देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsWorld
दुनिया 6 बार पढ़ी गई

ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो नहीं लड़ पाएंगे चुनाव:कोर्ट ने 2030 तक लगाई रोक; वोटिंग सिस्टम पर शक पैदा करने का आरोप

ये फोटो ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो की है। उन पर अपने पद और मीडिया का दुरुपयोग करने का आरोप लगा है।

Abhishek Raghuvanshi1 जुलाई 2023 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो के चुनाव लड़ने पर 7 साल यानी 2030 तक के लिए प्रतिबंध लगा दिया गया है। अल जजीरा के मुताबिक, 68 साल के बोल्सोनारो पर अपने पद और मीडिया का दुरुपयोग करने का आरोप लगा था। इसी मामले में सुनवाई करते हुए ब्राजील की सबसे बड़ी इलेक्टोरल कोर्ट में 7 जजों की बेंच ने 5-2 के बहुमत से ये फैसला सुनाया।

बोल्सोनारो पर पिछले चुनाव में हार के बाद पावर का गलत इस्तेमाल करते हुए देश की इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग सिस्टम पर शक पैदा करने का आरोप लगा था। फैसले के बाद एक रेडियो स्टेशन को दिए इंटरव्यू में बोल्सोनारो ने कहा- ‘ये पीठ पर छुरा घोंपने जैसा है। मैं इस फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील करूंगा। मैं अभी जिंदा हूं और ये लड़ाई लड़ता रहूंगा।’

तस्वीरों में खबर4 फोटो
ये फोटो ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो की है। उन पर अपने पद और मीडिया का दुरुपयोग करने का आरोप लगा है। (फाइल फोटो) - Dainik Bhaskarये तस्वीर 18 जुलाई 2022 की है। इसी मीटिंग में बोल्सोनारो ने ब्राजील की चुनावी प्रक्रिया पर सवाल उठाए थे।पिछले साल के चुनाव में लूला डा सिल्वा ने बोल्सोनारो को करीब 21 लाख 39 हजार वोटों से हराया था।जनवरी में ब्राजील में हजारों की संख्या में बोल्सोनारो के समर्थकों ने सरकारी इमारतों पर धावा बोल दिया था।

बोल्सोनारो ने जुलाई 2022 में की थी फॉरेन ऐंबैस्डर्स के साथ मीटिंग
CNN के मुताबिक, इस मामले की शुरुआत पिछले साल 18 जुलाई में हुई थी, जब बोल्सोनारो ने 8 फॉरेन ऐंबैस्डर्स के साथ एक मीटिंग की थी। इसमें उन्होंने ब्राजील की चुनाव प्रणाली पर सवाल उठाते हुए धांधली के आरोप लगाए थे। इस बैठक को टेलीविजन चैनलों और यूट्यूब पर लाइवस्ट्रीम किया गया था। हालांकि, बाद में यूट्यूब ने फेक न्यूज पॉलिसी के तहत लाइव लिंक को हटा दिया था।

सुनवाई से पहले लीड जस्टिस बेनेडिटो गोन्काल्व्स ने कहा था- बोल्सोनारो ने विदेशी ऐंबैस्डर के साथ हुई मीटिंग का इस्तेमाल साजिश के तहत संदेह पैदा करने के लिए किया। उन्होंने लोगों के मन में ये शक पैदा करने की कोशिश की कि 2022 के चुनावी नतीजों में धांधली होगी। लोकतंत्र के लिए इस तरह की साजिश खतरनाक है।

चुनाव में मामूली अंतर से हार गए थे बोल्सोनारो
बोल्सोनारो पिछले साल हुए चुनाव में वर्तमान राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा से मामूली अंतर से हार गए थे। डा सिल्वा ने 1 जनवरी 2023 को राष्ट्रपति पद की शपथ ली थी। इसके एक हफ्ते बाद बोल्सोनारो के हजारों समर्थक पुलिस बैरिकेड्स तोड़कर संसद, सुप्रीम कोर्ट और राष्ट्रपति भवन में घुस गए थे और तोड़फोड़ की थी। इसके बाद पुलिस ने हंगामा करने वाले 400 लोगों को गिरफ्तार किया था।

अमेरिकी संसद में भी इसी तरह हुई थी हिंसा
इस घटना के बाद बोल्सोनारो पर हिंसा भड़काने के आरोप लगे थे। सुप्रीम कोर्ट ने इसकी जांच में पूर्व राष्ट्रपति का नाम भी शामिल करने का आदेश दिया था। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, बोल्सोनारो ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने प्रेरित होकर ऐसा किया था।

दरअसल, 2 साल पहले 6 जनवरी 2021 को अमेरिका में भी ऐसी ही हिंसा हुई थी। चुनाव हार चुके राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के समर्थक कैपिटल हिल यानी अमेरिकी संसद में दाखिल हुए थे और तोड़फोड़ की थी। इसमें एक पुलिस अफसर समेत 5 लोगों की मौत हो गई थी। इस घटना की जांच कर रही कमेटी ने 18 महीने बाद हिंसा के लिए ट्रम्प को जिम्मेदार ठहराया था।

