देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsWorld
दुनिया 3 बार पढ़ी गई

कोसोवो की संसद में हाथापाई, VIDEO:विपक्षी नेता ने प्रधानमंत्री पर फेंका पानी; सर्बों के साथ तनाव कम करने पर भाषण दे रहे थे

यूरोपीय देश कोसोवो की संसद में गुरुवार को जमकर हाथापाई हुई। भाषण के दौरान विपक्षी सांसद ने प्रधानमंत्री एल्बिन कुर्ती पर पानी फेंक दिया।

Abhishek Raghuvanshi14 जुलाई 2023 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

यूरोपीय देश कोसोवो की संसद में गुरुवार को जमकर हाथापाई हुई। भाषण के दौरान विपक्षी सांसद ने प्रधानमंत्री एल्बिन कुर्ती पर पानी फेंक दिया। दरअसल, PM कुर्ती देश के उत्तरी हिस्से में जातीय सर्बों के साथ तनाव कम करने के लिए सरकार की तरफ से किए जा रहे उपायों के बारे में बता रहे थे।

हाथापाई के दौरान PM को असेंबली हॉल से बाहर ले जाया गया
संसद में भाषण के दौरान कोसोवो की डेमोक्रेटिक पार्टी के सांसद मर्गिम लुश्ताकु उनके पास गए और पानी मुंह पर पानी फेंक दिया। इससे विवाद शुरू हो गया। रॉयटर्स के मुताबिक बवाल के बीच कुर्ती को असेंबली हॉल से बाहर ले जाया गया। कुर्ती ने कहा है कि वो पुलिस और नए अल्बानियाई मेयरों की तैनाती के साथ उत्तरी कोसोवो में कानून व्यवस्था लागू कर रहे हैं।

तस्वीरों में खबर3 फोटो
तस्वीर कोसोवो की संसद की है, जहां सरकार और विपक्षी दल के नेताओं में हाथापाई हुई।तस्वीर 29 मई की है। गर पालिका ऑफिस के बाहर नाटो कोसोवो फोर्स (KFOR) के सैनिक और स्थानीय सर्ब प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हुई थी।

अमेरिका और EU ने उनसे हालात ठीक होने तक महापौरों को उत्तरी इलाकों से दूर भेजने की अपील की थी। उन्होंने PM कुर्ती पर हालात को शांत करने के लिए दबाव डाला है। बता दें कि यहां मई में पुलिस समर्थित अल्बानियाई महापौरों के चुनाव के बाद हिंसा भड़क गई थी। इन चुनावों का सर्बों ने बहिष्कार किया था। स्थानीय सर्ब, कोसोवो पुलिस और NATO के नेतृत्व में शान्ति बनाए रखने के लिए गए सैनिकों के बीच झड़प में दर्जनों लोग घायल हो गए थे।

PM की नीतियों की आलोचना करती रही हैं विपक्षी पार्टी

कोसोवो की विपक्षी पार्टी ने हमेशा उत्तरी इलाके में PM कुर्ती की उन नीतियों की आलोचना की है, जिससे उनके पश्चिमी देशों के साथ रिश्तों में तनाव आया है। कुर्ती ने बुधवार को घोषणा की कि वो उत्तरी कोसोवो में जातीय सर्ब आबादी वाले क्षेत्रों में 4 नगरपालिकाओं के बाहर तैनात विशेष पुलिस अधिकारियों की संख्या कम कर देंगे, और हर शहर में नए मेयर के चुनाव कराएंगे।

नगर निगम के ऑफिसों से कई विशेष पुलिस बल हटा लिए गए हैं। इस कदम से विपक्ष नाराज हो गया। विपक्ष ने आरोप लगाया कि कुर्ती ने महीनों तक कई एक्सपरीमेंट्स किए, जिसकी वजह से कोसोवो की अंतरराष्ट्रीय स्थिति खतरे में आ गई और ऐसा करके बाद में वो पीछे हट गए।

5 पॉइंट्स में जानिए कोसोवो और सर्बिया के बीच विवाद की कहानी

  • कोसोवो ने 2008 में सर्बिया से स्वतंत्रता की घोषणा की थी। हालांकि, सर्बिया ने इसे मान्यता नहीं दी। कोसोवो में अधिकांश जातीय सर्बों ने भी कोसोवो के राज्य का दर्जा स्वीकार करने से इनकार कर दिया। इसे अमेरिका और यूरोपीय संघ के ज्यादातर देशों का समर्थन मिला, लेकिन रूस और चीन का नहीं।
  • दरअसल, 1998-99 के युद्ध के वक्त कोसोवर अल्बानियाई लोगों ने तत्कालीन यूगोस्लाविया को तोड़कर एक नए देश की मांग की थी। इस जंग की वजह से यूगोस्लाविया टूट गया और इससे दो नए राष्ट्र सर्बिया और मोंटेनेग्रो बने।
  • इस जंग में नाटो ने बहुमत में मौजूद अल्बानियाई लोगों की रक्षा के लिए दखल दिया था। इस वजह से सर्बिया आज भी कोसोवो को अपने एक टूटे राज्य के तौर पर देखता है और उसकी स्वतंत्रता को मान्यता नहीं देता है।
  • कोसोवो में रहने वाले सर्ब या सर्बियाई मूल के लोग खुद को सर्बिया के हिस्से के रूप में देखते हैं। ये जातीय सर्ब कोसोवो की राजधानी प्रिस्टिना के बजाय सर्बिया की राजधानी बेलग्रेड को अपनी राजधानी के रूप में देखते हैं।
  • कोसोवो में अल्बानियाई मूल के लोगों पर अत्याचार के बाद मार्च 1999 में NATO ने यूगोस्लाविया की सेना के खिलाफ कार्रवाई शुरू की। अब भी, नाटो के कोसोवो फोर्स (KFOR) के रूप में कोसोवो में नाटो के मित्र देशों और सहयोगियों के लगभग 3,500 सैनिक तैनात हैं।
ePaper
आज का अंक23 november

