आज शुजालपुर के सरस्वती शिशु मंदिर सभागृह में अपने पहले ही प्रयास में लोक सेवा आयोग की प्रतियोगी परीक्षा उत्तीर्ण कर डिप्टी कलेक्टर के रूप में चयनित हुए मनीष धनगर का सम्मान समारोह किया गया।
हम आपको बता दें कि मनीष धनगर सरस्वती शिशु मंदिर शुजालपुर के पूर्व छात्र रहे है। उनकी इस उपलब्धि से वर्तमान विद्यार्थियों, अभिभावकों को अवगत कराने के लिए आयोजित इस सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री इंदर सिंह परमार मौजूद रहें। लोक सेवा आयोग की कठिन परीक्षा में डिप्टी कलेक्टर के रूप में चयनित हुए मनीष धनगर ने हिंदी माध्यम से अध्यापन करने के बाद भी सिविल सेवा की परीक्षा में गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल कर अपनी सफलता का मंत्र साझा करते हुए कहा कि अपने धैर्य व लक्ष्य के अनुसार टाइमिंग निर्धारित कर मेहनत करने से सफलता निश्चित मिलती है।
