धर्मांतरण:देवास जिले के ग्राम भटकुंड का मामला, मुख्य आरोपी फरार
बच्चों की पढ़ाई व इलाज के लिए 50-50 हजार रु. देने का लालच देकर धर्म परिवर्तन, पांच पर केसदेवास जिले के ग्राम भटकुंड (सोनकच्छ) में धर्मांतरण का मामला सामने आया है।
बच्चों की पढ़ाई व इलाज के लिए 50-50 हजार रु. देने का लालच देकर धर्म परिवर्तन, पांच पर केस
देवास जिले के ग्राम भटकुंड (सोनकच्छ) में धर्मांतरण का मामला सामने आया है। कुछ लोग ग्रामीणों को बच्चों की पढ़ाई और इलाज के नाम पर 50-50 हजार रुपए देकर धर्म परिवर्तन के लिए उकसा रहे थे। उन्होंने जब हिन्दू देवी-देवताओं के खिलाफ आपत्तिजनक बातें कही तो ग्रामीण विरोध में उतर आए। मामले में दो नाबालिग सहित पांच पर केस दर्ज किया गया है। मुख्य आरोपी फरार है। दरअसल, चौबाराजागीर के गजराजसिंह सैंधव ने सोनकच्छ थाने में शिकायत की थी। इसमें फरियादी ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 8.30 बजे उन्हें सूचना मिली कि गांव भटकुंड में एक बैठक रखी गई है। इसमें बाहर से कुछ लोग आएंगे जो इलाज करते हैं और समस्याओं का समाधान बताते हैं।
गजराजसिंह अपने साथियों भीमसिंह और जयसिंह के साथ सुबह 9 बजे भग्गू जियाजी के मकान पहुंचे। वहां कई महिलाएं और पुरुष पहले से मौजूद थे।बैठक में बागली निवासी मंजू (24), किरण (22), 17 वर्षीय नाबालिग लड़की, 17 वर्षीय नाबालिग लड़का निवासी बेहरी फाटा और मुख्य आरोपी मिथुन मौजूद थे। इन सभी पर धर्म परिवर्तन के लिए लोगों को उकसाने का आरोप है।
शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने ईसाई धर्म अपनाने के बदले इलाज, बच्चों की पढ़ाई और 50-50 हजार रुपए देने का लालच दिया। विवाद होने पर पुलिस बुलाई गई पुलिस ने धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Dewasडिजिटल अरेस्ट के नाम पर 63.52 लाख की ठगी 58 दिन पहलेTimeNewsDewasDewasदेवास के दीवगांव पंचायत के सरपंच मुकेश पवार व सचिव देवी सिंह पवार पर जमीन पर कब्जे के मामले में प्रकरण दर्ज 870 दिन पहले
Dewasडेड बॉडी तैरती देख नदी में कूदे, निकालने के प्रयास में गई टीआई राजाराम वास्कले की जान 1,192 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia NewsTNCP के मानचित्रकार विजय दरियानी के घर EOW का छापा, करोड़ों की संपत्ति का खुलासा 1,847 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsआदिवासी परिवार के लापता 5 लोगों के नेमावर मेला रोड पर एक खेत में 8 फीट गहरे गड्ढे में शव मिलने से नेमावर क्षेत्र में फैली सनसनी 1,940 दिन पहले