देश की बात, आपके शहर से
डेड बॉडी तैरती देख नदी में कूदे, निकालने के प्रयास में गई टीआई राजाराम वास्कले की जान
देवास 1 बार पढ़ी गई

डेड बॉडी तैरती देख नदी में कूदे, निकालने के प्रयास में गई टीआई राजाराम वास्कले की जान

देवास से बड़ी खबर सामने आई है जहां नदी में डूबने से एक थाना प्रभारी की मौत हो गई। घटना जिले के अंतिम छोर पर बसे नेमावर थाना क्षेत्र की है जहां जामनेर नदी में डूबने से नेमावर टीआई राजाराम वास्कले की मौत हो गई है।

Abhishek Raghuvanshi17 जुलाई 2023 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

देवास से बड़ी खबर सामने आई है जहां नदी में डूबने से एक थाना प्रभारी की मौत हो गई। घटना जिले के अंतिम छोर पर बसे नेमावर थाना क्षेत्र की है जहां जामनेर नदी में डूबने से नेमावर टीआई राजाराम वास्कले की मौत हो गई है। टीआई वास्कले को नदी से निकालकर उनके साथी गंभीर हालत में नेमावर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लेकर पहुंचे थे जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हरदा रेफर किया गया था जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।
बताया गया है कि जामनेर नदी में एक शव बहता दिखने की सूचना मिलने पर उसे निकालने के लिए नेमावर थाने के टीआई राजाराम वास्कले ने रविवार दोपहर नदी में छलांग लगा दी। बताया जा रहा है कि उन्होंने शव को पकड़ भी लिया था लेकिन पानी गहरा व बहाव तेज होने से वह डूब गए। आस-पास मौजूद जवानों व स्थानीय तैराको की मदद से उनको निकाला गया और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नेमावर पहुंचाया गया जहां पर प्राथमिक उपचार करके गंभीर हालत में हरदा रेफर कर दिया गया। हरदा के निजी अस्पताल में उनको बचाने के काफी प्रयास किए गए लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है वास्कले मूल रूप से बड़वानी जिले के रहने वाले थे। देवास जिले में वह कई साल से पदस्थ थे और अलग-अलग थाना क्षेत्रों में तैनात रह चुके थे। नेमावर के पहले उनको उदयनगर थाने की जिम्मेदारी मिली हुई थी। उनकी पत्नी व एक बेटा है।

मुख्यमंत्री चौहान ने टीआई स्वर्गीय राजाराम वास्कले के परिवार को 1 करोड़ की सम्मान निधि देने की घोषणा की मुख्यमंत्री ने कहा शहीद वास्कले जी का राजकीय सम्मान से साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा
राज्य शासन की ओर से मंत्री प्रेम सिंह पटेल अंतिम संस्कार में शामिल होंगे*

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
↑