शाजापुर शहर के मध्य स्थित चीलरनदी की सफाई के महा अभियान कार्यक्रम का स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री इंदर सिंह परमार ने शुभारंभ किया। जिला कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल की पहल पर स्वच्छ शाजापुर-सुंदर शाजापुर के लिए शुरू हुए इस सफाई अभियान कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों सहित जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया।कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री इंदरसिंह परमार ने जिला कलेक्टर सहित पूरे प्रशासनिक अमले और मीडियाकर्मियों को इस महासफाई अभियान के माध्यम से लोगों में जागरूकता लाने के लिए लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि जिन कार्यों में समाज की भागीदारी होती है उसकी चिंता स्वयं समाज भी करता है और इसलिए जनभागीदारी से किए गए कार्य हमेशा सफल होते हैं। इस कार्यक्रम में मंत्री परमार ने मुख्यमंत्री की लाड़ली बहना योजना अंतर्गत उपस्थित पात्र महिलाओं को स्वीकृति पत्र भी वितरित किए।
