रूस ने किया 250 यूक्रेनी सैनिकों को मारने का दावा:कहा- 16 टैंक तबाह किए, यूक्रेन बोला- हमने 23 रूसी हमलों को नाकाम किया
तस्वीर यूक्रेनी टैंकों पर किए गए रूसी हमले की है। रूस ने डोनटेस्क इलाके में यूक्रेन के बड़े हमले को नाकाम करने का दावा किया है।
रूस ने डोनटेस्क इलाके में यूक्रेन के बड़े हमले को नाकाम करने का दावा किया है। रूसी सेना ने कहा है कि उन्होंने यूक्रेन के 250 सैनिकों को मारा है और 16 टैकों और कई सैन्य वाहनों को तबाह किया है। रूस की डिफेंस मिनिस्ट्री ने सोमवार को टेलीग्राम चैनल पर बताया की दुश्मन की तरफ से 4 जून को बड़ा हमला लॉन्च किया गया था, जिसमें उन्हें कामयाबी नहीं मिल पाई।
यूक्रेन की तरफ से रूस के इस दावे पर अभी तक कोई बयान नहीं दिया गया है। यूक्रेनी सेना के अधिकारी ने सिर्फ ये कहा कि वो लुहांस्क और डोनटेस्क में रूस के कब्जे को पूरा होने से रोकने के लिए पूरी कोशिश की जा रही है। रूस के 23 हमलों को नाकाम किया गया है।
यूक्रेन पर हमले के दौरान मौजूद रहे रूसी चीफ ऑफ स्टाफ
रूस ने बताया है कि यूक्रेनी सेना पर हमले के दौरान लड़ाई के मैदान में खुद चीफ ऑफ स्टाफ वैलेरी गैरिसिमोव मौजूद थे। वहीं, रूस के दावे पर यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने शाम को दिए गए संबोधन में भी कोई जिक्र नहीं किया।
उन्होंने सिर्फ ये कहा कि यूक्रेन हमले के लिए तैयार है। दरअसल, काफी समय से यूक्रेन के रूसी सेना पर बड़ा अटैक करने की तैयारियों की बात कही जा रही है। इसके लिए यूक्रेनी सैनिकों को अमेरिका, ब्रिटेन और जर्मनी में बने हथियार चलाने की ट्रेनिंग दी जा रही है।
रूस की दहलीज तक जा पहुंची जंग, बेल्गोरोद समेत सीमाई शहर वीरान
रूस लगातार यूक्रेन की राजधानी कीव समेत दूसरे शहर पर मिसाइलें बरसा रहा है। इसके बदले में यूक्रेन ने भी रूस की सीमा वाले इलाकों में हमले करने शुरू कर दिए हैं। अब लड़ाई रूस के बेल्गोरोद क्षेत्र में पहुंच चुकी है। हमलों से रूस के लोगों में वैसी ही दहशत बैठ गई है, जिससे कीव के लोग 15 महीने से गुजर रहे हैं।
यूक्रेन के हमलों में वो क्षेत्र भी शामिल हैं, जो रिहायशी हैं। सीमा से करीब 10 किमी दूरी पर स्थित 40,000 की आबादी वाला शेबेकिनो शहर को यूक्रेनी हमलों से सबसे ज्यादा खतरा है। इस पर मॉस्को के खिलाफ मिलिशिया गुटों ने ताबड़तोड़ हमले किए हैं। इसके चलते रूसी सैनिकों को बचाव अभियान शुरू करना पड़ा। उसके जवान लगातार लोगों को निकाल रहे हैं। यह कस्बा अब वीरान है।
न्यूयॉर्क टाइम्स ने हमलों के बाद पीड़ित रूसी नागरिकों से बात की थी। उन्होंने बताया कि वे ऐसे दौर में पहुंच गए हैं, जहां उन्हें लग रहा है कि वे जिंदा भी बचेंगे या नहीं। क्षेत्रीय गवर्नर व्याचेस्लाव ग्लैडकोव ने कहा कि 2,500 निवासियों को निकाला गया और सीमा से दूर खेल के मैदानों में अस्थायी आश्रयों में ले जाया गया।