23 नवंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
यूक्रेन की बॉडीकैम फुटेज: ज़ापोरोज़िया में बमबारी के बाद की तबाहीWorldयूक्रेन की बॉडीकैम फुटेज: ज़ापोरोज़िया में बमबारी के बाद की तबाही 20 दिन पहलेडेमोक्रेट्स ने अमेरिकी मध्यकालीन चुनावों में दोनों कांग्रेस के सदनों पर नियंत्रण हासिल कियाWorldडेमोक्रेट्स ने अमेरिकी मध्यकालीन चुनावों में दोनों कांग्रेस के सदनों पर नियंत्रण हासिल किया 20 दिन पहलेकनाडा के टैरिफ युद्ध में मिडटर्म चुनाव का असरWorldकनाडा के टैरिफ युद्ध में मिडटर्म चुनाव का असर 20 दिन पहलेChatGPT ने दावा किया 20% गूगल के सर्च वॉल्यूम काTechnologyChatGPT ने दावा किया 20% गूगल के सर्च वॉल्यूम का 21 दिन पहलेट्रम्प ने मिडटर्म चुनाव के बाद डेमोक्रेट्स के साथ काम करने का संकेत दियाWorldट्रम्प ने मिडटर्म चुनाव के बाद डेमोक्रेट्स के साथ काम करने का संकेत दिया 21 दिन पहले2026 के अमेरिकी मिडटर्म चुनाव: वोट गिनती कब शुरू होगीWorld2026 के अमेरिकी मिडटर्म चुनाव: वोट गिनती कब शुरू होगी 21 दिन पहलेट्रम्प के लिए मध्यावधि चुनाव के चार संभावित परिणामWorldट्रम्प के लिए मध्यावधि चुनाव के चार संभावित परिणाम 21 दिन पहलेनॉर्वे, डेनमार्क, स्वीडन, लातविया, चेक ने 2027 चैंपियनशिप में रूस को बायकोट कियाWorldनॉर्वे, डेनमार्क, स्वीडन, लातविया, चेक ने 2027 चैंपियनशिप में रूस को बायकोट किया 21 दिन पहले
विवेक रामास्वामी और एमी एक्टन: कर, डेटा सेंटर और गर्भपात पर मतभेदWorldविवेक रामास्वामी और एमी एक्टन: कर, डेटा सेंटर और गर्भपात पर मतभेद 23 दिन पहलेअमेरिका में बिजनेस जेट क्रैश, 9 लोगों की मौत; मिसाइल की तरह जमीन पर गिरा विमानIndia Newsअमेरिका में बिजनेस जेट क्रैश, 9 लोगों की मौत; मिसाइल की तरह जमीन पर गिरा विमान 23 दिन पहलेयूक्रेन ने रूस पर आरोप लगाया, एयर अलर्ट ऐप में झूठी चेतावनियाँWorldयूक्रेन ने रूस पर आरोप लगाया, एयर अलर्ट ऐप में झूठी चेतावनियाँ 23 दिन पहलेहेली स्टिवन्स ने माइक रॉजर्स का समर्थन किया, मिशिगन सीनेट चुनाव में विवादWorldहेली स्टिवन्स ने माइक रॉजर्स का समर्थन किया, मिशिगन सीनेट चुनाव में विवाद 23 दिन पहलेआर्सेनल ने लिवरपूल पर 1-0 जीत से प्रीमियर लीग के शीर्ष पर कब्जा कियाWorldआर्सेनल ने लिवरपूल पर 1-0 जीत से प्रीमियर लीग के शीर्ष पर कब्जा किया 23 दिन पहलेलिंडसे क्लैंसी का मुकदमा फिर से अदालत में, अगले कदम क्या?Worldलिंडसे क्लैंसी का मुकदमा फिर से अदालत में, अगले कदम क्या? 23 दिन पहलेइज़राइल में हजारों ने रैली की, ईज़ेनकोट-आरब समझौते से नेतन्याहू हटाने की मांगWorldइज़राइल में हजारों ने रैली की, ईज़ेनकोट-आरब समझौते से नेतन्याहू हटाने की मांग 24 दिन पहलेहंगरी के 70 चुनाव मॉनिटर्स ने सर्बिया में विपक्षी जीत में योगदान दियाWorldहंगरी के 70 चुनाव मॉनिटर्स ने सर्बिया में विपक्षी जीत में योगदान दिया 24 दिन पहले
↑