कोरोना में पार्टी करने वाले बोरिस जॉनसन ने छोड़ी सांसदी:पूर्व ब्रिटिश PM बोले- मुझे फंसाया गया, पार्टी केस में सुनक भी भर चुके जुर्माना
तस्वीर ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन और प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की है। (फाइल फोटो) ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री बॉरिस जॉनसन ने शुक्रवार को अचानक अपनी सासंदी से इस्तीफा दे दिया।
ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री बॉरिस जॉनसन ने शुक्रवार को अचानक अपनी सासंदी से इस्तीफा दे दिया। उन पर कोरोना के दौरान प्रधानमंत्री रहते हुए ब्रिटेन के PM ऑफिस में पार्टी करने के आरोप लगे थे। मामले की जांच के लिए ब्रिटेन के हाउस ऑफ कॉमन्स ने एक कमेटी बनाई थी, जिसने शुक्रवार को अपनी रिपोर्ट सौंपी है। इसमें बोरिस जॉनसन पर पाबंदियां लगाने की बात कही गई है।
इस पर बोरिस जॉनसन ने आरोप लगाया कि जांच में शामिल सांसद कंगारू कोर्ट चला रहे हैं और उनका राजनीतिक करियर खत्म करना चाहते हैं। इस्तीफा देने के बाद बोरिस जॉनसन ने कहा- कुछ लोग साजिशन मुझे फंसा रहे हैं, वो अभी तक कोई सबूत नहीं दे पाए हैं। चंद लोग मिलकर मुझे बाहर निकाल रहे हैं। पार्टीगेट मामले में बोरिस जॉनसन के अलावा प्रधानमंत्री ब्रिटिश सुनक से भी पूछताछ हो चुकी है।
PM ऑफिस में बोरिस जॉनसन की पार्टी की ये तस्वीर देखें…
उपचुनाव में हार सकती है सुनक की पार्टी
बोरिस जॉनसन ब्रिटेन की अक्सब्रिज सीट से सांसद थे। इसके लिए फिर होने वाले उपचुनाव में ऋषि सुनक की पार्टी को हार मिल सकती है। स्काई न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक यहां, विपक्षी पार्टी लेबर की रेटिंग सुनक की पार्टी से ज्यादा बेहतर है।
बोरिस जॉनसन ने इस्तीफे में प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की भी आलोचना की है। ऐसे में वो पार्टी को जिताने की शायद ही कोई कोशिश करेंगे। हालांकि, इस्तीफे के बाद दिए गए बयान में बोरिस ने ये नहीं कहा है कि वो राजनीति से इस्तीफा दे रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक 2024 के अंत में होने वाले चुनाव में वो सुनक के लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं।
क्या है पार्टीगेट विवाद?
दरअसल, साल 2020 में पूरी दुनिया में कोरोना के चलते पाबंदियां लगी हुई थीं। ब्रिटेन में भी लॉकडाउन के साथ हर तरह की गैदरिंग्स पर रोक थी। तब जॉनसन ने अपने 56वें बर्थडे पर 10 डाउनिंग स्ट्रीट में शराब-पार्टी की थी। ये पार्टी उनकी पत्नी ने रखी थी। इसमें PM ऋषि सुनक के साथ ही कंजर्वेटिव पार्टी के कई बड़े नेता मौजूद थे।
जब ये मामला संसद में उठा था तो जॉनसन ने सभी आरोपों को खारिज कर दिया था। इसके बाद उन पर 4 बार संसद को गुमराह करने के आरोप लगे। अब ब्रिटिश संसद की प्रिवलेज कमेटी इस मामले की जांच कर रही है।
कोरोना में पार्टी की, संसद में झूठ बोला