तीन दिनों में नौ निवासियों की गोलाबारी से मौत हो गई है। यह स्पष्ट नहीं है कि सीमावर्ती क्षेत्र में कुल मिलाकर कितने रूसी मारे गए हैं। 340,000 की आबादी वाले बेल्गोरोद शहर का यूक्रेन के साथ ऐतिहासिक रिश्ते रहे हैं। यह सीमा से यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खार्किव से केवल 80 किमी दूर है।

23 नवंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Worldरूस ने किव के ऊर्जा सुविधाओं पर हमला किया 17 दिन पहले
Worldस्टीफन मिलर बने व्हाइट हाउस चीफ ऑफ स्टाफ, ट्रम्प का ‘ब्रेन’ 17 दिन पहले
Worldसशस्त्र पुरुषों ने इबोला से प्रभावित पूर्वी कॉंगो में 33 लोगों की मौत 18 दिन पहले
Worldनाइजीरिया के न्यायालय ने विपक्षी उम्मीदवार को चुनाव में खड़े होने से रोका 18 दिन पहले
WorldCanva CEO को मिली प्रशंसा, 1,271 कर्मचारियों को छह महीने का वेतन 19 दिन पहले
Worldटैरीक रहमान सरकार के तहत बांग्लादेश में कपड़ा उद्योग पर भारी दमन 19 दिन पहले
Worldकैलिफ़ोर्निया के गवर्नर ने 548 मृत्यु पंक्ति कैदियों की सज़ा कम की 19 दिन पहले
Worldयूक्रेन की बॉडीकैम फुटेज: ज़ापोरोज़िया में बमबारी के बाद की तबाही 20 दिन पहले
Worldडेमोक्रेट्स ने अमेरिकी मध्यकालीन चुनावों में दोनों कांग्रेस के सदनों पर नियंत्रण हासिल किया 20 दिन पहले
Worldकनाडा के टैरिफ युद्ध में मिडटर्म चुनाव का असर 20 दिन पहले
TechnologyChatGPT ने दावा किया 20% गूगल के सर्च वॉल्यूम का 21 दिन पहले
Worldट्रम्प ने मिडटर्म चुनाव के बाद डेमोक्रेट्स के साथ काम करने का संकेत दिया 21 दिन पहले
World2026 के अमेरिकी मिडटर्म चुनाव: वोट गिनती कब शुरू होगी 21 दिन पहले
Worldट्रम्प के लिए मध्यावधि चुनाव के चार संभावित परिणाम 21 दिन पहले
Worldनॉर्वे, डेनमार्क, स्वीडन, लातविया, चेक ने 2027 चैंपियनशिप में रूस को बायकोट किया 21 दिन पहले
Worldविवेक रामास्वामी और एमी एक्टन: कर, डेटा सेंटर और गर्भपात पर मतभेद 23 दिन पहले
India Newsअमेरिका में बिजनेस जेट क्रैश, 9 लोगों की मौत; मिसाइल की तरह जमीन पर गिरा विमान 23 दिन पहले
Worldयूक्रेन ने रूस पर आरोप लगाया, एयर अलर्ट ऐप में झूठी चेतावनियाँ 23 दिन पहले
Worldहेली स्टिवन्स ने माइक रॉजर्स का समर्थन किया, मिशिगन सीनेट चुनाव में विवाद 23 दिन पहले
Worldआर्सेनल ने लिवरपूल पर 1-0 जीत से प्रीमियर लीग के शीर्ष पर कब्जा किया 23 दिन पहले
Worldलिंडसे क्लैंसी का मुकदमा फिर से अदालत में, अगले कदम क्या? 23 दिन पहले
Worldइज़राइल में हजारों ने रैली की, ईज़ेनकोट-आरब समझौते से नेतन्याहू हटाने की मांग 24 दिन पहले
Worldहंगरी के 70 चुनाव मॉनिटर्स ने सर्बिया में विपक्षी जीत में योगदान दिया 24 दिन पहले


