 जुलाई 2023 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

अमेरिका की खुफिया एजेंसी CIA के चीफ विलियम बर्न्स ने कहा है कि पुतिन वैगनर चीफ प्रिगोजिन से बगावत करने का बदला जरूर लेंगे। वो बस सही समय का इंतजार कर रहे हैं। एक सिक्योरिटी फोरम के दौरान बर्न्स ने कहा कि पिछले महीने रूस में जो कुछ हुआ उसने वहां के खोखले हो चुके सिस्टम को उजागर किया है।

दरअसल, फोरम के दौरान CIA चीफ से प्रिगोजिन के भविष्य को लेकर सवाल किया गया था। इसके जवाब में उन्होंने ये जानकारी दी। उन्होंने कहा- रूस में हालात काफी पेचीदा हैं। प्रिगोजिन बगावत के बाद काफी ट्रैवल कर रहे हैं। वो बेलारूस और फिर मॉस्को गए। अफ्रीका में रूस के लिए वैगनर अभी भी काफी जरूरी है। इसके चलते पुतिन पहले वैगनर आर्मी पर प्रिगोजिन के असर को खत्म करेंगे। उसके बाद ही कोई बड़ा फैसला लेंगे।

तस्वीरों में खबर2 फोटो
तस्वीर अमेरिका की खुफिया एजेंसी CIA के चीफ विलियम बर्न्स की है। (फाइल)वीडियो बेलारूस का है, एक व्यक्ति प्रिगोजिन को वैगनर का झंडा सौंपते दिख रहा है।

पुतिन बदला लेने में माहिर
CIA चीफ ने कहा है कि पुतिन वो हैं जिन्हें लगता है कि बदला लेना है तो पहले मामले को ठंडा करना जरूरी है। बर्न्स कहते हैं- पुतिन बदला लेने में माहिर हैं, अगर प्रिगोजिन बगावत के बावजूद बच जाते हैं तो ये उनके लिए काफी हैरानी की बात होगी।

बर्न्स ने बताया कि उन्हें प्रिगोजिन की बगावत के बारे में पहले से पता था। उन्होंने कहा कि रूस के आर्मी जनरल सर्गेई सुरोविकिन को भी प्रिगोजिन के विद्रोह की पहले से जानकारी थी। रूस में अब उनकी आवाजाही पर नजर रखी जा रही है।

23 जून को वैगनर ने किया था विद्रोह
23 जून को वैगनर ग्रुप ने रूस के खिलाफ विद्रोह की घोषणा की थी। वैगनर आर्मी यूक्रेन के कैंप छोड़कर रूसी सीमा में दाखिल हो गई थी। उसने रोस्तोव शहर और मिलिट्री हेडक्वार्टर पर कब्जा कर लिया था। प्रिगोजिन ने तब कहा था- हम मरने से नहीं डरते। उन्होंने दावा किया था कि वैगनर लड़ाकों ने रूसी सेना के कई हेलिकॉप्टर्स को मार गिराया। प्रिगोजिन ने रूस के रक्षा मंत्री को रोस्तोव आकर मिलने के लिए कहा था।

रूस पर अमेरिका की और पाबंदियां
यूक्रेन जंग का हवाला देते हुए अमेरिका ने गुरुवार को रूस से जुड़ी 120 कंपनी और लोगों पर पाबंदी की घोषणा की है। इनका मकसद रूस के मेटल और माइनिंग इंडस्ट्री से कमाए जाने वाले मुनाफे को कम करना है।

अमेरिका ने रूस को इलेक्ट्रॉनिक सामान पहुंचाने वाली UAE और किर्गिस्तान की कंपनी पर भी पाबंदियां लगाई हैं। इन पाबंदियों को लेकर व्हाइट हाउस के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने कहा है कि ये सिर्फ शुरुआत है। रूस पर अमेरिकी पाबंदियां तब तक लगाई जाती रहेंगी जब तक यूक्रेन जंग खत्म नहीं हो जाती है।