बोल्सोनारो को कई दूसरे केस में हो सकती है जेल
कोर्ट के फैसले पर साओ पाउलो की इंस्पर यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर कार्लोस मेलो ने न्यूज एंजेंसी AP को बताया- इस फैसले ने बोल्सोनारो के दोबारा राष्ट्रपति बनने की उम्मीद को लगभग खत्म कर दिया है। वो अपने कुछ सहयोगियों को अपने पद पर आगे करेंगे जिससे राजनीति में उनका स्थान बरकरार रह सके, लेकिन उनका प्रेसिडेंट की कुर्सी तक लौटना अब मुमकिन नहीं लगता।

AP के मुताबिक, इस केस में बोल्सोनारो को जेल की सजा होने का खतरा नहीं है। हालांकि, इसके अलावा भी उन पर कई ऐसे क्रिमिनल केस दर्ज हैं जिनमें जेल की सजा सुनाई जा सकती है।

ePaper
आज का अंक23 november

23 नवंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
यूक्रेन की बॉडीकैम फुटेज: ज़ापोरोज़िया में बमबारी के बाद की तबाहीWorldयूक्रेन की बॉडीकैम फुटेज: ज़ापोरोज़िया में बमबारी के बाद की तबाही 20 दिन पहलेडेमोक्रेट्स ने अमेरिकी मध्यकालीन चुनावों में दोनों कांग्रेस के सदनों पर नियंत्रण हासिल कियाWorldडेमोक्रेट्स ने अमेरिकी मध्यकालीन चुनावों में दोनों कांग्रेस के सदनों पर नियंत्रण हासिल किया 20 दिन पहलेकनाडा के टैरिफ युद्ध में मिडटर्म चुनाव का असरWorldकनाडा के टैरिफ युद्ध में मिडटर्म चुनाव का असर 20 दिन पहलेChatGPT ने दावा किया 20% गूगल के सर्च वॉल्यूम काTechnologyChatGPT ने दावा किया 20% गूगल के सर्च वॉल्यूम का 21 दिन पहलेट्रम्प ने मिडटर्म चुनाव के बाद डेमोक्रेट्स के साथ काम करने का संकेत दियाWorldट्रम्प ने मिडटर्म चुनाव के बाद डेमोक्रेट्स के साथ काम करने का संकेत दिया 21 दिन पहले2026 के अमेरिकी मिडटर्म चुनाव: वोट गिनती कब शुरू होगीWorld2026 के अमेरिकी मिडटर्म चुनाव: वोट गिनती कब शुरू होगी 21 दिन पहलेट्रम्प के लिए मध्यावधि चुनाव के चार संभावित परिणामWorldट्रम्प के लिए मध्यावधि चुनाव के चार संभावित परिणाम 21 दिन पहलेनॉर्वे, डेनमार्क, स्वीडन, लातविया, चेक ने 2027 चैंपियनशिप में रूस को बायकोट कियाWorldनॉर्वे, डेनमार्क, स्वीडन, लातविया, चेक ने 2027 चैंपियनशिप में रूस को बायकोट किया 21 दिन पहले
विवेक रामास्वामी और एमी एक्टन: कर, डेटा सेंटर और गर्भपात पर मतभेदWorldविवेक रामास्वामी और एमी एक्टन: कर, डेटा सेंटर और गर्भपात पर मतभेद 23 दिन पहलेअमेरिका में बिजनेस जेट क्रैश, 9 लोगों की मौत; मिसाइल की तरह जमीन पर गिरा विमानIndia Newsअमेरिका में बिजनेस जेट क्रैश, 9 लोगों की मौत; मिसाइल की तरह जमीन पर गिरा विमान 23 दिन पहलेयूक्रेन ने रूस पर आरोप लगाया, एयर अलर्ट ऐप में झूठी चेतावनियाँWorldयूक्रेन ने रूस पर आरोप लगाया, एयर अलर्ट ऐप में झूठी चेतावनियाँ 23 दिन पहलेहेली स्टिवन्स ने माइक रॉजर्स का समर्थन किया, मिशिगन सीनेट चुनाव में विवादWorldहेली स्टिवन्स ने माइक रॉजर्स का समर्थन किया, मिशिगन सीनेट चुनाव में विवाद 23 दिन पहलेआर्सेनल ने लिवरपूल पर 1-0 जीत से प्रीमियर लीग के शीर्ष पर कब्जा कियाWorldआर्सेनल ने लिवरपूल पर 1-0 जीत से प्रीमियर लीग के शीर्ष पर कब्जा किया 23 दिन पहलेलिंडसे क्लैंसी का मुकदमा फिर से अदालत में, अगले कदम क्या?Worldलिंडसे क्लैंसी का मुकदमा फिर से अदालत में, अगले कदम क्या? 23 दिन पहलेइज़राइल में हजारों ने रैली की, ईज़ेनकोट-आरब समझौते से नेतन्याहू हटाने की मांगWorldइज़राइल में हजारों ने रैली की, ईज़ेनकोट-आरब समझौते से नेतन्याहू हटाने की मांग 24 दिन पहलेहंगरी के 70 चुनाव मॉनिटर्स ने सर्बिया में विपक्षी जीत में योगदान दियाWorldहंगरी के 70 चुनाव मॉनिटर्स ने सर्बिया में विपक्षी जीत में योगदान दिया 24 दिन पहले
↑