कोरोना के दौरान लेट नाइट शराब पार्टियां करने पर पुलिस ने 126 जुर्माने लगाए थे। जुर्माना भरने वालों में बोरिस जॉनसन और ऋषि सुनक भी शामिल थे। न्यूज एजेंसी AP की रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना के दौरान हर फ्राइडे यानी शुक्रवार को वाइन पार्टियां होती थीं।
इसके बाद जब लॉकडाउन में पार्टियां करने का मामला संसद में उठा तो बोरिस जॉनसन सभी आरोपों को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा जो भी पार्टियां हुई वो कानूनन गलत नहीं थीं और सब काम को लेकर रखी गई मीटिंग्स थीं। बोरिस जॉनसन पर संसद को गुमराह करने के आरोप लगे। इसके बाद उन्हें प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा।

23 नवंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Worldरूस ने किव के ऊर्जा सुविधाओं पर हमला किया 17 दिन पहले
Worldस्टीफन मिलर बने व्हाइट हाउस चीफ ऑफ स्टाफ, ट्रम्प का ‘ब्रेन’ 17 दिन पहले
Worldसशस्त्र पुरुषों ने इबोला से प्रभावित पूर्वी कॉंगो में 33 लोगों की मौत 18 दिन पहले
Worldनाइजीरिया के न्यायालय ने विपक्षी उम्मीदवार को चुनाव में खड़े होने से रोका 18 दिन पहले
WorldCanva CEO को मिली प्रशंसा, 1,271 कर्मचारियों को छह महीने का वेतन 19 दिन पहले
Worldटैरीक रहमान सरकार के तहत बांग्लादेश में कपड़ा उद्योग पर भारी दमन 19 दिन पहले
Worldकैलिफ़ोर्निया के गवर्नर ने 548 मृत्यु पंक्ति कैदियों की सज़ा कम की 19 दिन पहले
Worldयूक्रेन की बॉडीकैम फुटेज: ज़ापोरोज़िया में बमबारी के बाद की तबाही 20 दिन पहले
Worldडेमोक्रेट्स ने अमेरिकी मध्यकालीन चुनावों में दोनों कांग्रेस के सदनों पर नियंत्रण हासिल किया 20 दिन पहले
Worldकनाडा के टैरिफ युद्ध में मिडटर्म चुनाव का असर 20 दिन पहले
TechnologyChatGPT ने दावा किया 20% गूगल के सर्च वॉल्यूम का 21 दिन पहले
Worldट्रम्प ने मिडटर्म चुनाव के बाद डेमोक्रेट्स के साथ काम करने का संकेत दिया 21 दिन पहले
World2026 के अमेरिकी मिडटर्म चुनाव: वोट गिनती कब शुरू होगी 21 दिन पहले
Worldट्रम्प के लिए मध्यावधि चुनाव के चार संभावित परिणाम 21 दिन पहले
Worldनॉर्वे, डेनमार्क, स्वीडन, लातविया, चेक ने 2027 चैंपियनशिप में रूस को बायकोट किया 21 दिन पहले
Worldविवेक रामास्वामी और एमी एक्टन: कर, डेटा सेंटर और गर्भपात पर मतभेद 23 दिन पहले
India Newsअमेरिका में बिजनेस जेट क्रैश, 9 लोगों की मौत; मिसाइल की तरह जमीन पर गिरा विमान 23 दिन पहले
Worldयूक्रेन ने रूस पर आरोप लगाया, एयर अलर्ट ऐप में झूठी चेतावनियाँ 23 दिन पहले
Worldहेली स्टिवन्स ने माइक रॉजर्स का समर्थन किया, मिशिगन सीनेट चुनाव में विवाद 23 दिन पहले
Worldआर्सेनल ने लिवरपूल पर 1-0 जीत से प्रीमियर लीग के शीर्ष पर कब्जा किया 23 दिन पहले
Worldलिंडसे क्लैंसी का मुकदमा फिर से अदालत में, अगले कदम क्या? 23 दिन पहले
Worldइज़राइल में हजारों ने रैली की, ईज़ेनकोट-आरब समझौते से नेतन्याहू हटाने की मांग 24 दिन पहले
Worldहंगरी के 70 चुनाव मॉनिटर्स ने सर्बिया में विपक्षी जीत में योगदान दिया 24 दिन पहले