फर्स्टपोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक इन पाबंदियों को जापान में हुई G7 की बैठक के दौरान तैयार किया गया था।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
रॉबर्ट एफ. केनेडी जूनियर के अरबों पर बयान से उठी निंदाWorldरॉबर्ट एफ. केनेडी जूनियर के अरबों पर बयान से उठी निंदा 2 घंटे पहलेनॉर्वे और फिनलैंड के नेता पुतिन के साथ दुर्लभ कॉलWorldनॉर्वे और फिनलैंड के नेता पुतिन के साथ दुर्लभ कॉल 2 घंटे पहलेफ्लावियो बोल्सोनारो की पार्टी ने ब्राज़ील चुनाव के परिणाम स्वीकार किएWorldफ्लावियो बोल्सोनारो की पार्टी ने ब्राज़ील चुनाव के परिणाम स्वीकार किए 19 घंटे पहलेDictionary.com ने चुना ‘maxxing’ 2026 का शब्द वर्षWorldDictionary.com ने चुना ‘maxxing’ 2026 का शब्द वर्ष 19 घंटे पहलेTrump पर निजी नागरिकों का मुकदमा: व्हाइट हाउस मीडिया पहुँच पर प्रतिबंधWorldTrump पर निजी नागरिकों का मुकदमा: व्हाइट हाउस मीडिया पहुँच पर प्रतिबंध 1 दिन पहलेब्राज़ील के राष्ट्रपति लूला ने चौथा कार्यकाल जीतकर फ्लावियो बोलसोनारो को हरायाWorldब्राज़ील के राष्ट्रपति लूला ने चौथा कार्यकाल जीतकर फ्लावियो बोलसोनारो को हराया 1 दिन पहलेपाकिस्तान, सऊदी और तुर्की के नेता टेहरान में बैठक के लिए तैयारWorldपाकिस्तान, सऊदी और तुर्की के नेता टेहरान में बैठक के लिए तैयार 1 दिन पहलेबुएलो और ऑस्टेन ने उत्तरी यूरोप में 150,000 घरों में बिजली कटौती कीWorldबुएलो और ऑस्टेन ने उत्तरी यूरोप में 150,000 घरों में बिजली कटौती की 1 दिन पहले
टेस्ला का रोडस्टर सुपरकार: 2 सेकंड से कम में 0-60 मील/घंटाWorldटेस्ला का रोडस्टर सुपरकार: 2 सेकंड से कम में 0-60 मील/घंटा 12 दिन पहलेएलोन मस्क ने 366 मिलियन डॉलर खर्च करके रिपब्लिकन को समर्थन दियाWorldएलोन मस्क ने 366 मिलियन डॉलर खर्च करके रिपब्लिकन को समर्थन दिया 13 दिन पहले2026 के अमेरिकी मध्यकालीन चुनाव में भारतीय-अमेरिकी मतदाता प्रमुख फोकसWorld2026 के अमेरिकी मध्यकालीन चुनाव में भारतीय-अमेरिकी मतदाता प्रमुख फोकस 13 दिन पहलेलुकाशेंको ने लातविया पर सीमा उल्लंघन का मंचन करने का आरोप खारिज कियाWorldलुकाशेंको ने लातविया पर सीमा उल्लंघन का मंचन करने का आरोप खारिज किया 13 दिन पहलेरूस ने जापानी पत्रकार को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार कियाWorldरूस ने जापानी पत्रकार को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया 13 दिन पहलेAnthropic ने चेतावनी दी: AI घर के उपकरणों पर स्वयं प्रतिकृति बना सकता हैWorldAnthropic ने चेतावनी दी: AI घर के उपकरणों पर स्वयं प्रतिकृति बना सकता है 13 दिन पहलेहुमैउन कोबिर का ब्रिटिश पासपोर्ट पर लंदन यात्राWorldहुमैउन कोबिर का ब्रिटिश पासपोर्ट पर लंदन यात्रा 14 दिन पहलेएलोन मस्क बन गए सबसे बड़े यूएस मिडटर्म दाता, 276 मिलियन डॉलर दानWorldएलोन मस्क बन गए सबसे बड़े यूएस मिडटर्म दाता, 276 मिलियन डॉलर दान 14 दिन पहले
↑