अमेरिका की स्ट्राइक में मारा गया ISIL लीडर ओसामा अल-मुजाहिर:दावा- जिस MQ-9 ड्रोन का रूसी जेट ने रास्ता रोका उसी से अटैक किया
तस्वीर सीरिया में ISIL के लीडर को मारने के लिए की गई स्ट्राइक की बताई जा रही है।
अमेरिकी सेना ने रविवार को दावा किया है कि पूर्वी सीरिया में एक टारगेट पर की गई स्ट्राइक में इस्लामिक स्टेट (ISIL) का लीडर ओसामा अल-मुहाजिर मारा गया है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक US सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने बयान जारी कर बताया है कि इस ऑपरेशन को MQ-9 ड्रोन से अंजाम दिया गया था।
CENTCOM ने बताया 2019 में हुई हार के बावजूद ISIS न सिर्फ सीरिया बल्कि आस-पास के देशों के लिए भी बड़ा खतरा है। इस ऑपरेशन में कोई आम नागरिक नहीं मारा गया है। अमेरिकी सेना ने यह भी दावा किया है कि ISIL लीडर पर अटैक के लिए उसी ड्रोन का इस्तेमाल किया गया जिसका रूसी जेट ने रास्ता रोका था।
रूस के सुखोई ने अमेरिकी ड्रोन की तरफ दागे थे फ्लेयर्स
सीरिया में बुधवार यानी 5 जुलाई को अमेरिका ने दावा किया था कि रूस के 3 लड़ाकू विमानों ने उनके 3 MQ-9 ड्रोन्स का रास्ता रोक दिया। अमेरिकी एयरफोर्स के मुताबिक, रूस के सुखोई-35 फायटर जेट्स ने ड्रोन्स के सामने पैराशूट से फ्लेयर्स दागने शुरू कर दिए, जिससे उनका फ्रंट व्यू ब्लॉक होने लगा था।
इसके बाद उन्हें अपना रास्ता बदलना पड़ा। न्यूज एजेंसी AP के मुताबिक, अमेरिका ने कहा है कि उनके ड्रोन्स सीरिया में ISIS के ठिकानों की निगरानी कर रहे थे। US सेंट्रल कमांड ने घटना का एक वीडियो भी रिलीज किया था।
इसे ड्रोन के अंदर से रिकॉर्ड किया गया था। वीडियो में नजर आ रहा है कि कैसे रूसी फाइटर जेट्स अमेरिका के MQ-9 ड्रोन्स के बेहद पास उड़ान भर रहे हैं।
कितना पुराना है अमेरिकी MQ-9 ड्रोन जिसे भारत ने भी खरीदा…
अमेरिकी कंपनी जनरल एटॉमिक एयरोनॉटिकल के मुताबिक 2001 में MQ-9A ड्रोन ने पहली बार उड़ान भरी थी। इस ड्रोन का अपडेटेड वर्जन ही MQ-9B है। 2000 के बाद अमेरिकी सेना को चालक रहित एक ऐसे एयरक्राफ्ट की जरूरत हुई, जिसे रिमोट से कंट्रोल किया जा सके।
इसी के फलस्वरूप MQ-9A बना था। यह लगातार 27 घंटे तक उड़ान भर सकता था। इसके बाद इसी ड्रोन का अपडेटेड वर्जन MQ-9B SkyGuardian और MQ-9B SeaGuardian बना। मई 2021 तक अमेरिका के पास 300 से ज्यादा ऐसे ड्रोन थे। PM नरेंद्र मोदी के अमेरिका दौरे पर दोनों देशों के बीच हुई डील के मुताबिक भारत को तीन बिलियन डॉलर में 30 MQ-9 ड्रोन मिलेंगे। आर्मी, एयरफोर्स को 8-8 और नेवी को 14 ड्रोन मिलेंगे।

23 नवंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Worldरूस ने किव के ऊर्जा सुविधाओं पर हमला किया 17 दिन पहले
Worldस्टीफन मिलर बने व्हाइट हाउस चीफ ऑफ स्टाफ, ट्रम्प का ‘ब्रेन’ 17 दिन पहले
Worldसशस्त्र पुरुषों ने इबोला से प्रभावित पूर्वी कॉंगो में 33 लोगों की मौत 18 दिन पहले
Worldनाइजीरिया के न्यायालय ने विपक्षी उम्मीदवार को चुनाव में खड़े होने से रोका 18 दिन पहले
WorldCanva CEO को मिली प्रशंसा, 1,271 कर्मचारियों को छह महीने का वेतन 19 दिन पहले
Worldटैरीक रहमान सरकार के तहत बांग्लादेश में कपड़ा उद्योग पर भारी दमन 19 दिन पहले
Worldकैलिफ़ोर्निया के गवर्नर ने 548 मृत्यु पंक्ति कैदियों की सज़ा कम की 19 दिन पहले
Worldयूक्रेन की बॉडीकैम फुटेज: ज़ापोरोज़िया में बमबारी के बाद की तबाही 20 दिन पहले
Worldडेमोक्रेट्स ने अमेरिकी मध्यकालीन चुनावों में दोनों कांग्रेस के सदनों पर नियंत्रण हासिल किया 20 दिन पहले
Worldकनाडा के टैरिफ युद्ध में मिडटर्म चुनाव का असर 20 दिन पहले
TechnologyChatGPT ने दावा किया 20% गूगल के सर्च वॉल्यूम का 21 दिन पहले
Worldट्रम्प ने मिडटर्म चुनाव के बाद डेमोक्रेट्स के साथ काम करने का संकेत दिया 21 दिन पहले
World2026 के अमेरिकी मिडटर्म चुनाव: वोट गिनती कब शुरू होगी 21 दिन पहले
Worldट्रम्प के लिए मध्यावधि चुनाव के चार संभावित परिणाम 21 दिन पहले
Worldनॉर्वे, डेनमार्क, स्वीडन, लातविया, चेक ने 2027 चैंपियनशिप में रूस को बायकोट किया 21 दिन पहले
Worldविवेक रामास्वामी और एमी एक्टन: कर, डेटा सेंटर और गर्भपात पर मतभेद 23 दिन पहले
India Newsअमेरिका में बिजनेस जेट क्रैश, 9 लोगों की मौत; मिसाइल की तरह जमीन पर गिरा विमान 23 दिन पहले
Worldयूक्रेन ने रूस पर आरोप लगाया, एयर अलर्ट ऐप में झूठी चेतावनियाँ 23 दिन पहले
Worldहेली स्टिवन्स ने माइक रॉजर्स का समर्थन किया, मिशिगन सीनेट चुनाव में विवाद 23 दिन पहले
Worldआर्सेनल ने लिवरपूल पर 1-0 जीत से प्रीमियर लीग के शीर्ष पर कब्जा किया 23 दिन पहले
Worldलिंडसे क्लैंसी का मुकदमा फिर से अदालत में, अगले कदम क्या? 23 दिन पहले
Worldइज़राइल में हजारों ने रैली की, ईज़ेनकोट-आरब समझौते से नेतन्याहू हटाने की मांग 24 दिन पहले
Worldहंगरी के 70 चुनाव मॉनिटर्स ने सर्बिया में विपक्षी जीत में योगदान दिया 24 दिन पहले

